रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की शूटिंग मुंबई, अमृतसर और डोंबिवली जैसे लोकेशन्स पर हुई। जानें इस एक्शन थ्रिलर की कुछ खास बातें साथ ही रिलीज डेट।
उरी द सर्जिकल स्ट्राइक बनाने वाले आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर का आज टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, माधवन, यामी गौतम, और अर्जुन रामपाल जैसे बॉलीवुड कलाकार दिखाई दे रहे हैं।
सूत्रों के हवाले से जो खबर मिली है इसके अनुसार रणवीर सिंह यहां एक रॉ एजेंट की भूमिका में होंगे। फिल्म के ज्यादातर हिस्सों की शूटिंग मुंबई में स्थित महबूब स्टूडियो में ही पूरी की गई है। आइए जानते हैं कि भारत के किन-किन लोकेशन पर धुरंधर की शूटिंग हुई है।
रणवीर सिंह धुरंधर शूटिंग लोकेशन
रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म को 5 दिसंबर 2025 से सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार इसकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और एडिटिंग पर काम चल रहा है। धुरंधर के बड़े एक्शन सीक्वेंस को मुंबई के मड आइलैंड में शूट किया गया है। धुरंधर का एक बड़ा एक्शन सीन डोंबिवली पुल पर फिल्माया गया जहां संजय दत्त देखे गए ।
स्पाई थ्रिलर रॉ एजेंट के रूप में दिखने वाले रणवीर सिंह को अमृतसर की सड़कों पर देखा गया, जहां पर यह अपनी शूटिंग को अंतिम चरण देते हुए दिखाई दिए। अमृतसर में रणवीर सिंह काला कुर्ता, लंबे बाल, लंबी दाढ़ी, और फुल ब्लैक मोड में दिखाई दिए थे। रणवीर सिंह अपने करियर में अब तक का सबसे गंभीर किरदार यहां करते दिखाई देंगे।

देशभक्ति और बलिदान से भरी हुई फिल्म की कहानी अभी तक छुपाकर रखी गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पाकिस्तान में हुए एक वास्तविक घटना से प्रेरित है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, जो 2023 में आई थी, रणवीर सिंह की आखिरी सोलो फिल्म थी। इसके बाद वे रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में दिखाई दिए थे। अब साल के अंत में एक्शन-एडवेंचर स्पाई थ्रिलर धुरंधर को लेकर आ रहे हैं।
फिल्म से अपेक्षाएं इसलिए भी ज्यादा हैं क्योंकि इसके निर्देशक आदित्य धर हैं जिन्होंने उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक और आर्टिकल 370 जैसी फिल्में बनाई हैं। उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी जिसने वर्ल्डवाइड 350 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
धुरंधर फिल्म के बजट के बारे में किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी तो नहीं मिली है, लेकिन एक अनुमान के मुताबिक 100 से 150 करोड़ के बीच इसका बजट हो सकता है। क्योंकि यह फिल्म 1970-80 के दशक में सेट है, इसलिए वीएफएक्स, सीजीआई, कॉस्ट्यूम, और सेट डिजाइनिंग में भारी खर्च होने की संभावनाएं हैं।
READ MORE







