Toofan:बांगालदेशी फ़िल्म कैसे बनी!! साल की सबसे ज़ादा कमाई करने वाली,अब देखिये हिंदी में भी

Written by: Arshi
Publish On: October 2, 2024 12:59 PM (IST)
Toofan Movie Hindi Review

Toofan Movie Hindi Review :तूफ़ान एक बांग्लादेशी फ़िल्म है जिसे 17 जून 2024 को रिलीज किया गया था इस फ़िल्म में आपको बांग्लादेश के एक गैंगस्टर की कहानी देखने को मिलेगी जो बहुत ही इंट्रेस्टिंग वे में आगे बढ़ती है। तूफ़ान फ़िल्म में आपको इस गैंगस्टर के साथ कई तूफ़ान उठते हुए दिखेंगे।

जो इस फ़िल्म को खतरनाक एक्शन सीन्स के साथ आपके सामने प्रस्तुत करेगे । आपको बता दे ये फ़िल्म भले ही बांग्लादेशी फ़िल्म है लेकिन इसका निर्माण बंगाली भाषा में किया गया था और ये बांग्लादेश की इस साल की सबसे ज़ादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन गयी है

और फ़िल्म की कहानी भी बहुत ही इंगेजिंग है जिसकी वजह से इस बंगाली लैंग्वेज की बांग्लादेशी फ़िल्म को हिंदी में रिलीज करने का फैसला किया गया है।

आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए फ़िल्म की हिंदी रिलीज से जुड़ी जानकारी लेकर आये है कि ये फ़िल्म आपको हिंदी में कब और कहाँ देखने को मिलेगी।

Toofan Movie Hindi Review
Toofan:बांगालदेशी फ़िल्म कैसे बनी!! साल की सबसे ज़ादा कमाई करने वाली,अब देखिये हिंदी में भी 3

pic credit imdb

फ़िल्म की कास्ट
कलाकार

साकिब खान – बांग्लादेश के सुपर स्टार साकिब इस फ़िल्म में आपको दो रोल करते हुए नजर आएंगे जिसमें से पहला है ग़ालिब बिन गनी जो बांग्लादेश का माफिया जो तूफ़ान नाम से फेमस है ये देश के मुख्य टेररिस्ट में से एक है और दूसरा रोल है शान्तो का जो दिखने में बिलकुल तूफ़ान जैसा होता है

मिमी चक्रवर्ती – सुचना,फ़िल्म की हीरोइन का रोल

मासुमा रहमान नबीला – जुली के रोल में जो शान्तो की गर्लफ्रेंड है
चंचल चौधरी – इन्वेस्टीगेशन ऑफिसर
फ़ज़लुर रहमान बाबू – अरिफिन
गाजी राकायत – तूफ़ान के पिता
डायरेक्टर – रेहान रफी
राइटर – रेहान रफी
प्रोडक्शन कम्पनी – चोरकी,अल्फ़ा आई स्टूडियोज,एस वी एफ को – प्रोडक्शन

क्या है फ़िल्म की कहानी?

इस बांगलादेशी तूफ़ान फ़िल्म की कहानी एक्शन से भरी हुई है जिसमें आपको खूब सारा क्राइम,थ्रीलिंग सीन्स के साथ देखने को मिलेगा। फ़िल्म की कहानी की शुरुआत तूफ़ान नाम के एक अंडरवर्ल्ड डॉन से होती है

जो आगे जाकर और भी ज़ादा घातक बनता जाता है साथ ही आतंकी गतिविधियों में भी लीन हो जाता है।तूफ़ान नाम का ये करैक्टर एक ताकतवर गैंगस्टर का रूप ले लेता है जिसके चारों ओर फ़िल्म की कहानी घूमती है।

read more “51 अवार्ड्स” जीत चुकी सोशल मैसेज वाली फिल्म!क्या जानते है आप फिल्म का नाम ?

13 सितम्बर को हिंदी में होगी रिलीज-


बकराईद के मौके पर बांग्लादेश में रिलीज हो चुकी ये बंगाली फ़िल्म अब तक लगभग 20 से ज़ादा देशों में रिलीज हो चुकी है और लोगों के द्वारा ये एक्शन क्राइम ड्रामा खूब पसंद किया गया है।

अब इस फ़िल्म की हिंदी रिलीज के लिए लोगों का इंतज़ार खत्म होने वाला है। फ़िल्म का हिंदी ट्रेलर 10 सितम्बर को रिलीज हो गया है और अब ये बांग्लादेशी फ़िल्म 13 सितम्बर 2024 को बिहार में हिंदी में रिलीज कर दी जाएगी। इस फ़िल्म को इससे पहले इंडिया में पश्चिम बंगाल में 5 जुलाई को रिलीज किया गया था।

हैदराबाद में हुई इस बांग्लादेशी फ़िल्म की शूटिंग –

तूफ़ान फ़िल्म की शूटिंग के लिए डायरेक्टर रेहान रफी ने हैदराबाद के रामोजी फ़िल्म सिटी को अपनी पहली चॉइस बनाया जहाँ 90 के टाइम का बांग्लादेश दिखाने के लिए चार बड़े बड़े सेट्स बनाये गए थे जिसमें लगभग 100 लोग एक साथ काम कर सकें।

निष्कर्ष – अगर आप को एक्शन और पीरियोडिक ड्रामा पर बनी फ़िल्में देखना पसंद है तो आप इस फ़िल्म को ज़रूर देखें जिसे imdb पर 8 पॉइंट्स की रेटिंग मिली हुई है और मेरी तरफ से इस फ़िल्म को 7.8 की रेटिंग दी जाती है।


Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment