ये “मास” फिल्मे वरुण धवन की ज़िंदगी बदलेगी ? रिलीज़ से पहले ही ब्लॉकबस्टर का ठप्पा

Written by: Arslan
Publish On: October 2, 2024 12:59 PM (IST)
Varun dhawan upcoming movies name

Varun dhawan upcoming movies name:फिल्म प्रोड्यूसर ‘डेविड धवन’ के बेटे वरुण धवन जिन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में खूब नाम कमाया है । एक्टिंग के क्षेत्र में इन्होंने झंडे गाड़ रखे हैं,इन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना पहला कदम तकरीबन 12 साल पहले रखा था हालांकि वरुण को इनकी शुरुवाती फिल्मों में पब्लिक से अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था

लेकिन जब यह करण जौहर के साथ उनकी एक बड़ी बजट की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में शामिल हुए तो मानो यह दर्शकों के दिलों में छा गए सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मिलकर इन दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई और छप्पर फाड़ कमाई की ।

एक्टर वरुण धवन हाल ही में स्त्री 2 में भी नजर आए थे हालांकि इनका रोल मेन लीड रोल में नहीं था फिर भी इनके कैमियो को दर्शकों ने बहुत सराहा है स्त्री2 के कलेक्शन की बाद करें तो इसने अब तक लगभग 600 करोड रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।आने वाले समय में उनकी और भी बहुत सारी फिल्में आ रही हैं जो उनकी पुरानी फिल्मों का भी रिकॉर्ड तोड़ने का दम रखती हैं।

बॉर्डर २- जैसा कि आप जानते हैं देओल फैमिली ने फिर से बॉक्स ऑफिस पर अपना कम बैक कर लिया है बीते दिनों आई फिल्म एनिमल में विलेन के रोल से बॉबी देओल ने खूब नाम बटोरा है इन्हीं की तर्ज पर चलते हुए उनके बड़े भाई सनी देओल ने भी अपनी सुपरहिट फिल्म बॉर्डर फिल्म के सीक्वल बॉर्डर 2 का ऐलान कर दिया है

जिसको सुपरहिट करने में सनी देओल अपनी जान लगा देंगे हालांकि फिल्म में सनी देओल के साथ आपको वरुण धवन भी देखने को मिल सकते हैं माना जा रहा है,ये फिल्म में सुनील शेट्टी के रोल को रिप्लेस करेंगे।

सीटाडेल- डायरेक्टर ‘राज एंड डीके’ जो कि अपनी इंटेंस कॉमेडी फिल्मों के लिए काफी मशहूर हैं इन्हीं के एक प्रोजेक्ट में वरुण धवन काम कर रहे हैं जोकि अमेजॉन प्राइम की वेब सीरीज ‘सीटाडेल हनी बनी’ है। जिसके जोनर की बात करें तो यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म लग रही है जिसका ट्रेलर पहले ही रिलीज कर दिया गया है

जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वरुण धवन अपने पुराने बदलापुर फिल्म वाले अवतार में हमें फिर से देखने को मिल सकते हैं इसके मेकर्स की बात करें तो इसमें द फैमिली मैन और शाहिद कपूर की फिल्म फर्जी को बनाने में जिन लोगों ने अपना सहयोग दिया था वही इसे भी बना रहे है।

बेबी जॉन- बॉलीवुड के सभी एक्टर साउथ की फिल्मों का रीमेक बनाकर खूब पैसा छाप रहे हैं तो वरुण धवन भी क्यों पीछे रहे वरुण ने भी एक साउथ फिल्म को साइन किया है। जोकि साउथ इंडस्ट्री में वरुण की पहली डेब्यू मूवी होगी जिसे साउथ के बहुचर्चित डायरेक्टर ‘एटली’ डायरेक्ट करेंगे पिछले दिनों एटली की फिल्मों ने बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर खूब पैसे छापे थे

फिर चाहे बात हो शारूख खान की जवान फिल्म की या फिर पठान की सभी ने बढ़िया कलेक्शन किया था जिसके साथ ही इन्होंने अपनी फिल्मों को 1100 करोड रुपए के क्लब में पहुंचा कर एक नया रिकॉर्ड बनाया था, बात करें उनकी आने वाली फिल्म बेबी जॉन की तो या साल के अंत में सिनेमाघर में देखने को मिल सकती है।

है जवानी तो इश्क होना है– जैसा कि आप जानते हैं बॉलीवुड में डेविड धवन अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिए काफी फेमस है आने वाले साल में आपको वरुण धवन के साथ इनकी कामेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ देखने को मिल सकती है जिसके मेन लीड रोल में वरुण धवन देखने को मिलेंगे इस फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो यह आपको 2025 के अंत में देखने को मिल सकती है।

मेड इन इंडिया- फेमस डायरेक्टर राजकुमार हिरानी जोकि इससे पहले 3 इडियट्स जैसी वर्ड क्लास फेमस फिल्म बना चुके है जल्दी ही अपने अगले प्रोजेक्ट में वरुण धवन के साथ नजर आ सकते है। हालांकि अभी इस फिल्म की शूटिंग स्टार्ट नहीं हुई है अनुमान लगाया जा रहा है साल 2025 में वरुण की आने वाली इस फिल्म पर काम चालू कर दिया जाएगा

READ MORE

कितनी फीस चार्ज करते है ये “बॉलीवुड एक्टर” लास्ट वाले एक्टर की फीस आपकी आँखे फाड़ देंगी

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Leave a Comment