शाहरुख खान की पठान रणबीर कपूर की एनिमल को पछाड़ा श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 ने

Written by: Amir khan
Publish On: October 2, 2024 12:59 PM (IST)
Stree 2 hindi Box Office riport

Stree 2 hindi Box Office riport:स्त्री २ जो की सिनेमा घरो में रिलीज़ हो चुकी है और रिलीज़ होते ही स्त्री 2 ने दर्शको को अपनी तरफ खींच लिया है और अक्षय कुमार की खेल खले में जॉन अब्राहम की वेदा फिल्म को खा गयी। स्त्री २ ने अपने पहले दिन पर नेट 64 करोड़ का कलेक्शन किया।स्त्री २ के मेकर ने जो ग्रॉस फिगर बताया है वो है 76.5 करोड़ रूपये।

वही खेल खेल में को 5.23 करोड़ की ओपनिंग मिली और जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा को 6.52 की ओपनिंग नसीब हुई। बहुत जल्दी ही स्त्री २ 100 करोड़ का कलेक्शन करती हुई हमें नज़र आने वाली है।

स्त्री २ ने तोड़ दिए रिलीज़ के पहले दिन पर सभी रिकॉर्ड

स्त्री २ ने अपने पहले दिन के अंदर ही सभी बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए है। हमने अपने पिछले आर्टिकल में ये बता दिया था के स्त्री २ अपने पहले दिन पर 50 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करती हुई नज़र आने वाली है।शाहरुख़ खान की पठान हो या हो रणबीर कपूर की एनिमल स्त्री 2 ने इन सभी फिल्मो को पीछे कर दिया है।

6 साल के बाद स्त्री 2 रिलीज़ हुई और इसने रिलीज होते ही सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए फिल्म के बजट की बात की जाये तो वो लगभग साठ करोड़ का होगा और इसने अपने बजट को अपने पहले दिन के टिकट बेच कर ही निकाल लिया है। इसे कहते है स्मार्ट फिल्म का स्मार्ट पीआर जो अपने पहले दिन पर ही अपना बजट निकाल लें। स्त्री जो की 2018 में रिलीज़ हुई थी इसने अपने पहले हफ्ते में साठ करोड़ का कलेक्शन किया था। और आज 2024 में स्त्री 2 ने रिलीज़ के अपने पहले दिन पर ही अपने बजट को क्रॉस कर के स्त्री 1 को बहुत पीछे छोड़ दिया।

पठान फिल्म ने अपने पहले दिन पर 55 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया था और एनिमल ने 54 करोड़ अब इन दोनों बड़े सुपर स्टार वाली फिल्मो को श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 ने मात दे दी और इस रेस में सबसे आगे निकल आई। पठान के शो से अगर स्त्री 2 की बात की जाये तो स्त्री 2 को बहुत कम शो मिले क्युकी इसके साथ दो और बड़ी फिल्मे रिलीज़ हुई एक अक्षय कुमार की खेल खले में और दूसरी फिल्म थी वेदा इन दोनों बड़ी फिल्मो के साथ में रिलीज़ होने की वजह से स्त्री को उतने शो नहीं मिल सके जितने की मिलना चाहिए थे।

पठान को टोटल शो मिले थे 20000 एनिमल के शो की अगर बात की जाए तो इसे 17000 शो मिले थे अब स्त्री 2 जिसने अपने पहले दिन में ही अपना बजट निकाल लिया है उसे सिर्फ 12000 शो ही मिले है। हमने अपने एक आर्टिकल में स्त्री 2 के सीक्वेल को ग़दर के सीक्वेल से मिलाया था पर यहाँ पर स्त्री 2 ने ग़दर 2 को भी पीछे की तरफ छोड़ दिया है। और इस रेस में सबसे आगे निकलती हुई दिखाई दे रही है।

आज से वीकेंड शुरू हुआ है असली स्त्री का असली जादू तो अब शुरू होगा जब आपको इस फिल्म की टिकिट लेने के लिए मारा मारी करनी पड़ेगी छोटे सिनेमा घर हो या मल्टी प्लेक्स हर जगह स्त्री 2 का जादू सर चढ़ कर बोल रहा है। हो सकता है ये वीकेंड खत्म होते होते ये फिल्म 200 करोड़ का अपना कलेक्शन कम्प्लीट कर लें।

एनिमल के लेवल की मार काट देखनी है तो एक बार देख लीजिये इस सीरीज को

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment