बिना दिमाग का इस्तेमाल करे सिर्फ एंटरटेनमेंट के परपज से देखें इस फिल्म को

Written by: Arshi
Publish On: July 24, 2025 1:56 AM (IST)
Jackpot American Movie Hindi Review

Jackpot American Movie Hindi Review:ये एक अमेरिकन फिल्म है जिसमें आपको कॉमेडी एक्शन और एडवेंचर देखने को मिलेगा।ये फिल्म आपको प्राइम वीडियोस के प्लेटफार्म पर देखने को मिलने वाली है और सबसे अच्छी बात है ये फिल्म आपको हिंदी डब में देखने को मिलेगी।


फिल्म की कहानी पूरी तरह से फैमिली फ्रेंडली है तो आप इस फिल्म को फैमिली के साथ एन्जॉय कर सकते है। इस फिल्म में आपको एक दो जगह पर एडल्ट लैंग्वेज का यूज़ दिखेगा लेकिन सीन्स एक भी नहीं तो आप इसे आराम से फैमिली के साथ एडजस्ट कर सकते है।

क्या है जैकपॉट की कहानी?


इस जैकपॉट नाम की फिल्म की कहानी पूरी तरह से जैकपॉट पर ही आधारित है। फिल्म में एक लड़की लीड रोल में दिखाई गयी है जो लॉस एन्जल्स नाम के शहर में जाती है और वहां उसके हाँथ जैकपॉट लग जाता है या आप कह सकते है कि उसकी लॉटरी लग जाती है लेकिन ये जैकपॉट या लॉटरी उसकी किसी भी तरह से कोई फाइनेंशियल ग्रोथ या हेल्प नहीं करा पाती है बल्कि उसकी मुश्किलें और भी जादा बढ़ जाती है जब उस जैकपॉट के कई हक़दार खडे हो जाते है।

आगे फिल्म में इस एक्ट्रेस का क्या होगा और जॉन सीना का फिल्म में क्या रोल है और इन लोगों से ये लड़की कैसे बचेगी जो इसकी लॉटरी के पीछे पड़े है और इसे जान से मरना चाहते है ये सब जानने के लिए आपको इस अमेरिकी फिल्म को एक बार देखना चाहिए।

इस फिल्म का टोटल रनिंग टाइम है सिर्फ और सिर्फ एक घंटा पैतालिस मिनट, जिसमें आपको खूब सारा एक्शन कुछ कॉमेडी के साथ देखने को मिलेगा।फिल्म की प्रोडक्शन क्वालिटी बहुत अच्छी है एक दम हाई लेवल की फिल्म का म्यूजिक भी अच्छा है बस थोड़ी सी कमी आपको कहानी के प्रेडिकटेबल होने से ज़रूर फील होगी। फिल्म को देखने के लिए आपको बिलकुल भी अपने दिमाग का इस्तेमाल नहीं करना है फिल्म में आगे क्या होने वाला है ये आपको क्लाइमैक्स में पहुंचने से पहले ही पता चल जायेगा।

इस फिल्म को बहुत जादा हाईली एक्सपेक्टेशन के साथ न देखे अगर आप जॉन सीना के फैन है और आपके पास कुछ अच्छा देखने को नहीं है तभी आप इस फिल्म को देखें नहीं तो आप इसे स्किप कर सकते है।

अगर आपको बिना दिमाग लगाए सिर्फ एक्शन फ़िल्में देखना पसंद है जिसमें कॉमेडी और सस्पेंस के भी पंच बीच बीच में आपको मिले तो ये भी एक पॉइंट है जिसकी वजह से आप इस फिल्म को देख सकते है।फिल्म में आपको नया कुछ नहीं देखने को मिलेगा लेकिन फिर भी आपका इंट्रेस्ट बँधा रहेगा।फिल्म में जॉन सीना के होने की वजह से और कुछ कॉमेडी तड़के की वजह से इस फिल्म को मेरी तरफ से 10 में से 7 पॉइंट की रेटिंग दी जाती है।

READ MORE

Oh My Ghost Clients Episode 3 Release Date: लॉ और सुपरनैचुरल पावर के बीच की खट्टी मीठी तकरार

Housefull 5 Climax A-B : हाउसफुल 5 में होंगी, दो एंडिंग।

R.Madhavan birthday 2025: 55वे जन्मदिन पर देखे आर माधवन की यह जबरदस्त फिल्में

असुर जैसी गज़ब की रोमांचित वेब सीरीज जिसे देख कर सावन में लग जाए आग।

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment