डॉन 3 में करेंगी आइटम सॉन्ग,साउथ की ये एक्ट्रेस करेंगी प्रियंका को रिप्लेस

Written by: Arshi
Publish On: October 2, 2024 12:59 PM (IST)
Don 3 heroin reveal

Don 3 heroin reveal : खुद फरहान अख्तर ने इस बात की कन्फर्मेशन दी थी कि इस बार डॉन 3 द चेस एंड में शाहरुख़ खान को रणवीर सिंह रिप्लेस करेंगे और अब फिल्म की हीरोइन के लिए भी अपडेट आचुकी है।

बॉलीवुड नहीं बल्कि साउथ की एक सुंदरी फिल्म के इस इम्पोर्टेन्ट रोल को करने वाली है।फिल्म के लीड रोल करैक्टर के लिए रणवीर सिंह और किआरा अडवाणी के साथ

एक और नाम जुड़ गया है फिल्म में ये नया नाम एक अहम किरदार में नज़र आने वाला है। आज इस आर्टिकल में जानेंगे कि साउथ की वो कौन सी अभिनेत्री है जो 2025 की इस आने वाली फिल्म डॉन 3 द चेस एंड में चार चाँद लगाने वाली है।

करीना को रिप्लेस करेंगी नागाचैतन्य की मंगेतर –
डॉन 3 की कास्ट टीम में एक और नाम जुड़ चुका है जो साउथ के बेस्ट एक्टर नागार्जुन की होने वाली बहू और बेटे नागाचैतन्य की मंगेतर शोभिता धूलिपाला है।

ये एक बेहतरीन और टैलेंटेड एक्ट्रेस है इसके साथ ही एक मॉडल भी है। इन्होंने कई फ़िल्में की है और अब ये डॉन 3 में रणवीर सिंह के साथ एक आइटम सॉन्ग करने वाली है

ठीक वैसे ही जैसे शाहरुख़ खान के साथ डॉन 2 में करीना कपूर ने किया था और सॉन्ग का टाइटल था, ” ये मेरा दिल प्यार का दीवाना….. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों को इस आइटम सॉन्ग से कितना खुश कर पाती है शोभिता धूलिपाला।

रणवीर सिंह की अपकमिंग फ़िल्में –
रणवीर सिंह फैन्स के लिए दो बड़ी फ़िल्में लेकर आरहे है जिसमें से एक है सिंघम अगेन जो इसी साल दर्शकों को थिएटर्स में देखने को मिल जाएगी और दूसरी है

डॉन 3 जिसकी शूटिंग तो इसी साल शुरु होनी थी लेकिन किसी वजह से डिले हो गयी है और अब अगले साल शुरु होने की पूरी उम्मीद है।रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्मों में एक नाम शक्तिमान फिल्म का भी शामिल है जो अगले साल तक रिलीज हो सकती है।

कब शुरू होगी डॉन 3 की शूटिंग???
फिल्म की शूटिंग से रिलेटेड लास्ट अपडेट पिंकवीला के एक आर्टिकल से मिली थी जिसके अकॉर्डिंग इसी साल सितम्बर अक्टूबर में डॉन 3 की शूटिंग स्टार्ट होनी थी

लेकिन हाल ही में खुद फरहान अख्तर ने ये बात शेयर की है कि डॉन 3 की शूटिंग अब पोस्टपोंड कर दी गयी है जो अगले साल शुरू होगी क्यूंकि इस साल जुलाई से उनकी दूसरी फिल्म की शूटिंग स्टार्ट हो चुकी है।

कौन है शोभिता,क्या रिश्ता है समंथा के साथ आइये जानते है –
साउथ के एक्टर नागार्जुन को तो आप सब जानते होंगे जिन्होंने कई बेहतरीन फ़िल्में इंडस्ट्री के नाम की है जिसमें मेरी जंग, एक और हकीकत,चंद्रलेखा,लव एक्शन धमाका,सुपर,रिश्ते,अर्जुन की दुल्हनिया आदि फिल्मों के नाम शामिल है।


इनके बेटे नागाचैतन्य को भी आप सब जानते होंगे नागा चैतन्य की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी है समंथा और अब नागाचैतन्य की सगाई शोभिता के साथ हो गयी है तो इस प्रकार समंथा के एक्स बॉयफ्रेंड की मंगेतर होने का रिश्ता है समंथा और शोभिता के बीच।

अब ये शोभिता समंथा और नागाचैतन्य के बीच फिट होने की तरह डॉन 3 में रणवीर सिंह के साथ कितना फिट हो पाएंगी फिल्म के आइटम सॉन्ग में ये देखना बहुत इंट्रेस्टिंग होगा जिसके लिए 2025 तक इंतज़ार करना होगा।

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment