अपने सपनो को पूरा करने के लिए देश छोड़ने का सफर, क्या देखा है ऐसा जुनून है?

Written by: Arshi
Publish On: July 24, 2025 1:11 AM (IST)
Bokser Movie Hindi Review

Boxer Movie Hindi Review:11 सितम्बर 2024 को नेटफ्लिक्स के प्लेटफार्म पर एक पोलिश फिल्म रिलीज हुई है जिसमें आपको स्पोर्ट्स ड्रामा देखने को मिलेगा। इस फिल्म को पोलैंड में पोलिश लैंग्वेज में बनाया गया है लेकिन आपको इसका हिंदी डब भी देखने को मिल जायेगा।इस फिल्म को “हाउ आई फैल इन लव विथ गैंगस्टर” नाम की पोलिश फिल्म बनाने वाले मेकर्स ने ही बनाया है।


आज के हमारे इस आर्टिकल में आपके लिए इस फिल्म से जुड़ी सारी बातें क्लियर की जाएंगी,कि ये फिल्म कैसी है इसके करैक्टर्स की परफॉरमेंस कैसी है, फिल्म की कहानी कैसी है और इस फिल्म को आपको अपना कीमती समय देना चाहिए या नहीं।

फिल्म की कास्ट टीम –

फिल्म की कहानी –

फिल्म की कहानी की शुरुआत एक बॉक्सर जिसका नाम जेडेर्जेज होता है, के निजी फैसले से होती है जो पोलैंड का सबसे बड़ा बॉक्सर बनने का फैसला करता है और इसके लिए वो अपने घर बार यहां तक कि अपने देश को भी छोड़ कर दूसरे देश, पोलैंड से इंग्लैंड चला जाता है।

और इस सबमे उसका साथ देने वाली सिर्फ उसकी पत्नि (कैसेया)होती है जो उस बॉक्सर को अपने सपने को पूरा करने के लिए पूरी स्ट्रेंथ देने का काम करती है। लेकिन इस कपल का ये जूनूनी सफर कई चुनौतियों से भरा हुआ होता है।

अगर आप इनके पूरे सफर का एक्सपीरियंस करना चाहते है तो आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स के प्लेटफार्म पर हिंदी डब में देख सकते है। ये फिल्म आपको अगर कुछ अच्छा देखने वाला नहीं है तो अच्छे इंटरटेनर की तरह काम करेगी।

Bokser Movie Hindi Review
अपने सपनो को पूरा करने के लिए देश छोड़ने का सफर, क्या देखा है ऐसा जुनून है? 3

PIC CREDIT NETFLIX

फिल्म के प्लस पॉइंट –

फिल्म का कांसेप्ट एक मोटिवेशनल थीम पर बेस्ड है और ये एक वजह है जिसकी वजह से आप इस फिल्म को देख सकते है। जिस तरह कैसेया अपने पति जेडेर्जेज को मोटीवेट करती है उसके बुरे टाइम में उसका साथ देकर और उसके सपने को पूरा करने में,उसकी रिप्रेजेन्टेशन बहुत अच्छे से की गयी है। फिल्म में आपको bgm, करैक्टर का इंगेजिंग पावर, करैक्टर्स की एक्टिंग सब कुछ बेस्ट मिलने वाला है।

फिल्म के माईनस पॉइंट –

फिल्म की कहानी आपको मोटिवेशनल होने के साथ साथ थोड़ी स्लो फील होगी जिसमें आप खुद को कहानी से जोड़ नहीं पेएंगे। कहानी में आपको सिर्फ एक पति पत्नि के गोल से इंट्रोडूस कराया जायेगा। आपको एक अट्रैक्टिव स्टोरी की कमी लगेगी जिसमें कोई इंगेजिंग पावर हो।


इसके अलावा फिल्म में खूब सारे एडल्ट सीन्स जो एक तादाद से ज्यादा दिखाए गए है जिनकी वजह से फिल्म में वलगेरिटी पैदा हो जाती है फिल्म में आपको इस सेक्सुअल फैक्टर और पति पत्नि से हट कर कुछ नहीं मिलेगा।

फाइनल वर्डिक्ट :

इस फिल्म को आप अगर कुछ अच्छा देखने के लिए नहीं है तो एक बार सिर्फ वॉच तो फन के नजरिये से देख सकते है। अगर आपको स्पोर्ट्स से जुड़े अपने एबिशन को पाने वाली मोटिवेशनल फ़िल्में देखना पसंद है तो एक बार इस फिल्म को देखें जिसे मेरी तरफ से 6. की रेटिंग दी जाती है।

READ MORE

“परम सुंदरी” के एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फीस और रिलीज डेट के बारे में जानें

Star kids debut 2025 : 2025 में कई स्टार किड्स ने बॉलीवुड में रखा कदम कुछ की शुरुआत हुई खराब तो कुछ को मिली दर्शकों से सराहना

Thama Movie : रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना की थामा से जुड़ा है एक जबरदस्त सरप्राइज़ जिसे देख उड़ जायेंगे होश

फ्यूचर में रखना चाहते हैं कदम,तो फिर नेटफ्लिक्स की यह साई फाई फिल्म सिर्फ आपके लिए बनी है

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment