इस आने वाली 29 और 30 को होगी एंटरटेनमेंट की बारिश

Written by: Arshi
Publish On: August 19, 2025 11:54 PM (IST)
latest-ott-releases-august-29,30

29,30 August Upcoming Movies

कालम रसिना कथालु – 29 अगस्त 2024
ये एक तेलुगु फ़िल्म है जिसका प्रोडक्शन एस एम फिल्म्स के द्वारा किया गया है।

ये एक रोमांटिक ड्रामा है जिसमें आपको एक गाँव में रहने वाले व्यक्ति की रोमांस से भरी हुई कहानी देखने को मिलेगी जिसमें आप एक 30 साल के व्यक्ति की मौत को देखेंगे जो अपने रिश्तों के चाहत में पुनर्जन्म की चाह रखता है। एक अच्छी कहानी है जिसे आप एन्जॉय कर सकते है।

वीरन्नू – 29 अगस्त 2024
दिनेश पल्लथ द्वारा लिखी गयी ये कहानी जिसको कन्नन के निर्देशन में एक फिल्म का रूप दिया गया है इस फिल्म की कहानी बहुत ही इंगेजिंग है जिसमें आपको खूब सारा एंटरटेनमेंट मिलने वाला है।

ये फिल्म मलयालम और तमिल भाषाओं में देखनो को मिल जाएगी जिसमें आपको अर्जुन सरजा, गिरीश नययर,बैजू संतोष आदि कलाकार देखने को मिलेंगे।

अफ्रेड – 30 अगस्त 2024
ये एक हॉरर मिस्ट्री साइंस फिक्शन ड्रामा है जिसे अंग्रेजी भाषा में बनाया गया है। ये फिल्म आपको 30 अगस्त से थिएटर्स में देखने को मिल जाएगी जिसमें आपको एक परिवार को दिखाया जायेगा जिसका

मुखिया करटिस नाम का एक युवक होता है इस परिवार को एक तरह के उपकरण का test करने के लिए चुना गया है। एक अच्छी कहानी है जिसे आपको अपनी फैमिली के साथ ज़रूर एन्जॉय करना चाहिए।

द डायरी ऑफ़ वेस्ट बंगाल – 30 अगस्त 2024
इस हिंदी लैंग्वेज फिल्म को वसिम रिज़वी फिल्म्स के द्वारा प्रोडूस किया गया है जिसमें आपको भारत में किस तरह रोहिंग्या मुस्लिम और बांग्लादेशी घुसपैठ करते है, दिखाया गया है।

फिल्म की कहनी सच्ची घटना पर आधारित है लेकिन कहानी एक दम नाटकीय है। इस फिल्म को डायरेक्शन दिया है सनोज मिश्रा ने और इन्होंने ही फिल्म की कहानी भी लिखी है।

बिन्नी एंड फैमिली – 30 अगस्त 2024
बालाजी टेलीफिल्म्स और महावीर जेन फिल्म्स के द्वारा इस फिल्म को बनाया गया है जिसकी ओरिजिन लैंग्वेज हिंदी है और इस फिल्म में आपको राजेश कुमार, चारु शंकर,हिमानी शिवपुरी, पंकज

कपूर,अंजीनी धवन और ताई खान जैसे बेहतरीन कालकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी।फिल्म को संजय त्रिपाठी ने अपने निर्देशन में बनाया है। एक अच्छी कहानी है जिसे आप 30 अगस्त से एन्जॉय कर पाएंगे।

भरतनाट्यम – 30 अगस्त 2024
ये फिल्म मलयालम भाषा में बनाई गयी है जिसका निर्माण कार्य सैजू कुरूप इंटरटेमेंट्स और थॉमस थिरूवल्ला फिल्म्स के द्वारा पूरा किया गया है।फिल्म के कलाकार है सैजू कुरूप,साई कुमार,कला

रंजनी,अभिराम राधाकृष्णन,श्रुति सुरेश,गंगा मीरा,मणिकनदन,नंदू पोदिवल आदि।फिल्म को कृष्ण दास मुरली के निर्देशन में बनाया गया है।

अ वेडिंग स्टोरी – 30 अगस्त 2024
एक घंटा पचास मिनट की इस कहानी में आपको वैभव तत्वादी,मुक्ति मोहन,अक्षय आनंद,लक्ष्य वीर सरन,मोनिका चौधरी आदि कलाकार देखने को मिलेंगे।

फिल्म के निर्देशक है अभिनव पारीक और फिल्म की कहानी के लेखक है शुभो शेखर भट्टचार्य।इस फिल्म को हिंदी भाषा में बनाया गया है जिसकी प्रोडक्शन कम्पनी का नाम है बाउंडलेस ब्लैकबक फिल्म्स।

लाफिंग बुद्धा – 30 अगस्त 2024
कन्नड़ भाषा की इस फिल्म में आपको गोवर्धन नाम के एक पुलिस कांस्टेबल की कहानी दिखाई गयी है जिसके निर्देशक है भरत राज।बात करें अगर मुख्य कलाकारों की तो इसमें आपको

दिगांथ, तेजू बालवाड़ी,प्रमोद शेट्टी,सुंदर राज आदि देखने को मिलेंगे।ये एक कॉमेडी फिल्म है जिसे ऋषभ शेट्टी फिल्म्स के द्वारा बनाया गया है।

सेष जिबोन – 30 अगस्त 2024
ये फिल्म बंगाली भाषा में बनाई गयी एक फिल्म है जिसमें एक बीमारी से जुड़ी कहानी दिखाई गयी है जिसका कोई इलाज नहीं होता है लेकिन फिर भी लोग अपने प्रियजनो के लिए कोशिश में लगे रहते है

और इलाज करवाते है। फिल्म में दिखाया गया है कैसे लाइफ के मुश्किल समय में भी हमे आशा नहीं छोड़नी चाहिए और उम्मीद की एक किरण को हमेशा जलाये रखना चाहिए। अच्छी स्टोरी है जिसे आपको एक बार ज़रूर देखना चाहिए।

हिट 3 – 30 अगस्त 2024
इस फिल्म में आपको विजय सेतुपति, नानी,आदिवि शेष, निवेथा थॉमस जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे।ये फिल्म तेलुगु लैंग्वेज में बनाई गयी है और इस फिल्म को 30 अगस्त 2024 को रिलीज कर दिया जायेगा जिसे आप थिएटर्स में जाकर एन्जॉय कर सकते है।

जोमालोय जिबोंटो भानु – 30 अगस्त 2024
कृष्णेदू चटर्जी के निर्देशन में बनी ये फिल्म बंगाली भाषा की एक फिल्म है इसमें आपको साश्वत चटर्जी,अमय देब राय जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे।ये फिल्म भी आपको 30 अगस्त से थिएटर्स में देखने को मिल जाएगी।

रजनी – 30अगस्त 2024
ये फिल्म एक परिवारिक ड्रामा है जिसमें आपको कुछ ऐतिहासिक घटनाओं को भी दिखाया जायेगा।ये फिल्म पंजाबी लैंग्वेज की फिल्म है और इसकी प्रोडक्शन कम्पनी का नाम है रबाब म्यूजिक प्रोडक्शन्स।

फिल्म के निर्देशक है अमर हुंदल और मुख्य कलाकारों की बात करें तो रूपी गिल,योगराज सिंह,सुनीता धीर,प्रदीप चीमा एवलिन ढिल्लन आदि कलाकार देखने को मिलेंगे।

गाँधी 3 – 30 अगस्त 2024
ये फिल्म भी पंजाबी भाषा की एक फिल्म है जिसे ओम जी ग्रुप के द्वारा बनाया गया है।एक एक्शन फिल्म है जिसमें गेरी नाम के एक युवक की कहानी दिखाई गयी है जिसे वहा के रहने वाले लोग

गाँधी के नाम से पुकारते है। एक एक्शन ड्रामा है जिसे डायरेक्शन दिया है मंदीप बेनिपाल ने और कहानी लिखी है देव खरौद ने। ये फिल्म भी 30 अगस्त को आने वाली फिल्मों में से एक है।

नेनु कीर्थना – 30 अगस्त 2024
ये एक्शन कॉमेडी से भरी हुई कहानी है जिसमें आपको चिमाता रमेश बाबू का डायरेक्शन देखने को मिलेगा।फिल्म के सितारों की बात करें तो रमेश सी एच आर,कुंदेना संध्या,मेघना वडेघर,जीवा, ऋषिता नेल्लोर,विजय रंगा राजू,जबरदस्त सनी,जबरदस्त अप्पा राव आदि देखने को मिलेंगे।ये फिल्म आपको तेलुगु लैंग्वेज में देखने को मिलेगी।

अहो विक्रमआरका – 30 अगस्त 2024
ये एक एक्शन फिल्म है जो 30 अगस्त को आने वाली फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में आपको चित्रा शुक्ला,स्याजी शिंदे,देव गिल,तेजश्विनी पंडित,कृष्ण मुरली आदि कलाकार देखने को मिलने वाले है।

इस फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़,, मराठी, बंगाली सभी भाषाओं में देखने को मिलेगी।फिल्म को देव गिल प्रोडक्शन हॉउस के द्वारा बनाया गया है।
इस फ़िल्म में एक पुलिस ऑफिसर की कहानी दिखाई गयी है जो एक बहुत ही क्रूरता से किये गए अपराध की गुथी को सुलझाता है।

पड़ गए पंगे – 30 अगस्त 2024
ये फिल्म हिंदी भाषा की एक फिल्म है जिसमें आपको खूब सारी कॉमेडी देखने को मिलेगी एक रिटायर्ड मैथ्स टीचर के द्वारा जो अपने बहू बेटे के साथ रह रहे होते है लेकिन उनकी बहू ससुराल के व्यवहार से

परेशान होती है और अलग रहना चाहती है लेकिन इन सबके बीच में टीचर का बेटा कश्माकश में पड़ा रहता है क्यूंकि वो न तो अपने पिता से अलग रह सकता है और न ही अपनी पत्नि से।

पेपे – 30 अगस्त 2024
ये फिल्म कन्नड़ भाषा की फिल्म है जिसमें आपको उदय सिनेवेंचर प्रोडक्शन हॉउस का बेहतरीन काम देखने को मिलेगा फिल्म को डायरेक्शन दिया है श्रीलेश एस नायर ने और इन्ही ने कहानी भी लिखी है।

फिल्म के मुख्य कलाकार है विनय राजकुमार,काजल कुंदर,बी एम श्री राम कोलार,मेदिनी केलामने,यश शेट्टी आदि।ये एक एक्शन फिल्म है जो आपको आने वाली फिल्मों में 30 अगस्त को देखने को मिल जाएगी।

कोटेशन गैंग पार्ट 1- 30 अगस्त 2024
ये एक क्राइम और थ्रीलर से भरी हुई कहानी है जिसमें आपको दिल दहलाने वाली कहानी देखने को मिलेगी।फिल्म के डायरेक्टर है विवेक और विवेक ने ही फिल्म की कहानी भी लिखी है।

फिल्म की पूरी कहानी एक ऐसी औरत के चारों और घूमती है जो एक घटना से ऐसी प्रभावित होती है कि एक कॉन्ट्रैक्ट किलर का रूप लेलेती है।अपने जीवन में आये बदलाव कि वजह से फिर वो एक समाज सेवक कि तरह काम करने लगती है।

इस फिल्म में आपको सनी लिओनी, जैकी श्रॉफ,प्रियमणि आदि कलाकार देखने को मिलेंगे।ये फिल्म आपको हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में दलहन को मिलेगी।

नेता गीता – 30 अगस्त 2024
ये एक मराठी फिल्म है जिसे सिम्बरिया फिल्म्स के द्वारा बनाया गया है।फिल्म के डायरेक्टर है सुधांशु बुदुख और यहीं इस कहानी के लेखक भी है।

फिल्म के मुख्य कलाकार है रोहित कोकाटे,शिवानी बावकर,अनिल नागरकर,विक्रांत धीवरे,विट्ठल काले आदि।ये फिल्म भी आपको 30 अगस्त को आने वाली फिल्मों के साथ थिएटर्स में देखने को मिल जाएगी।

READ MORE

Priyanka Chopra Kaminey Tribute: कमीने के 16 साल: प्रियंका चोपड़ा की यादें और फिल्म की कहानी

Raakh OTT Release Date: अली फजल की नई वेब-सीरीज ‘राख’ का धमाकेदार ऐलान, मिर्जापुर फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी।

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment