हेराफेरी वाले प्रियदर्शन, 14 साल बाद दिखेगा कॉलेबरेशन,100% हिट होगी फ़िल्म

Written by: Arslan
Publish On: October 2, 2024 12:59 PM (IST)
Akshay Kumar Bhoot Bangla Poster Reveal

Akshay Kumar Bhoot Bangla Poster Reveal: अक्षय कुमार ने 57वें जन्म दिन पर दिया फैन्स को तोहफा, 14 साल बाद दिखेगा कॉलेबरेशन,100% हिट होगी फ़िल्म

अक्षय कुमार ने अपने ही जन्म दिन पर अपने फैन्स के लिए एक तोहफा पेश किया है। बॉलीवुड के खिलाड़ी के सितारे पिछले कुछ टाइम से भले ही गर्दिश में थे लेकिन ऐसा लगता है की अब उनकी किस्मत के सितारे चमकने वाले है

क्यूंकि 14 सालों के बाद अक्षय कुमार का फ़िल्म इंडस्ट्री के उस बेहतरीन डायरेक्टर के साथ कॉलेबरेशन होने जा रहा है जिसने सालों पहले अपने दर्शकों को हसा हसा कर बेहोश किया था।

Akshay Kumar Bhoot Bangla Poster Reveal
हेराफेरी वाले प्रियदर्शन, 14 साल बाद दिखेगा कॉलेबरेशन,100% हिट होगी फ़िल्म 3

PIC CREDIT INSTAGRAM

अक्षय कुमार हुए 57 साल के –
आपको बता दे 9 सितम्बर 2024 को अक्षय कुमार का 57 वां जन्म दिन था और उन्होंने अपने इस जन्मदिन पर अपने ऑफिसियल सोशल मीडिया अकाउंट पर फैन्स के लिए एक पोस्ट शेयर की है जो खुद उनके फैन्स के लिए एक बड़ा गिफ्ट है

क्यूंकि जिस तरह पिछले कुछ समय से उनके फैन्स को उनकी एक अच्छी फ़िल्म जिसमें खूब सारी कॉमेडी, खूब सारा मिर्च मसाला और साथ में अच्छी स्टोरी भी देखने को मिले, अक्षय के इस अनाउंसमेंट से फैन्स को ये सारी उम्मीदें पूरी होने की पूरी उम्मीद जाग गयी है।

14 साल बाद ये कॉलेबरेशन करेगा क्या कमाल, क्या फैन्स की एक्सपेक्टेशन होंगी पूरी?
अक्षय कुमार ने अपने जन्म दिन पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें अपनी आने वाली फ़िल्म भूत बंगला का पोस्टर शेयर किया है। अक्षय कुमार ने फैन्स को शुक्रिया भी बोला उनके बर्थडे पर सालों तक बधाइयां और ढेर सारा प्यार देने के लिए।


इस आने वाली फ़िल्म में अक्षय कुमार का फ़िल्म इंडस्ट्री के बेस्ट डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ 14 सालों के लम्बे गैप के बाद एक बार फिरसे ताल मेल बैठने वाला है।

बेस्ट एक्टर और बेस्ट डायरेक्टर अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी इंडस्ट्री में धमाल मचाने वाली होगी क्यूंकि जिस तरह इन दोनों की पिछली फिल्मों ने दर्शकों को हसाया है एक बार फिर अक्षय कुमार की खोयी हुई प्रतिष्ठिा इस फ़िल्म से वापस आने की उनके फैन्स को पूरी उम्मीद है।

2009 और 10 की इस फ़िल्म में थे ये दोनों एक साथ –
अक्षय और प्रियदर्शन की इस धमाकेदार जोड़ी ने आखरी बार साल 2009 और 10 में लगातार धमाल मचाया था। एक के बाद दूसरी दे दना दन फ़िल्में बॉक्सऑफिस पर खूब चलीं थी और दर्शकों के हसीं के ठहाके छुड़ाए थे।

2009 में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की मुख्य भूमिका के साथ सुनील शेट्टी, समीरा रेड्डी और परेशरावल जैसे कलाकार जिस फ़िल्म में नज़र आये थे, फ़िल्म का नाम था दे दना दन, इस फ़िल्म ने लोगों को खूब हसाने का काम किया था साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी और उस समय की हिट साबित हुई थी।


उसके बाद 2010 में भी इन दोनों की फ़िल्म खट्टा मीठा आई थी जिसमें अक्षय कुमार के साथ तृषा कृष्णन भी मुख्य भूमिका में थी। ये फ़िल्म भी उस समय की हिट फिल्मों में से एक थी जिसने 62.79 करोड़ का कारोबार किया था।

अक्षय और प्रियदर्शन की अन्य फ़िल्में –
अक्षय कुमार के साथ प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी कई ऐसी फ़िल्में है जिनसे दर्शकों का खूब एंटरटेनमेंट हुआ था और अपने समय की बेस्ट कॉमेडी फ़िल्में साबित हुई थी चाहे वो भूल भुलाय्या हो या फिर भागम भाग लोगों ने इन दोनों के काम को खूब पसंद किया है।

इन दोनों की फिल्मों में और भी कॉमेडी फ़िल्में है जैसे गरम मसाला, देदनादन, हेरा फेरी,खट्टा मीठा।
अबएक बार फिर फैन्स को इनकी जोड़ी से बेहतरीन कॉमेडी फ़िल्म की एक्सपेक्टेशन है जो अगले साल 2025 तक पूरी होने की उम्मीद है।

कैसा है भूत बंगला का पोस्टर?
अक्षय की इस आने वाली फ़िल्म के पोस्टर में फ़िल्म के प्रोडक्शन हॉउस के बारे में बताया गया है जो बालाजी टेलीफिल्म्स है। इस फ़िल्म के पोस्टर में जिस तरह से अक्षय कुमार को दिखाया गया है उससे ये तो कन्फर्म है कि ये एक हॉरर कॉमेडी फ़िल्म होने वाली है।


उसके बाद पोस्टर में डायरेक्टर के नाम को दर्शाया गया है जो है प्रियदर्शन जिसे देख के फैन्स का एक्साईटमेंट अलग लेवल का है क्यूंकि अक्षय और प्रियदर्शन ने पहले भी कई बेस्ट कॉमेडी फ़िल्में की है।


इस पोस्टर में अक्षय कुमार सूट पहने हुए दूध का प्याला हाँथ में पकड़े हुए है और एक बिल्ली के अंदाज़ में दूध को ज़ुबान से लिक कर रहे है और पीछे कंधे पर काली बिल्ली बैठी हुई है।फ़िल्म की कहानी काले जादू से जुड़ी होने वाली है जिस तरह की चीज़ें पोस्टर में दिख रही है

खूब सारी कॉमेडी, हॉरर सीन्स से भरी ये फ़िल्म होने वाली है।और इस बार अक्षय कुमार की फ़िल्म हिट होना तय है क्यूंकि जिस तरह स्त्री, शैतान जैसी फिल्मे आज कल हिट हो रही है तो 100% अक्षय की ये हॉरर कॉमेडी भी हिट होगी।

READ MORE

“तमिल एक्शन हीरो” 15 साल की शादी का अंत !! क्या है वजह ?

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment