The Wrong Paris: क्या डॉन चुनेंगी प्यार या ढाई लाख डॉलर?

Written by: Amir khan
Publish On: October 2, 2025 10:29 PM (IST)
The Wrong Paris

The Wrong Paris एक रोमांटिक कहानी है जो 11 सितंबर 2025 को रिलीज़ हुई थी। इसका निर्देशन किया है जेनिन डेमियन ने। यहाँ मुख्य कलाकार के रूप में दिखाई देती हैं मिरांडा कोसग्रोव ने डॉन का रोल किया, पियर्सन फोडे ने ट्रे का रोल किया, और मैडिसन पेटिस, यवोन ओरजी, और फ्रांसिस फिशर भी इस फिल्म में हैं। कहानी डॉन नाम की एक लड़की की है जिसे पेरिस जाकर आर्ट स्कूल में दाखिला लेना है। डॉन अपने छोटे से गाँव में वेटर का काम करती है और पढ़ाई के लिए जोड़े पैसे को नानी के इलाज में खर्च कर चुकी है। अब इसे एक शो में भाग लेने का मौका मिलता है। द हनी पॉट नाम का ये शो हो रहा है पेरिस में। डॉन को शो में सिर्फ इसलिए शामिल होना है क्योंकि इसे चाहिए जल्द से जल्द पैसा। आइए करते हैं नेटफ्लिक्स की इस फिल्म का फुल रिव्यू और जानते हैं क्या खास है यहाँ।

कहानी

कहानी डॉन (मिरांडा कोसग्रोव) के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने परिवार की जिम्मेदारी संभालती है साथ ही इसका सपना है फ्रांस के एक स्कूल में जाकर पढ़ाई करना। डॉन का एडमिशन लेटर आता है पर अब प्रॉब्लम ये है कि फ्रांस में रहने के लिए और खाने के लिए पैसे डॉन को खुद जुटाने हैं और अब डॉन के पास इतने पैसे नहीं हैं कि वह फ्रांस जाकर अपनी पढ़ाई कर सके। तभी इसे एडवाइस मिलती है रियलिटी शो “द हनी पॉट” में शामिल होने की। “द हनी पॉट” में एक अमीर लड़का कुछ लड़कियों को चुनता है वो भी अपनी प्रॉपर्टी में।

एक-एक कर जो उस लड़के को लड़की पसंद नहीं आती उसे शो से निकलना होता है। अंत में जो लड़की बचती है उसे उस अमीर लड़के को चुनना है या फिर ढाई लाख डॉलर। अब सोच रहे हैं इतना पैसा कोई लड़की क्यों छोड़ती, पर ऐसा नहीं है। शो में लड़की लड़के से प्यार कर बैठती है। अब पैसे के चक्कर में डॉन इस मजेदार शो में शामिल हो जाती है। फिल्म के कुछ डायलॉग महत्वपूर्ण हैं जैसे एक जगह पर डॉन की नानी डॉन से कहती है कि डर हम सबको लगता है पर डर को छिपाना नहीं चाहिए, डर हमें लगना चाहिए मौका गँवाने से।

The Wrong Paris
PIC CREDIT X The Wrong Paris

रियलिटी शो “द हनी पॉट” में टोटल 20 लड़कियाँ चुनी जाती हैं। लोग इस शो में शामिल होने के लिए प्लास्टिक सर्जरी तक करवाती हैं। 4026 लोगों के छोटे से गाँव से आने वाली डॉन किस तरह से इस बड़े शहर के शो में शामिल होती है वो देखने में मजेदार है। क्योंकि इस तरह के शो में बड़ी सोशल मीडिया पर फेमस पर्सनैलिटी को ही लिया जाता है। इस शो के कुछ रूल भी हैं जैसे कि लड़की को पहले लड़के को किस नहीं करना है। अब क्या द हनी पॉट शो के हीरो को डॉन इम्प्रेस कर पाती है और शो के लास्ट तक पहुँचती है? अगर पहुँचती भी है तो क्या ये हीरो को चुनती है या चुनती है ढेर सारा पैसा? यही सब आगे की कहानी में हमें देखने को मिलेगा।

पॉज़िटिव पॉइंट

अगर आपके पास नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन प्लान है और आप इस तरह की कॉमेडी रोमांस फिल्में देखना पसंद करते हैं तो ये बिल्कुल वैसी ही फिल्म है जैसी कि नेटफ्लिक्स की रोमांटिक कॉमेडी फिल्में होती हैं। थोड़े बहुत किस सीन देखने को यहाँ मिलते हैं तो ये आपको खुद निर्णय लेना होगा कि परिवार के साथ बैठकर देखना है या नहीं। रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शक इस फिल्म को इंजॉय करेंगे क्योंकि यहाँ वह सब कुछ है जो मनोरंजन से भरा हुआ है। दोनों मेन लीड की परफॉर्मेंस अच्छी है साथ ही हर सीन में हल्की-फुल्की कॉमेडी देखकर मज़ा आता है।

जिन दर्शकों को रियलिटी शो देखना पसंद है उनके लिए तो यह फिल्म किसी उपहार से कम नहीं है। जिस तरह से ये 20 लड़कियाँ लड़के को रिझाने में लगी होती हैं ये सब देखने में काफी मजेदार है। आज की जनरेशन Z यानी कि यंग ऑडियंस को ये फिल्म काफी पसंद आने वाली है। इसके साथ ही जो लोग मसाला फिल्मों को पसंद करते हैं उन्हें यह शायद उतनी पसंद न आए।

निगेटिव पॉइंट

इस तरह की पहले भी बहुत सी रोमांटिक कॉमेडी फिल्में देखी जा चुकी हैं तो इस वजह से फिल्म में जो भी हो रहा था उसमें कुछ नयापन नहीं लगता है। कहानी को काफी प्रेडिक्टेबल सा रखा गया है जिसे आसानी से समझा जा सकता है कि आगे कहानी में क्या होने वाला है। हालाँकि ये फिल्म डिसपॉइंट नहीं करेगी।

निष्कर्ष

1 घंटा 47 मिनट की ये फिल्म बहुत ज़्यादा टाइम न लेते हुए अच्छा मनोरंजन करवाने में कामयाब रहती है साथ ही नेटफ्लिक्स ने हिंदी डबिंग भी शानदार की है। अच्छी ऐक्टिंग और सिनेमैटिक एक्सपीरियंस के लिए यह फिल्म एक बार देख सकते हैं। मेरी तरफ से इसे दिए जाते हैं 5 में से 3 स्टार की रेटिंग।

READ MORE

Butta Bomma Review: 2 साल बाद हिंदी डब्ड में रिलीज हुई ये फिल्म, क्यों आपको देखनी चाहिए, यहां जानिए

Ek Chatur Naar Review: दिव्या खोसला के हैं फैन तो आपके लिए मस्ट वॉच कैटेगरी की फिल्म, देखें दिव्या की बेस्ट परफॉरमेंस

Demon Slayer Infinity Castle Movie Review:जाने क्या है इस एनिमे में खास

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read