फातिमा के साथ मुंबई में उत्पीड़न,महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल

Written by: Samreen
Publish On: October 2, 2025 12:54 PM (IST)
Fatima Sana Shaikh: फातिमा के साथ मुंबई में उत्पीड़न,महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल

आमिर खान की फिल्म दंगल से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने हाल ही में अपनी शुरुआती जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा वाकया साझा किया, जिसे उन्होंने उस समय का बताया जब वह इंडस्ट्री में नई थीं, उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जो काफी चौंकाने वाला था। फातिमा ने बताया कि एक सार्वजनिक स्थान पर एक अजनबी व्यक्ति ने उनके साथ अनुचित तरीके से चूमने का प्रयास किया, और जब फातिमा ने उसे दूर करने की कोशिश की, तो उसने उन्हें जोर से थप्पड़ मारा। फातिमा ने बताया कि यह घटना उनकी जिंदगी का सबसे डरावना अनुभव रहा है, जिसे वह आज भी भूल नहीं सकी हैं।

द मेल फेमिनिस्ट शो का हिस्सा:

हाल ही में फातिमा सना शेख ने एक शो में हिस्सा लिया, जिसमें वह अतिथि के रूप में शामिल हुई थीं। इस दौरान बातचीत में उन्होंने कई अन्य खुलासे किए, जैसे कि महिलाओं के साथ होने वाला भेदभाव और उनके साथ पब्लिक प्लेस में हुआ भयानक वाकया, जो महिलाओं की सुरक्षा पर कड़े सवाल उठाता है। इस दौरान फातिमा ने यह भी कहा कि भले ही यह कहा जाए कि अब हमारे देश में महिलाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं, लेकिन आज भी सच्चाई कुछ और है। जब पब्लिक प्लेस में यह हाल है, तो आप सोच सकते हैं कि सन्नाटे वाली जगह पर महिलाओं के साथ क्या क्या हो सकता है।

फातिमा का टेंपो वाला वाकया:

इसी शो के दौरान फातिमा सना शेख ने एक और घटना का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने बताया कि जब कोविड-19 का समय चल रहा था और लॉकडाउन लगा हुआ था, जब फातिमा मुंबई की सड़कों पर साइकिल चला रही थीं, तब एक टेंपो चालक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और लगातार उनका पीछा किया। इसके साथ ही, उस टेंपो चालक ने बार-बार डरावनी आवाजें निकालीं, जो स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि हमारे देश में महिलाओं की सुरक्षा का स्तर कितना चिंताजनक है।

फातिमा सना शेख की आने वाली फिल्में:

जहां एक तरफ फातिमा सना शेख लगातार इस तरह की समस्याओं को अपनी जिंदगी में फेस कर चुकी हैं, वहीं उनकी फिल्मों की बात करें तो हाल ही में वह फिल्म मेट्रो इन डिनो में नजर आई हैं। इसका डायरेक्शन अनुराग बसु द्वारा किया गया है और यह फिल्म साल 2007 में आई लाइफ इन ए मेट्रो मूवी का रीमेक है। इसके अलावा, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अभिनेता आर.माधवन के साथ उनकी फिल्म आप जैसा कोई को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Kiara Advani Pregnancy में फिर छुपाया चेहरा, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग

Author

  • Untitled 150x137 1

    I'm Samreen Khan, an experienced writer in the Hindi entertainment world who has previously worked as a junior writer at Dainik Jagran Lucknow. I specialize in box office reports, trailer breakdowns, reviews, and teaser analyses, and I'm currently working with moviereviewindia.

    View all posts

Also Read