कविता कौशिक की मस्ती भरी वीडियो देख फैंस ने दी शाबाशी तो कुछ ने की आलोचना

Written by: Anam
Publish On: October 2, 2025 12:10 PM (IST)
Kavita kaushik video: कविता कौशिक की मस्ती भरी वीडियो देख फैंस ने दी शाबाशी तो कुछ ने की आलोचना

टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक जिन्हें एफआईआर सीरीज के किरदार मैडम चौटाला के नाम से जाना जाता है उन्होंने अपने पति के जन्मदिन पर एक वीडियो शेयर की जिसमें वह एक बड़े हादसे से बच गई और उन्होंने अपने कुत्ते राका को भी बचाया जिसके बाद यूजर्स ने उनकी हिम्मत की सराहना की हालांकि कुछ यूजर्स कविता पर नाराज़ होते हुए भी नज़र आए।
जानते है क्या था पूरा मामला।

शेयर की वीडियो:

कविता कौशिक एक बहुत ही सुंदर जगह पानी और हरियाली के बीच मस्ती करने पहुंची जहां से उन्होंने एक वीडियो शेयर की। वीडियो में कविता मस्ती भरे पलो को पानी के किनारे एंजॉय करती हुई दिख रही है तभी उनका कुत्ता राका पानी के बीचों बीच पहुंच पहुंच जाता है। वीडियो में कविता की आवाज़ सुनाई दे रही है वह राका को बुला रही है राका के साथ एक और कुत्ता भी है।

अचानक वह कुत्ते डूबने लगते है जिसके बाद कविता भाग कर जाती है और अपने कुत्ते को पानी से बचा कर लाती है। साथ ही कविता ने अपने कैप्शन में पति को जन्मदिन की शुभकामनाएं और प्यार लुटाते लिखा “जन्मदिन मुबारक हो रोनित बस याद दिला दूं कि रोमांच हमेशा रहेगा, हमारे लिए जन्म लेने के लिए धन्यवाद”।

यूजर्स ने किए कमेंट:

कविता की इस वायरल वीडियो पर कुछ फैंस ने उनकी हिम्मत की सराहना की और लिखा ‘कविता मेरी हीरो है’ एक ने लिखा ‘बहुत अच्छी वीडियो थी आज भी आपकी वीडियो देख कर दिल खुश हो जाता है’ तो वहीं एक ने लिखा ‘आपकी हिम्मत की दाद देनी होगी’।

Kavita ki kuch nayi panktiyaan
IMAGE CREDIT: IMDB

इन सभी पॉजिटिव कमेंट्स के साथ कुछ लोगों ने कविता की आलोचना की और कहा कि उन्होंने सिर्फ अपने पेट राका को बचाया और दूसरे कुत्ते को डूबने दिया जिसपर एक यूजर ने लिखा ‘इन लोगों को सिर्फ अपने पेट से प्यार होता है बाकि जानवरों को यह कुछ नहीं समझते’। इनके अलावा भी कुछ यूजर्स ने कविता से दूसरे कुत्ते के डूबने पर सवाल किए।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Sardarji 3 Days 10 box office collection: दिलजीत दोसांझ की फिल्म ने पाकिस्तान में मचाई धूम, भारत में बैन होने के बावजूद कमाए 41.75 करोड़

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read