बिगबॉस 19 में एंट्री लेने पर दिव्यांका त्रिपाठी ने तोड़ी चुप्पी

Written by: Anam
Publish On: October 2, 2025 5:09 PM (IST)
Biggboss 19 Divyanka Tripathi

सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो बिगबॉस आज कल काफी चर्चाओं में है यह शो 24 अगस्त से दर्शकों के बीच आने वाला है। इस शो में आने वाले नए कंटेस्टेंट को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही है। इसी दौरान टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का नाम भी सामने आया जिसमें सोशल मीडिया के कुछ पेज पर यह दावा किया जा रहा था कि दिव्यांका बिगबॉस 19 का हिस्सा बन सकती है साथ ही उनके एक्स शरद मल्होत्रा भी शामिल होंगे। अब एक्ट्रेस ने इन अफवाहों का खंडन कर दिया है।

एक्ट्रेस ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी:

दिव्यांका त्रिपाठी को लेकर लगातार अफवाहें फैल रही थी कि वह इस बार बिगबॉस 19 का हिस्सा बनेगी जिस पर अब एक्ट्रेस ने खुद चुप्पी तोड़ी है। टेली टॉक से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि यह फेक है ऐसी अफवाहें वो हर साल फैलाते है। आपको बता दे पिछले कुछ सीजन से दिव्यांका की एंट्री को लेकर खबरे आ रही थी,बताया गया था बिगबॉस 18 के लिए भी एक्ट्रेस को अप्रोच किया गया था और उस समय भी यह अफवाह थी कि दिव्यांका बिगबॉस 18 का हिस्सा बनेगी हालांकि शो शुरू होने के बाद दिव्यांका की गैर मौजूदगी ने अटकलों पर विराम लगा दिया था।

एक्स शरद के साथ लेंगी एंट्री:

यही नहीं खबर यह भी थी कि बिगबॉस 19 के लिए दिव्यांका त्रिपाठी के एक्स शरद मल्होत्रा को भी अप्रोच किया गया है और दोनों को कई साल बाद एक साथ एक शो में दर्शक देखेंगे हालांकि शरद मल्होत्रा की तरफ से इस खबर पर कोई रिएक्शन नहीं आया है पर दिव्यांका ने यह साफ कर दिया है कि वह बिगबॉस 19 में एंट्री नहीं ले रही है।

दिव्यांका त्रिपाठी ने कई टीवी शोस किए है पर उनको टीवी सीरियल “यह है मोहब्बते” से एक अलग पहचान मिली जिसमें वह करण पटेल के साथ नज़र आई थी। और इसके अलावा वह नच बलिए,झलक दिखलाजा और खतरों के खिलाड़ी 13 जैसे रियलिटी शोज भी कर चुकी है अब फैंस उन्हें बिगबॉस में देखना चाहते है पर एक्ट्रेस ने बिगबॉस से दूरी बना कर रखी है।

READ MORE

Walking On Thin Ice: कैसे पति के इलाज के लिए पत्नी बन जाती है ड्रग्स माफिया, देखें इस शो में

Shweta Menon Kerala Police Case 2025: श्वेता मेनन पर लगे, अश्लील फिल्मों के आरोप

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read