प्रिया मराठे का निधन, कैंसर से हारी जंग

Written by: Arslan
Publish On: September 1, 2025 12:51 PM (IST)
Priya Marathe death

प्रिया मराठे, वो नाम जो टीवी की दुनिया में अपनी शानदार अदाकारी से घर-घर में जाना जाता था,अब हमेशा के लिए अलविदा कह गया। 38 साल की उम्र में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से लड़ते-लड़ते उन्होंने दम तोड़ दिया। ये खबर सुनकर हर कोई साढ़मे में है, क्योंकि इतनी कम उम्र में किसी को खोना वाकई दिल दहला देने वाला है।

“प्रिया मराठे डेथ” की खबर ने पूरे मनोरंजन जगत को सदमे में डाल दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, वो पिछले दो साल से इस बीमारी से जूझ रही थीं लेकिन आखिरकार रविवार को उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।

कैंसर से लड़ी बहादुरी भरी लड़ाई

प्रिया मराठे की कैंसर बेट्टेल की कहानी बेहद इंस्पायर करने वाली है लेकिन अफ़सोस वाली भी। इंडिया टुडे के अनुसार, उन्होंने 2021 से ही कैंसर का इलाज करवा रही थीं। डॉक्टरों की हर कोशिश के बावजूद बीमारी ने उन्हें घेर लिया। प्रिया ने कभी हार नहीं मानी, वो लगातार काम करती रहीं और अपनी जिंदगी को सामान्य रखने की कोशिश की।

लेकिन 38 साल की उम्र में प्रिया मराठे डेथ की खबर आना काफी दुखद है, ये बताता है कि कैंसर कितना खतरनाक हो सकता है। उनके चाहने वाले अब सोचते हैं कि अगर जल्दी पता चल जाता तो शायद कुछ और होता।

टीवी करियर की यादें

प्रिया मराठे ने अपने करियर की शुरुआत 2011 में मराठी शो ‘चार दिवस सासुचे’ से की थी,उसके बाद हिंदी टीवी में भी उन्होंने धमाल मचाया। ‘पवित्र रिश्ता’ में अंकिता लोखंडे की छोटी बहन का रोल हो या ‘कसम से’ में उनकी दमदार एक्टिंग, हर जगह उन्होंने छाप छोड़ी।

वो आखिरी बार 2023 में मराठी नाटक ‘तुजेच मी गीत गात आहे’ में नजर आईं थीं। दो दशकों के करियर में उन्होंने मराठी और हिंदी दोनों इंडस्ट्री में नाम कमाया। उनकी शादी अभिनेता शांतनु मोघे से हुई थी और दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते थे।

परिवार और दोस्तों का दर्द

प्रिया मराठे डेथ के बाद उनका परिवार पूरी तरह टूट गया है। उनके पति शांतनु और करीबी रिश्तेदार अब भी सदमे में हैं। उनकी दोस्त और को-स्टार प्रार्थना बेहरे जिन्होंने ‘पवित्र रिश्ता’ में उनके साथ काम किया था,उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें प्रार्थना रोते हुए हाथ जोड़कर प्रिया को याद कर रही हैं।

राजश्री मराठी के इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक, अंतिम संस्कार में पहुंचे दोस्तों की आंखों में वो दर्द साफ दिख रहा था। इतनी कम उम्र में दोस्त को खोना वो भी कैंसर बेट्टेल हारकर ये किसी के लिए भी सहना मुश्किल है।

अंतिम संस्कार की तस्वीरें

प्रिया के अंतिम संस्कार का वीडियो वायरल होने से लोगों का दिल और ज्यादा पिघल गया। उसमें प्रार्थना जैसे दोस्त पूरी तरह टूटे हुए नजर आ रहे हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, मुंबई में हुए इस अंतिम संस्कार में टीवी इंडस्ट्री के कई चेहरे पहुंचे थे, ये दृश्य बताते हैं कि प्रिया कितनी प्यारी इंसान थीं।

READ MORE

मुंबई में सुमोना चक्रवर्ती का डरावना अनुभव

पवन सिंह का विवाद: भोजपुरी सिनेमा में भूचाल

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts