डॉन 3 से धोया हाँथ तो किंग आई किंग खान के हाँथ

Written by: Arshi
Publish On: October 2, 2025 11:26 PM (IST)
Shahrukh Khan Don 3 & King Movies Update

फरहान अख्तर ने हाल ही में अपने एक पॉडकास्ट में डॉन फिल्मों की सीरीज के बारे में कई गहरी बातें बोली हैं जो उन्हीं के डायरेक्शन में बनी फिल्में हैं और उन्हीं के द्वारा प्रोड्यूस भी की गई हैं।साल 2023 की तरह किंग खान के लिए ये साल कितना लकी साबित होगा ये तो इनकी किंग और डॉन 3 से आपको अंदाजा लग ही गया होगा।

ये साल अगर पठान जैसी कामयाबी देने वाला होता तो डॉन 3 जैसी फिल्म से srk का नाम गायब न होता लेकिन कोई बात नहीं एक तरफ किंग खान के फैन्स को गहरा सदमा लगा है डॉन 3 में इनके न होने से तो दूसरी तरफ इनके फैन्स को किंग जैसी फिल्म से बड़ी बड़ी उम्मीदें भी हैं। आपको बता दें किंग फिल्म में किंग खान बेटी सुहाना के साथ लीड रोल में नजर आएंगे।

इस साल, साल के अंत तक किंग खान की उनकी बेटी सुहाना खान के साथ पहली फिल्म जिसका नाम किंग है रिलीज नहीं हो पाएगी।इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनाया जा रहा है और इसकी शूटिंग भी स्टार्ट हो गई है।किंग खान ने स्विट्जरलैंड में होने वाले 77वें लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में लाइव सेशन के दौरान अपनी आने वाली फिल्म किंग के बारे में खुलकर बात की जिसमें इस फिल्म से जुड़ी कई बातें बताई।आपको बता दें ये फिल्म फेस्टिवल 10 अगस्त 2024 को हुआ था।

किंग के बारे में बात करते हुए srk ने बताया कि वो एक ऐसी फिल्म करना चाहते थे जिसमें कॉमेडी के साथ कोर्टरूम ड्रामा हो या फिर फिल्म किसी सोशल सब्जेक्ट पर बनी हो, और एक दिन सिद्धार्थ आनंद से बात करते हुए स्क्रिप्ट को पढ़ने के बाद उन्हें आखिर वो फिल्म मिल गई जिस तरह की फिल्म वो डंकी और पठान के बाद करना चाहते थे।

उन्होंने बताया कि किंग में एक्शन सीन्स को आरामदायक और इफेक्टिव बनाने के लिए वो अपना वेट कम कर रहे हैं ताकि शूटिंग के बाद होने वाले दर्द से राहत मिल सके और सीन्स को भी ज्यादा अच्छे से शूट कर सकें।

अभिषेक होंगे इस फिल्म के विलेन –

आपको बता दें शाहरुख खान और बेटी सुहाना खान की इस फिल्म में कहानी के विलेन अभिषेक बच्चन देखने को मिलेंगे।ये उनके करियर की पहली इतनी बड़ी फिल्म होगी जिसमें वो विलेन का रोल करेंगे।इस फिल्म में अपने रोल के लिए एक बार में ही अभिषेक ने हामी भर दी। अब 2027 में आने वाली इस फिल्म में अभिषेक को विलेन के रूप में देखना सबसे ज्यादा दिलचस्प होगा।

फरहान ने बताया आखिर क्यों डॉन 1 और 2 के लिए शाहरुख पर 3 के लिए किसी और को चुना –

इस साल शाहरुख खान के हाथ किंग के साथ एक और बड़ी फिल्म लग सकती थी जिसके पहले दो पार्ट्स में srk ने ही मेन भूमिका निभाई है लेकिन उनके फैन्स को इस बात का बहुत अफसोस है कि इस बार ” डॉन 3: द फाइनल चैप्टर ” के लिए उन्हें न लेकर किसी और कलाकार को लिया गया है। इस सिलसिले में हाल ही में फरहान अख्तर जो कि फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं ये बात क्लियर की है कि आखिर किस वजह से srk को इस बार डॉन 3 में नहीं लिया गया।

फरहान ने बताया कि इस बार वो किसी नए चेहरे और नई पीढ़ी को आगे लाना चाहते थे जिसका टैलेंटेड इस लेवल का हो जो डॉन 3 के लिए परफेक्ट बैठे और इस मामले में उन्हें सिर्फ और सिर्फ रणवीर सिंह सबसे उपयुक्त नाम लगा।

डॉन 2 के लिए भी फरहान की पहली पसंद नहीं थे किंग खान –

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि वो ही शाहरुख खान जिन्हें खुद फरहान अख्तर ने डॉन 1 के लिए एप्रोच किया था डॉन 2 में इन्हें न लेकर फरहान के जहन में पहली पसंद के तौर पर ऋतिक रोशन का नाम था। लेकिन जिस प्रकार स्क्रिप्ट तैयार होती है और कहानी देखी जाती है तो फरहान को srk जैसा टैलेंट कहीं और नहीं दिखा और आखिर srk को ही डॉन 2 में लिया गया।

अब डॉन 3 में फरहान को वो नया टैलेंट और नई पीढ़ी मिल गई है जिसे उनके हिसाब से डॉन के इस आखिरी पार्ट में लेना चाहिए था। ये डॉन सीरीज का फाइनल पार्ट होना कन्फर्म है क्योंकि इस फिल्म का नाम डॉन 3: द फाइनल चैप्टर रखा गया है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

बब्बू मान की एक्शन बायोग्राफिकल ड्रामा जो सौ साल पुराने पंजाब के किस्सों पर आधारित है।

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment