रहस्यमयी किलर की सच्चाई उजागर! इस स्लेशर फिल्म का सच क्या है?

Written by: Amir khan
Publish On: August 28, 2025 2:58 PM (IST)
i-know-what-you-did-last-summer-weekend-watch

I Know What You Did Last Summer यह एक स्लेशर थ्रिलर फिल्म है। स्लेशर फिल्में वो होती हैं जो रोमांच, थ्रिल और तनाव को पैदा करती हैं। ये कई तरह की होती हैं जैसे मनोवैज्ञानिक थ्रिलर, हॉरर थ्रिलर, क्राइम और एक्शन थ्रिलर। इस फिल्म को VOD पर हिंदी डबिंग के साथ रिलीज़ कर दिया गया है, जहाँ आप रेंट पर इसका भुगतान करके इसे देख सकते हैं। आइए जानते हैं कैसी है यह फिल्म, क्या ये आपको रोमांच से भर पाने में कामयाब रहती है या नहीं।

क्या खास है I Know What You Did Last Summer में

I Know What You Did Last Summer 26 अगस्त से VOD पर उपलब्ध है। ये कहानी है कुछ दोस्तों की, जो एक रात सैर के लिए निकलते हैं। हाइवे पर कार पार्क करके मज़े-मस्ती करते हुए इन लोगों से दुर्घटनावश कार से एक इंसान की मौत हो जाती है। अब कहानी एक साल बाद की दिखाई गई है, जहाँ इन पाँच दोस्तों को एक रहस्यमयी इंसान चुन-चुनकर मारता है। अब आखिर ये कौन है जो इन्हें मार रहा है? एक साल पहले जो इनसे एक्सीडेंट हुआ था, उसका इस रहस्यमयी किलर से क्या ताल्लुक है? क्या ये इन पाँच दोस्तों को मार देता है या नहीं? ऐसी ही कहानी आगे देखने को मिलती है।

I Know What You Did Last Summer
PICC CREDIT IMDB

I Know What You Did Last Summer स्लेशर जॉनर में कुछ भी नया पेश नहीं करती है। यह एक टाइम वेस्ट एक्सपीरियंस ही रहा है क्योंकि इस तरह की फिल्में पहले भी बहुत सी आ चुकी हैं, जिनमें एक रहस्यमयी मैन लोगों को मार रहा होता है। इस किलर को जिस तरह से छिपाकर यहाँ रखा गया है, वह देखने में रोमांचकारी है। पर दूसरी ओर, जब इसके बारे में पता चलता है, वह उतना ही बेहूदा लगता है, जिसे देखकर लगता है कि कहानी में थोड़ा बदलाव किया जाना चाहिए था। वैसे तो यहाँ बहुत से किलिंग सीन हैं, पर इन सीन्स में अगर थोड़ी क्रिएटिविटी और जोड़ दी जाती, तो शायद यह और भी बेहतर बन सकते थे।

जितने भी कैरेक्टर मरते हैं, उनके मरने का ज़रा सा भी दुख नहीं होता। इनके लिए थोड़ा सा भी इमोशन दर्शकों के मन में नहीं आता। म्यूज़िक, प्रोडक्शन वैल्यू, एडिटिंग, सब कैरेक्टर वर्क, सब कुछ अच्छा है। मुझे लगता है अगर आपके पास इस वीकेंड देखने के लिए कुछ नहीं है, तब आप इसे अपना टाइम दे सकते हैं। अगर आपने इस तरह की फिल्में पहले नहीं देखी हैं, तो यह फिल्म शायद आपको पसंद आए।

READ MORE

‘उफ़ ये सियापा’ ट्रेलर: बिना बोले हंसाएगी ये साइलेंट कॉमेडी थ्रिलर

Sundarakanda:5 खूबियों वाली लड़की की तलाश में नारा रोहित, क्या मिलेगा प्यार?”

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read