जानिए कौन है वो कोरियन एक्टर जिनपर उनकी पत्नी ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

Written by: Arshi
Publish On: October 2, 2025 6:04 PM (IST)
Lee Ji Hoon Domestic Violence Case

Sponsor, Dinner Mate और Under Your Bed जैसे शो के लिए जाने जाने वाले कोरिया के बेहतरीन कलाकार बीते कुछ दिनों से चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसके पीछे की वजह उनकी पत्नी के द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप हैं, वो भी ऐसे-वैसे नहीं बल्कि घरेलू हिंसा से जुड़े हुए। इनके फैंस को तगड़ा झटका उस समय लगा जब इस खबर की पुष्टि खुद ली जी हून की एजेंसी के द्वारा की गई।

अभिनेता की एजेंसी के द्वारा इस बात की पुष्टि कर दी गई है कि ली जी हून ही वह अभिनेता हैं जिनके खिलाफ उनकी पत्नी ने कठिन घरेलू हिंसा के लिए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला:

जारी की गई रिपोर्ट में पुलिस ने बताया है कि 24 जुलाई की दोपहर एक फोन आया जिसमें कुछ इस प्रकार दावा किया गया कि ली जी हून ने बूचियन में बने अपने घर पर पत्नी के साथ मारपीट की, जिसके बाद वो घर से भी निकलने की कोशिश करता रहा और पत्नी हर तरह से ली जी हून को घर से जाने से रोकती रही। इस पूरे मामले में बात दोनों के बीच हाथापाई तक पहुंच गई।

रिपोर्ट होते ही पुलिस ने ली जी हून के खिलाफ जांच शुरू कर दी थी लेकिन उनकी पत्नी अपने पति के खिलाफ कुछ बताना नहीं चाह रही हैं, जिसके बाद पुलिस ने इस पूरे मामले को घरेलू हिंसा के तहत दर्ज किया है। क्योंकि उनकी पत्नी, जो आरोपकर्ता हैं, नहीं चाहती हैं कि पति पर मुकदमा चलाया जाए, तो पुलिस जल्द ही केस को बंद करने का इरादा बना रही है।

14 अगस्त को ली जी हून की एजेंसी Y.ONE एंटरटेनमेंट ने उस घटना से जुड़ी खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए ली जी हून को “40 वर्षीय अभिनेता A” संबोधित करते हुए बताया कि ये सच है कि उनकी पत्नी ने पुलिस को बुलाया था लेकिन यह भी सच है कि घटना के दौरान कोई मारपीट नहीं हुई। यह पूरा मामला सिर्फ घरेलू हिंसा से जुड़ा हुआ है।

READ MORE

Bengal Files Trailer: “हिंदू-मुस्लिम एक नहीं” वाली बात से लोग गुस्से में

itti si khushi:इमली की सुम्बुल तौकीर अब ‘इत्ती सी खुशी’ में बनेगी अपने भाई-बहनों की माँ, जानिए क्या है खास

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read