Salman Khan: अभिनव कश्यप ने सलमान खान पर लगाए गंभीर आरोप

Written by: Arslan
Publish On: September 9, 2025 12:55 PM (IST)
Salman Khan अभिनव कश्यप ने सलमान खान पर लगाए गंभीर आरोप

बॉलीवुड की दुनिया में विवादों की कोई कमी नहीं है, और अब एक बार फिर से निर्देशक अभिनव कश्यप ने सुपरस्टार सलमान खान को लेकर कुछ ऐसी बातें कही हैं जो इंडस्ट्री में हलचल मचा रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनव ने सलमान को ‘गुंडा’ और ‘गंदा इंसान’ तक कह डाला है।

ये बातें सुनकर फैन्स हैरान हैं, क्योंकि अभिनव ही वो निर्देशक हैं जिन्होंने सलमान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दबंग’ को डायरेक्ट किया था। लेकिन उसके बाद दोनों के बीच क्या हुआ, ये अब जाकर खुलकर सामने आ रहा है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनव ने कहा कि सलमान को एक्टिंग से कोई लगाव नहीं है, वो बस सेलिब्रिटी बनकर रहना पसंद करते हैं।

सलमान खान की एक्टिंग पर सवाल

अभिनव कश्यप ने अपनी बातचीत में साफ-साफ कहा कि सलमान खान पिछले 25 सालों से एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं लेते आ रहे। वो सेट पर आकर जैसे एहसान करते हैं,असल में उनका फोकस स्टारडम पर ज्यादा है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, अभिनव ने सलमान को बदतमीज और बदले की भावना वाला इंसान बताया।

उन्होंने ये भी दावा किया कि ‘दबंग’ बनाने से पहले उन्हें सलमान के इस स्वभाव का पता नहीं था। ये आरोप काफी गंभीर हैं, क्योंकि सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं, जिनकी फिल्में करोड़ों कमाती हैं। लेकिन अभिनव का कहना है कि सलमान और उनका परिवार इंडस्ट्री को कंट्रोल करने की कोशिश करता है, और अगर कोई उनके खिलाफ जाता है तो वो उसके पीछे पड़ जाते हैं।

‘दबंग’ फिल्म की कहानी और विवाद की जड़

याद कीजिए, ‘दबंग’ 2010 में रिलीज हुई थी और ये सलमान खान की करियर की सबसे बड़ी हिट्स में से एक बनी। फिल्म में सलमान ने चुलबुल पांडे का किरदार निभाया, जो एक पुलिसवाले की कहानी थी। अभिनव कश्यप ने इसे डायरेक्ट किया था,अरबाज खान ने प्रोड्यूस।

लेकिन फिल्म की सफलता के बाद अभिनव और सलमान के परिवार में झगड़ा हो गया।अभिनव ने आरोप लगाया कि सलमान का परिवार बॉलीवुड में स्टार सिस्टम को मजबूत करता है और नए लोगों को दबाने की कोशिश करता है। ‘दबंग’ के दो और पार्ट्स आए हैं लेकिन अभिनव उनमें शामिल नहीं हुए। ये विवाद अब फिर से सुर्खियों में है, क्योंकि अभिनव ने इसे खुलकर बताया।

अनुराग कश्यप का कनेक्शन

अभिनव ने अपने भाई अनुराग कश्यप का भी जिक्र किया, जो खुद एक मशहूर निर्देशक हैं। अनुराग ने ‘तेरे नाम’ फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी थी, लेकिन प्रोड्यूसर से विवाद के बाद छोड़ दिया। अभिनव के अनुसार, अनुराग ने उन्हें पहले ही चेतावनी दी थी कि सलमान खान के साथ काम करना मुश्किल होगा।

अनुराग ने सलमान को करीब से देखा और उनके व्यवहार से वाकिफ थे। ये भाईयों की जोड़ी बॉलीवुड में अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है, और अब अभिनव के बयान से ये विवाद और गहरा हो गया है।

READ MORE

Locked Review hindi हैरान कर देने वाला सकोजिकल थ्रिलर का राज़

बिगबॉस के घर में इस कंटेस्टेंट ने की भूख हड़ताल,जाने क्या थी वजह

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read