बाहुबली, पुष्पा 2, गजनी, रेस 2, फिल्मों जैसा एक्शन दिखेगा इस फिल्म में, स्टंट डायरेक्टर है “पीटर हेन”

Written by: Arshi
Publish On: October 2, 2024 12:59 PM (IST)
Sunny Deol Jatt Movie Update

Sunny Deol Jatt Movie Update:गदर 2 की कामयाबी के बाद तुरन्त सनी देओल अपनी अगली आने वाली फिल्म की शूटिंग में लग गए थे जिसकी शूटिंग इन दिनों जोर शोर से हो रही। सनी की ये फिल्म एक बहुत बड़ी एक्शन फिल्म होने वाली है जिसमें आपको हैरान कर देने वाले स्टंट देखने को मिलेंगे।

इस एक्शन फिल्म के डायरेक्टर है बड़ी बड़ी तेलुगु एक्शन फिल्मों के डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी और इन्होंने खुद फिल्म की अपडेट इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा है ‘मास फीस्ट लोडिंग’ जिससे फिल्म किस लेवल की होने जा रही है इसका अंदाजा आप खुद लगा सकते है।

सनी देओल बनने को तैयार है बाहुबली –


सनी की इस सबसे बड़ी एक्शन फिल्म को स्टंट डायरेक्शन दे रहे है बाहुबली वाले स्टंट डायरेक्टर पीटर हेन। बेस्ट स्टंट और एक्शन डायरेक्टर जिन्होंने बॉलीवुड की और भी कई बेस्ट एक्शन फिल्मों में अपना डायरेक्शन दिया है जिनमें से बाहुबली 1,बाहुबली 2, गजनी, रेस 2, पुष्पा 2 आदि मुख्य है।

अब इन दोनों – पीटर हेन और गोपीचंद मिलेनानी की जोड़ी सनी पाजी जैसे जट्ट के साथ जो कमाल करने वाले है वो सच में बवाल होगा। गदर के बाद एक बार फिरसे सनी देओल अपने एक्शन और स्टंट्स के द्वारा गदर मचाने के लिए तैयार है और लोगों को इस फिल्म का बेसबरी से इंतज़ार है।

सनी की ये फिल्म होगी पैन इंडिया फिल्म –

सनी की इस अपकमिंग फिल्म को भले ही तेलुगु लैंग्वेज में बनाया जा रहा है लेकिन इसकी रिलीज के लिए मेकर्स ने पैन इंडिया को चुना है।फिल्म को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज किया जायेगा।

जट्ट मूवी शूटिंग लोकेशन –

पिछले दिनों सनी देओल ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है – आउट एंड अबाउट एंजोयिंग द रोड्स एंड शूट इन हैदराबाद।आपको बता दें सनी देओल वो बॉलिवुड स्टार है जिन्हें शूटिंग के साथ साथ रोड्स पर घूमना राइड पर निकलना भी बहुत पसंद है।

सनी की इस पोस्ट से जो उन्होंने शेयर की है इस बात की पक्की इनफार्मेशन मिल गयी है कि इनकी जट्ट फिल्म की ज़ादातर शूटिंग हैदराबाद में ही की जा रही है।


सनी पाजी की इस वीडियो में वो ब्लू कलर की पोर्श (porsche) में बैठते नज़र आरहे है और फिर एक दम से चारमिनार का सीन दिखया गया है। जाहिर सी बात है सनी पाजी हैदराबाद में है और घूमने के शौकीन भी तो चारमिनार देखना तो बनता ही है।

जट्ट मूवी प्रोडक्शन इनफॉर्मेशन –

सनी देओल की इस आने वाली फिल्म का प्रोडक्शन जो अब तक की बेस्ट एक्शन फिल्म होने वाली है, मैथरी प्रोडक्शन हॉउस के द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म की शूटिंग सितम्बर के लास्ट तक पूरी होने की पूरी पूरी चान्सेस है और फिल्म के बाकी कामों को पूरा करके 2025 में इस फिल्म को रिलीज कर दिया जायेगा।

कौन होंगी सनी की एक्शन फिल्म की हीरोइन?

सैयामी, सनी देओल की इस आने वाली फिल्म की हीरोइन होने वाली है जो खुद एक बेस्ट एक्ट्रेस है और इस फिल्म में काम करने के बाद इस फिल्म का भी बेस्ट फिल्म साबित होना तय है।
सैयामी कई तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी है जिनमें स्पेशल ऑप्स, ब्रीथ, मौली, वाइल्ड डॉग,रे, 8 ए एम मेट्रो, फाडू, घूमर, मिर्ज़ाया, शर्मा जी की बेटी आदि फिल्मों के नाम शामिल है।

क्या जट्ट फिल्म जट्ट ही रहेगी या मिलेगा नया टाइटल?

आपको बता दें सनी पाजी की इस अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म का टाइटल अभी तक ऑफिसियलि अनाउंस्ड नहीं किया गया है, तो फिल्म की रिलीज के साथ साथ आपको इस बात का भी इंतज़ार करना होगा की ये फिल्म जट्ट ही रहेगी या फिर ऑफिसियलि इस फिल्म को SDGM घोषित किया जायेगा या फिर कोई और टाइटल के साथ फैन्स को सरप्राइज देने की तैयारी है मेकर्स की। अभी तो बाहराल इस फिल्म को लोग जट्ट और SDGM दोनों नामों से जान रहे है।

ये भी पढ़े

Breathless netflix:स्टार प्लस के संजीवनी सीरियल जैसा स्पेनिश शो ब्रिथलेस

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment