M3GAN 2.0 का मज़ा अब प्राइम वीडियो पर

Written by: Amir khan
Publish On: October 2, 2025 1:13 PM (IST)
M3GAN 2.0 Hindi Dubbed OTT Release

M3GAN 2.0, 2022 में रिलीज़ हुई फिल्म M3GAN का अगला भाग है। M3GAN 2.0 को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। यही वजह रही कि इसने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर कुल 37,054,935 अमेरिकी डॉलर की कमाई की है, जिसे अगर भारतीय रुपये में देखें तो यह बनता है तीन अरब अठारह करोड़ सैंतीस लाख इकहत्तर हजार एक सौ इक्यासी रुपये। सिनेमाघरों में रिलीज़ के बाद अब इसे अंततः ओटीटी पर रिलीज़ कर दिया गया है। आइए जानते हैं कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस फिल्म को रिलीज़ किया गया।

M3GAN 2.0 ओटीटी रिलीज़

27 जून 2025 को भारत में इंग्लिश के साथ हिंदी में रिलीज़ हुई M3GAN 2.0 को प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रेंटल आधार पर रिलीज़ कर दिया गया है, जहां पर अब यह फिल्म रेंट पर लेकर देखी जा सकती है। वैसे तो बहुत से मीडिया स्रोतों के माध्यम से यह बताया गया है कि इसे भारत में भी रेंट पर उपलब्ध करवाया गया है, जिसे amazon.com पर जाकर रेंट पर लेकर देखा जा सकता है। फ़िलहाल प्राइम विडिओ पर इसकी भारत में इसकी उपलब्धता नहीं दिखाई दे रही है । IMDB पर इस फिल्म को 6.3 की रेटिंग मिली है। दो घंटे की इस फिल्म को तक़रीबन 20 डॉलर का भुगतान करके रेंट पर देखा जा सकता है।

M3GAN 2.0 हिंदी डबिंग संभावना

M3GAN 2.0 को प्राइम वीडियो पर अभी सिर्फ रेंटल आधार पर रिलीज़ किया गया है, वो भी इंग्लिश भाषा के साथ। हिंदी में यह फिल्म ओटीटी पर संभवतः सितंबर में आती दिखाई दे। अभी इस बारे में प्राइम वीडियो की ओर से किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि वे इसे कब तक सब्सक्रिप्शन आधार पर रिलीज़ करेंगे।

क्या ख़ास है फिल्म में

इसकी शुरुआत हुई M3GAN वन के अंत से, तो इसे और अच्छे से समझने के लिए पहले आपको M3GAN को देखना होगा। M3GAN में इस रोबोट को मार दिया जाता है क्योंकि वो खुद को इंसान जैसा समझने लगी थी और वो लोगों को नुकसान पहुंचाने लगती है। अब M3GAN 2.0 में वही प्रोग्राम कुछ गलत लोगों के हाथों में लग जाता है और वह उससे एक नया रोबोट तैयार करते हैं M3GAN 2.0 के नाम का। अब M3GAN 2.0 A.I का इस्तेमाल करके दुनिया के लिए खतरा बन जाती है। क्या अब M3GAN 2.0 दुनिया को खत्म कर देगी या फिर इसे रोकने के लिए कोई आता है, ये सब तो फिल्म देखकर ही पता लगाना होगा।

READ MORE

क्या इस फिल्म में असली घोड़े का सिर इस्तेमाल हुआ?

Snyder Superman VS James Gunn Superman: जैक स्नाइडर और जेम्स गन, किसका सुपरमैन है बेस्ट?

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read