Geeta Kapur Birthday 2025: गीता कपूर को था इस सुपर स्टार पर तगड़ा वाला क्रश क्यों नहीं की अभी तक शादी।

Written by: Anam
Publish On: October 1, 2025 8:35 PM (IST)
Geeta Kapur Birthday 2025

कोरियोग्राफर गीता कपूर का जन्म 5 जुलाई 1973 में हुआ था और अब वह अपना 52व जन्मदिन मनाने जा रही है। गीता 52 साल की हो गई है इसके बावजूद वह अभी भी कुंवारी साथ ही गीता का एक बड़े सुपरस्टार पर तगड़ा वाला क्रश भी है। आखिर क्यों नहीं की गीता ने शादी और कौन है उनका क्रश इस सभी बातों पर चर्चा करते है।

कौन है गीता कपूर:

गीता कपूर एक कोरियोग्राफर है जिनको आपने डांस इंडिया डांस जैसे कई डांस रियलिटी शोज में जज के रूप में देखा होगा। गीता ने अपने करियर की शुरुआत 15 साल की उम्र में की थी जब वह फरहा खान के साथ उनकी फिल्मों में सहायता करती थी जिसमें कुछ कुछ होता है,कभी खुशी कभी ग़म और ओम शांति ओम जैसी फिल्में शामिल है।

क्यों नहीं की शादी:

गीता कपूर ने शादी नहीं की है हालांकि इस बात की ठोस वजह उन्होंने साझा नहीं की पर कहीं न कहीं उनकी मां की देखभाल में गीता खुद के लिए समय नहीं निकाल पाई। कुछ पॉडकास्ट में उन्होंने कहा था कि वह अपने करियर और प्राइवेसी को ऊपर रखती है। साथ ही उन्होंने बताया था कि शादी उनके लिए प्राथमिकता नहीं है। इसके अलावा गीता ने यह भी कहा कि शादी से ज्यादा वह लिवइन रिलेशनशिप में रहने के बारे में सोच सकती है।

सलमान खान पर क्रश:

ज्यादातर हर किसी लड़की का कोई ना कोई क्रश होता है। इसी प्रकार गीता कपूर ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया कि उन्हें सलमान खान पर बहुत बड़ा क्रश था। वैसे तो सलमान खान पर हजारों लड़कियों को क्रश है और उन्हीं में गीता कपूर भी शामिल है और उन्होंने बताया था कि इस बारे में सलमान खान को पता है उन्हें उनपर इतना क्रश है कि जब उन्होंने सलमान खान से फोन पर बात की तो वह रोने लगी थी।

बन गई सबकी गीता मां:

गीता कपूर को डांस रियलिटी शोज में गीता मां का खिताब मिला उन्होंने “डांस इंडिया डांस” से टीवी पर बतौर जज डेब्यू किया था उसके बाद उन्होंने डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर, डांस इंडिया डांस डबल और इंडियाज बेस्ट डांसर जैसे कई डांसिंग रियलिटी शोज में जज की भूमिका निभाई है जहां उन्हें कंटेस्टेंट गीता मां कहकर बुलाया करते थे। डांसिंग शोज में उनका काफी योगदान रहा जिसे दर्शकों से काफी सराहना मिली।

READ MORE

Urfi javed: उर्फी जावेद को द ट्रेटर्स का विजेता बनने के बाद मिले गालियों से भरे मैसेज इंस्टाग्राम पर शेयर किए स्क्रीनशॉट

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read