पेरिस से एमिली पहुंची रोम,क्या ट्विस्ट देखने को मिलेगा एमिली इन पेरिस सीजन 4 के पार्ट 2 में

Written by: Anam
Publish On: July 24, 2025 1:17 AM (IST)
Emily in paris review in hindi

Emily in paris review in hindi:लोकप्रिय फ्रेंच ड्रामा एमिली इन पेरिस के सीजन 4 का पार्ट 2 ,12 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है।

इस रोमांचक सीरीज का फैन्स ने काफी लुत्फ उठाया है। इस बार फिर से एमिली(लिली कॉलिन्स ) की लाइफ में काफी कुछ उथल-पुथल देखने को मिल रही है वहीं इस सीज़न में एमिली रोम सिटी के लुत्फ़ उठाती नजर आएंगी और एक बार फिर से एमिली कूपर आप सबका मनोरंजन करने आ रही है।

कास्ट – लिली कोलिन्स ,फिलीपीन लेरॉय, ब्यूलियू ,एश्ले पार्क, लोकस ब्रावो, कैमिली रजात ,पॉल फोरमैन
रिलीज़ की तारीख – 12 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर
निदेशक – एंड्रयू फ्लेमिंग

ज़बरदस्त एंटरटेनमेंट का तड़का

एमिली इन पेरिस ड्रामा के पिछले सीज़न में हमने देखा कि एमिली शिकागो में रहने वाली एक अमेरिकी लड़की है जिसे पेरिस में नई नौकरी करने का मौका मिला एमिली पेरिस आ कर खुद को एक अच्छी अमेरिकिन कर्मचारी साबित करने की पूरी कोशिश में रहती हैं, हर नए दिन पर एमिली के लिए नए नए टास्क चुनौति बन कर आते हैं, जिसे वे पूरा करती हैं।


सीरीज में रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का भी देखने को मिला है और ऐसा ही कुछ सीजन 4 के पार्ट 2 में भी देखने को मिलने वाला है,जहां एमिली की जिंदगी में काफी उथल-पुथल देखने को मिलने वाली है साथ ही कुछ नए किरदार भी देखने को मिलेंगे।

Emily in paris review in hindi
पेरिस से एमिली पहुंची रोम,क्या ट्विस्ट देखने को मिलेगा एमिली इन पेरिस सीजन 4 के पार्ट 2 में 4

PIC CREDIT INSTAGRAM

एमिली और गैब्रियल के रिश्ते में खटास

पिछले सीज़न में हमे एमिली और गैब्रियल के बीच जबरदस्त कैमेस्ट्री देखने को मिली थी जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया था पर इन दोनों के बीच गैब्रियल की एक्स कैमिली आ जाती है और उसकी प्रेग्नेंट होने की अफ़वाह से दोनों के रिश्ते में काफ़ी उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं।

और वहीं से कहानी आगे बड़ती जहां गैब्रियल अपनी गर्भवती पूर्व प्रेमीका की देखभाल करते नजर आएंगे और एमिली को काफी समस्या का सामना करना पड़ेगा क्योंकि वे कैमिली को गैब्रियल के करीब देख कर अच्छा महसूस नहीं करेगी।

एमिली पहुंचेगी रोम की वादियों में

इस नए हिस्से में आपको पेरिस का कल्चर ही नहीं ब्लकी रोम की ख़ूबसूरती को भी देखने का मौका मिलेगा।एमिली अपनी जिंदगी में हो रही उथल-पुथल के साथ रोम की वादियों में पहुंचेगी जहाँ उसकी मुलाक़ात मार्सेलो से होगी हो सकता है।

एमिली मार्सेलो के साथ रोमांस करती नजर आए और क्या मार्सेलो उसका नया बॉयफ्रेंड बनेगा या सिर्फ दोनों दोस्त रहेंगे ये देखना काफी दिलचस्प होगा कहानी में नए किरदार की एंट्री इस ड्रामा को और भी ज़्यादा मज़ेदार बना देगी साथ ही ड्रामा में रोमांस और कॉमेडी के साथ कुछ ट्विस्ट और टर्न भी देखने को मिलेंगे।

Emily in paris review in hindi
पेरिस से एमिली पहुंची रोम,क्या ट्विस्ट देखने को मिलेगा एमिली इन पेरिस सीजन 4 के पार्ट 2 में 5

कहां देखें – एमिली इन पेरिस के सभी सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। वहीं बात करें सीजन 4 के पार्ट 2 की तो ये ड्रामा 12 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर देखने को मिल रहा है जहां आगे के 6-10 एपिसोड देखने को मिलेंगे।और ये ड्रामा एक बार फिर नए ट्विस्ट एंड टर्न के साथ नेटफ्लिक्स पर धूम मचाने आ रहा है।

ये भी पढ़े
“51 अवार्ड्स” जीत चुकी सोशल मैसेज वाली फिल्म!क्या जानते है आप फिल्म का नाम ?शाहरुख का ‘गे’ कैरेक्टर देखकर उड़ जायेगे होश,सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में
Devara:जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान का नया अवतार देख “फटा शोशल मीडिया

Toofan:बांगालदेशी फ़िल्म कैसे बनी!! साल की सबसे ज़ादा कमाई करने वाली,अब देखिये हिंदी में भी

B Tech किया हुआ बंदा , शोशल मीडिया पर हुआ वायरल बना “इंडियाज गॉट लेटेनट” का सितारा

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद सेलेना गोमेज के फ़ैन्स के लिए एक और दुखद खबर “मैं कभी मां नहीं बन पाऊंगी”

“पुराने बैंड की नई शुरुआत” Technoboys !! म्यूज़िक कॉमेडी ड्रामा का फील गुड सफर

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment