Pati Season 2 OTT :पाटी की जिंदगी में नया मोड़ क्या बचा पाएगी अपना परिवार? जानें जिओ हॉटस्टार पर कब रिलीज हो रहा है यह शो

Written by: Amir khan
Publish On: August 24, 2025 2:29 PM (IST)
Pati

ओटीटी के आने के बाद भारतीय दर्शकों को एक से बढ़कर एक शो देखने को मिलते रहते हैं। कुछ ऐसा ही एक शो है “पति”, जिसकी पहली कड़ी 2023 में रिलीज़ हुई थी। अब इस शो का दूसरा सीजन हमें देखने को मिलेगा। कब मिलेगा और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर, आइए जानते हैं अपने इस लेख के माध्यम से।

Pati Season 2 OTT

HBO पर प्रसारित होने वाला शो “पति” का सीजन 2 जून 2025 में रिलीज़ हो चुका था, लेकिन भारत में उस समय यह रिलीज़ नहीं हुआ था। अब फाइनली इसे भारत में स्ट्रीम करने की योजना बनाई जा चुकी है। अगर आप नहीं जानते, तो जान लें कि यह एक पोलिश भाषा का शो है, जहाँ प्यार, नफरत, दगाबाज़ी, छल-कपट, परिवार, और विश्वासघात सब कुछ एक साथ दिखाई देगा। सीजन 1 के जैसा ही, भाई-बहनों की यह कहानी सीजन 2 में भी दर्शकों पर उसी तरह से अपना असर छोड़ती दिखाई देगी। अब आते हैं अपने मुख्य मुद्दे पर कि यह भारत में कब तक रिलीज़ होगी। इसे भारत में जियो हॉटस्टार के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 26 अगस्त 2025 से रिलीज़ किया जाएगा।

क्या है शो की कहानी

कहानी पाटी नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है। यह ज़िंदगी की परेशानियों से घिरी हुई है। उसकी माँ ड्रग्स के नशे का शिकार है। पाटी को अपने भाई-बहनों की परवरिश करनी पड़ती है, क्योंकि उसकी माँ गलत धंधों में पड़ी हुई है। यहाँ पाटी को कर्जदार भी परेशान करते हैं। लाइट का बिल न जमा करने के कारण घर की लाइट भी काट दी जाती है। वह कुकिंग स्कूल ज्वाइन करना चाहती है। अब क्या पाटी अपने घर और परिवार को बचा पाती है, साथ ही जो सपना उसने अपने लिए देखा है, उसे पूरा करती है? यह कहानी एक लड़की की हिम्मत और हौसले की है, जो हम सभी को एक सीख देती है। कुछ इसी तरह का शो सोनी सब पर “इत्ती सी खुशी” भी आ रहा है, जिसकी कहानी हूबहू इससे मिलती है।

दूसरे सीजन को भी वहीं से शुरू किया जाएगा, जहाँ से इसका पहला सीजन खत्म हुआ था। पाटी की ज़िंदगी में क्रिश्चियन नाम का एक लड़का आता है, जो इसके कर्ज को अदा कर देता है। लेकिन इसकी माँ अभी भी गलत कामों में पड़ी हुई है। पाटी अभी भी ज़िंदगी के संघर्षों से लड़ रही है।

READ MORE

एक्का कन्नड़ फिल्म ओटीटी रिलीज़ डेट

रणवीर सिंह की धुरंधर: दर्शकों का इंतजार खत्म होने वाला है,जल्द दिखेगा ट्रेलर

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read