वेडनेसडे सीजन 2 का है इंतजार तो यहाँ जानिए फुल रिलीज़ इनफॉर्मेशन, एग्ज़ैक्ट डेट एंड टाइमिंग

Written by: Arshi
Publish On: October 2, 2025 5:03 PM (IST)
Wednesday Season 2 Release Time And Date

नेटफ्लिक्स की एक बहुत ही चर्चित और पसंद की जाने वाली वेब सीरीज़ जिसका नाम वेडनेसडे है, इसका सीजन 1 2022 में रिलीज़ हुआ था और दर्शकों ने इसे बहुत ज़्यादा पसंद किया था। हॉरर मिस्ट्री और सुपरनैचुरल एलिमेंट से भरपूर इस सीरीज़ में टोटल 8 एपिसोड हैं जिसके बेहतरीन कंटेंट के आधार पर आईएमडीबी पर इस शो ने 8 स्टार की रेटिंग हासिल की है।

शो में मुख्य कलाकार के तौर पर जेना ऑर्टेगा और हंटर डूहान जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे, इनका साथ निभाते हुए और भी कई बेहतरीन और इंपॉर्टेंट कैरेक्टर हैं जिनमें एम्मा मायर्स, जॉय संडे, जॉर्जी फार्मर, विक्टर डोरोबांटु, मूसा मोस्तफा, लुयांडा उनाटी लुईस-न्यावो, ओलिवर वाटसन, इसाक ऑर्डोनेज़, लुईस गуз़मान आदि कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी।

कहानी मुख्य रूप से वेडनेसडे एडम्स (जेना ऑर्टेगा) के चारों ओर घूमती है कि किस तरह वो अपनी स्कूल ऐज में बढ़ती हुई मानसिक परेशानियों से जूझती है क्योंकि उसके माता-पिता के द्वारा उसे एक ऐसे स्कूल में भेज दिया जाता है जहाँ कुछ असामान्य शक्तियों वाले बच्चे भेजे जाते हैं। उसे स्कूल में जाने के बाद वेडनेसडे को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जिसमें रहस्यमयी हत्याएँ, सुपरनैचुरल ताकतों के साथ पारिवारिक रहस्य और दोस्ती-दुश्मनी से जुड़ी हुई कहानी देखने को मिलेगी।

वेडनेसडे सीजन 2 रिलीज़ डेट एंड टाइम:

जिन दर्शकों को वेडनेसडे के सीजन 2 का इंतज़ार बेसब्री से था, उनका इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 6 अगस्त 2025 को वेडनेसडे का सीजन 2 रिलीज़ कर दिया जाएगा लेकिन सभी एपिसोड एक साथ रिलीज़ नहीं किए जाएँगे।

पिछले सीजन की तरह इस बार भी टोटल 8 एपिसोड इस शो के देखने को मिलेंगे जिसमें से 4 एपिसोड 6 अगस्त को देखने को मिलेंगे और अगर बात करें टाइमिंग की तो दोपहर 12:30 बजे इंडियन टाइम के अकॉर्डिंग देखने को मिलेगी। वहीं बचे हुए चार एपिसोड, जिसे सीजन 2 का पार्ट 2 कहा जा रहा है, नेक्स्ट मंथ, 3 सितंबर 2025 को फिनिश किए जाएँगे। इनकी रिलीज़िंग टाइमिंग भी दोपहर 12:30 बजे रहेगी इंडियन टाइमिंग के अकॉर्डिंग।

अगर आप इस शो को दो पार्ट में इंजॉय करना चाहते हैं तो 6 अगस्त को रिलीज़ हुई 4 एपिसोड पहले देख सकते हैं और अगर टोटल 8 एपिसोड एक साथ इंजॉय करना चाहते हैं तो थोड़ा सा और वेट करने के बाद 3 सितंबर 2025 को एक साथ सारे एपिसोड देख सकते हैं।

READ MORE

detective ujjwalan:बूगीमैन का रहस्य डिटेक्टिव उज्ज्वलन की इस थ्रिलर कहानी में क्या है खास?

120 Bahadur Teaser: फरहान अख्तर की फिल्म रेजांग ला की वीरगाथा को लाएगी

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read