फर्जी शादी और भरपूर कॉमेडी के साथ लव ट्राएंगल देखने को मिलेगा इस कोरियन ड्रामा में

Written by: Arslan
Publish On: August 19, 2025 11:54 PM (IST)

अमेजॉन प्राइम वीडियो पर एक नया कोरियन ड्रामा हिंदी डब में आज 27 अगस्त 2024 को रिलीज किया गया है जिसका नाम ‘नो गेन नो लव‘ है। जिसमें टोटल 12 एपिसोड देखने को मिलेंगे जिनकी लेंथ लगभग 1 घंटे की है।

हालांकि यह ड्रामा ओरिजनली प्राइम वीडियो का नहीं है जिसके कारण हमें हर हफ्ते इसका एक एपिसोड देखने को मिलेगा।

कलाकार-शीन.मिन.आ,किम युग डाए, हां जी हयूं ,ली संग यि।
लियोन हाय वून,ली यूं जिन्न, जो मिंग यंग।
डायरेक्ट- किम जुंग शीख।
भाषा- हिंदी।

स्टोरी– इस कोरियन ड्रामा की स्टोरी की बात करें तो यह एक लड़की की कहानी पर आधारित है जिसका नाम ‘येओंग’ (शीन.मिन.आ) है जिसे उसके बचपन में मां-बाप का प्यार अच्छे से नहीं मिल सका जिसका रिग्रेट उसे बड़े होने के बाद भी रहता है।

येओंग एक बहुत बड़ी कंपनी में काम करती है जिसमें वह मैनेजर की पोस्ट पर होती है और इसके लिए पैसा बहुत महत्वपूर्ण होता है इसी कंपनी में एक और लड़का काम करता है जिसे येओंग से प्यार हो जाता है और वह उसे प्रपोज करता है

हालांकि इन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चलता और कुछ समय के बाद इनका ब्रेकअप हो जाता है। लेकिन कुछ समय के बाद येओंग को कंपनी की पॉलिसी के बारे में पता चलता है जिसमें साफ-साफ लिखा होता है कि

अगर कोई एम्पलाई शादी करता है तो उसे बहुत सारे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स दिए जाएंगे जिनमें से सबसे बड़ा बेनिफिट ये होता है कि एम्पलाई की सैलरी काफी बढ़ जाती है।


येओंग जो की पैसों से काफी प्यार करती है इसके दिमाग में एक आईडिया आता है की क्यों ना वह फेक मैरिज कर ले और इन सारे बेनिफिट्स को गेदर कर ले। यहीं उसे एक लड़का ‘किम जी वुक’ मिलता है

जो की एक स्टेशनरी शॉप में काम करता है हालांकि वह दिमाग से बहुत बुद्धिमान होता है पर काम न मिलने के कारण उसे यहां काम करना पड़ रहा होता है, यिओंग उस लड़के को सारा मैटर समझाती है और इस फेक मैरिज के लिए मना लेती है।

हालांकि किम को भी पैसों की जरूरत होती है जिससे वह इसके लिए हामी भर देता है इसी तरह इस ड्रामा की स्टोरी आगे बढ़ती है और बहुत सारे ट्विस्ट टर्न देखने को मिलते हैं क्या इन दोनों को सच में प्यार हो जाएगा या फिर

इन दोनों का रिश्ता सिर्फ पैसों पर टिका हुआ है यह सब जानने के लिए आपको देखना पड़ेगा इस कोरियन ड्रामा का पहला एपिसोड जो की प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

READ MORE

Priyanka Chopra Kaminey Tribute: कमीने के 16 साल: प्रियंका चोपड़ा की यादें और फिल्म की कहानी

Raakh OTT Release Date: अली फजल की नई वेब-सीरीज ‘राख’ का धमाकेदार ऐलान, मिर्जापुर फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी।

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment