IT Welcome to Derry Trailer: डर की दुनिया का रहस्यमयी जोकर

Written by: Amir khan
Publish On: September 24, 2025 3:11 PM (IST)
IT Welcome To Derry

IT: Welcome To Derry को जियो हॉटस्टार पर 27 सितंबर से रिलीज़ किया जाना है। यह शो स्टीफन किंग के उपन्यास पर आधारित है। जियो हॉटस्टार के अलावा अन्य देशों में यह HBO पर देखने को मिलेगा। इस सीज़न में कुल नौ एपिसोड देखने को मिलेंगे। ये शो 1950 और 1960 की पृष्ठभूमि पर आधारित है। शो की शुरुआत मई 1962 से होती है। आर्ट डायरेक्शन काफी अच्छा है, जो उस दौर की याद दिलाता है। ये कोई सामान्य शहर जैसा नहीं है।

शो की कहानी क्या है?

इस रहस्यमयी शहर में एक जोकर है, जो लोगों को डरा कर उन्हें गायब करने के लिए जाना जाता है। इस डरावने जोकर का इतिहास क्या है? आखिर ये कौन है? कहाँ से आया है? ये सब शो को देखने के बाद ही पता चलेगा। यहाँ बहुत से डरावने सीन दिखाई देने वाले हैं। जैसा कि ट्रेलर में दिखाया गया है कि शहर में सात मौतें और 25 लोग लापता हैं।

लोग समझ चुके हैं कि यहाँ जो हो रहा है, वो किसी आम जोकर का काम नहीं है। ट्रेलर रोमांच से भरा हुआ है। हॉरर थ्रिलर शो पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि यह शो जियो हॉटस्टार पर हिंदी में रिलीज़ किया जाएगा या नहीं। अगर इसे हिंदी में रिलीज़ किया जाता, तो ज़्यादा अच्छा रहता। मुझे ऐसा लगता है कि ये शो साल 2025 के दस शो में शामिल होने वाला है।

शो की कुछ रोचक बातें

ट्रेलर के अंदर एक जलते हुए क्लब को दिखाया गया है। हो सकता है इस इतिहास के कुछ पन्ने डेरी शहर में हो रही घटनाओं से जुड़े हुए हों।

यह अजीब-अजीब सी आवाज़ों के साथ लाल गुब्बारे और अंधकार में डूबी हुई संकरी गलियों में डरावने जोकर का होना दर्शाता है, जिसे देखकर लगता है कि शहर पर किसी अभिशाप का साया है।

शो में रोमांस शायद देखने को न मिले। यहाँ एक डर की दुनिया पर फोकस किया गया है, जो सर्वाइवल भी बन सकती है, जहाँ इस जोकर से लोगों को खुद को भी बचाना है और दूसरों को भी।

READ MORE

द होम (2025) मूवी रिव्यू हिंदी मेंजाने कैसी है ये हॉरर साइकोलॉजिकल फिल्म

जीओ होटस्टार पर मोहन लाल की Hridayapoorvam अब हिंदी में

हैप्पी फेस एक सीरियल किलर की बेटी की चौंकाने वाली कहानी – क्या आप तैयार हैं इस क्राइम थ्रिलर के लिए?”

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read