Norma: सास और दामाद के बीच रिश्ता, सिंगापुर, इंडोनेशिया, मलेशिया में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म, जानें क्या है खास

Written by: Amir khan
Publish On: October 2, 2025 10:37 PM (IST)
norma-indonesian-film

काफी समय से इंडोनेशियाई फिल्मों ने अपनी कहानी कहने की कला के माध्यम से दुनिया भर के दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। इसी तरह की मजबूत कहानी वाली “नोरमा” नाम की इंडोनेशियाई फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया गया है। भारत में आजकल अक्सर यह खबर पढ़ने को मिल जाती है कि सास और दामाद ने शादी रचा ली या फिर सास-दामाद के बीच प्यार हो गया। कुछ इसी तरह की कहानी “नोरमा” भी कहती है। आइए जानते हैं क्या है यहाँ खास, जो दुनिया भर के दर्शक इसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं।

कहानी

यह एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है, जिसे इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर में सबसे ज्यादा देखा गया। बात है 2022 की, जब जावा द्वीप के सेरांग की रहने वाली एक लड़की ने टिकटॉक पर इस बात का खुलासा किया था कि उसके पति और उसकी माँ के बीच शारीरिक संबंध हैं। यह बात सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई। यही वजह थी कि इस पूरे घटनाक्रम के आधार पर एक फिल्म बनकर तैयार हुई। फिल्म की शुरुआत नायमा नाम की एक लड़की से होती है, जो अदालत के कटघरे में है और कहती है, “शादी ज़िंदगी में सिर्फ एक बार होती है। सिर्फ एक सॉरी कह देने से धोखे को कभी माफ नहीं किया जा सकता।”
नायमा आगे कहती है कि मेरे पति, जिसे मैंने सबसे ज्यादा इज्जत दी, उसी इंसान से मुझे धोखा मिला।

क्या हुआ था नायमा के साथ

फिल्म में दिखाया गया है कि इस्लाम में माँ की भूमिका बहुत अहम होती है। नायमा और फिरोज़ में प्यार हो जाता है। नायमा एक इस्लामी सोच वाली लड़की है। फिरोज़ और नायमा एक ही स्कूल में पढ़ते थे। कई सालों बाद ये दोनों एक-दूसरे से मिलते हैं। नायमा के पिता और माँ में बहुत बनती है। फिरोज़ एक दिन नायमा को प्रपोज करता है और नायमा मान जाती है। लेकिन आखिर ऐसा क्या होता है कि नायमा की माँ और फिरोज़ के बीच रिश्ता बनता है? यह जानने के लिए तो आपको ये फिल्म देखनी होगी।

READ MORE

2025 की बेस्ट फिल्मों में से एक: आखिर क्या है यहाँ खास

This Week Upcoming Movies: जानिए इस हफ्ते अखंड 2, लव गुरु, करम और रघु डकैत के साथ कौन-कौन सी फिल्में होंगी रिलीज़

EMMY Awards 2025 Winner Web Series: एमी अवार्ड्स 2025

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read