1066 की जंग का रोमांच! ‘King & Conqueror’ का पहला एपिसोड क्या है खास जाने कब आएंगे बाकि के एपिसोड

Written by: Amir khan
Publish On: August 25, 2025 12:23 PM (IST)
jiohotstar king and conqueror

Jiohotstar king and conqueror:बीबीसी ओरिजिनल और जियो हॉटस्टार पर King & Conqueror का पहला एपिसोड रिलीज़ हुआ है। जियो हॉटस्टार पर यह हिंदी में देखी जा सकती है। 1066 देखा जाए तो आज से 959 वर्ष पहले जो हुआ था, ये कहानी उसको पेश करने का काम करती है। कहानी में लंदन का राजा एडवर्ड बन जाता है, अब इससे फिल्म के दोनों हीरो परेशानी में पड़ने वाले हैं। एक के ऊपर लंदन हमला करता है, दूसरे के ऊपर फ्रांस ने। अब ये दोनों लोग किस तरह से जान बचाते हैं, यही इस शो में दिखाया गया है। ये लड़ाई इंग्लैंड के इतिहास के लिए बड़ी महत्वपूर्ण लड़ाई भी मानी जाती है।**

कहानी

शो की शुरुआत में ही यहाँ दोनों मुख्य हीरो आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, पर वही आगे चलकर एक दर्शक के तौर पर समझ नहीं आता कि शुरुआत में लड़ने वाले अब एक-दूसरे को बचाने में क्यों लगे हैं। कहानी को समझना थोड़ा मुश्किल है। अगर आपने इसका इतिहास पहले से ही पढ़ा है, तो हाँ, इसकी कहानी आसानी से समझ आने वाली है। शो में इंग्लैंड में फैली पुरानी कुप्रथाओं को भी दिखाया गया है, जैसे कि उस समय में इंग्लैंड के गाँव में जब भी कोई लड़की दुल्हन बनकर आती थी, तब उसे सबसे पहले उस गाँव के जमींदार के साथ सोना पड़ता था। इस तरह की बात तो बॉलीवुड की पुरानी फिल्मों में भी देखने को मिल चुकी है।

jiohotstar king and conqueror
PIC CREDIT X

टेक्निकल एक्सपेक्ट

शो की प्रोडक्शन वैल्यू शानदार है, यही एक कारण है कि इसकी सिनेमैटोग्राफी भी खूबसूरत है, जो पुराने इंग्लैंड को दिखाने में सफल रही है। कलर ग्रेडिंग को भी इस तरह से यहाँ रखा गया है, जो पुराने ज़माने की फील देता है। पहले एपिसोड को देखकर लगता है कि शो में दिखाए गए सभी एक्टर अपने-अपने परफॉर्मेंस में बेस्ट रहे हैं। एक्शन भी शानदार है। परिवार के साथ इसे न देखें तो अच्छा रहेगा, क्योंकि शो में बहुत से किस सीन के साथ खून-खराबे से भरे दृश्य देखने को मिलते हैं। अभी मलयालम फिल्म मार्को जैसा तो क्रूर सीन नहीं दिखा है, पर हाँ, एक सीन में एक आदमी का हाथ काट दिया जाता है और वह कटा हुआ हाथ साफ-साफ दिखाई देता है।

क्यों देखें King & Conqueror

जिन दर्शकों को ऐतिहासिक ड्रामा शो देखना पसंद है और जानने की उत्सुकता है कि इतिहास में क्या-क्या हुआ था, उनके लिए तो यह शो मस्ट वॉच बनने वाला है, क्योंकि यहाँ पर चीज़ों को डिटेल में रखकर दिखाया गया है। पहले एपिसोड को कुछ इस तरह से अंत किया गया है, जहाँ हमारे दोनों हीरो की जान खतरे में है। अंत दर्शकों की जिज्ञासा को बढ़ाने का काम करता है, दूसरे एपिसोड को देखने के लिए।

jiohotstar king and conqueror
PIC CREDIT X

पॉज़िटिव और निगेटिव पॉइंट

अब यह इसका पहला एपिसोड है, तो इतनी जल्दी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुँचा जा सकता है, पर हो सकता है कि किरदारों पर अगर थोड़ा और काम किया जाता, तो शायद यह और भी निखरकर दिखाई देता। पेसिंग और राइटिंग कमज़ोर है। अंत के सीन में ताजपोशी वाला सीन मज़ेदार है, ये दर्शकों को शो से जोड़ने का काम करता है। मुझे लगता है कि आने वाले एपिसोड और भी बेहतर होंगे। टेक्निकल एक्सपेक्ट अच्छे हैं, वीएफएक्स का इस्तेमाल भी बढ़िया है।

निष्कर्ष

हिंदी भाषा में King & Conqueror को देखा जा सकता है, जिसका पहला एपिसोड जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है। फिलहाल तो इसका पहला एपिसोड ही स्ट्रीम हो रहा है। बीबीसी आईप्लेयर पर इसके दो एपिसोड बैक-टू-बैक रिलीज़ किए गए हैं, तो हो सकता है जियो हॉटस्टार पर भी दूसरा एपिसोड जल्द ही दिखे। वैसे BBC One पर रिलीज़ किए जाने की लिस्ट कुछ इस तरह से है:

एपिसोड 3 1 सितंबर 2025
एपिसोड 4 8 सितंबर 2025
एपिसोड 5 15 सितंबर 2025
एपिसोड 6 22 सितंबर 2025
एपिसोड 7 29 सितंबर 2025
एपिसोड 8: 6 अक्टूबर 2025

READ MORE

थंडरबोल्ट्स की कहानी ने मचाया तहलका, जियो हॉटस्टार पर 27 अगस्त से

Bon Appetit Your Majesty Review: लिम यून आ के है बड़े फैन तो ज़रूर देखें शो के अपकमिंग एपिसोड

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read