लंगोटी से अंडरवियर तक आखिर कैसे पहुंचेगा, “तीर्थ”

Written by: Arshi
Publish On: July 24, 2025 12:59 AM (IST)
Langoti Man Kannada Movie Hindi Review

Langoti Man Kannada Movie Hindi Review : एक फिल्म रिलीज हुई है जिसका नाम है लंगोटी मैन इस फिल्म में आपको बहुत ही रोमांचक तरीके से एक पुरानी प्रथा जो मुख्य रूप से ब्राह्मणो में चलती है लंगोटी धारण करने की उसी पर आधारित फिल्म की कहानी देखने को मिलेगी।

फिल्म की कहानी में आपको कॉमेडी के साथ सस्पेंस और मिस्ट्री भी सुलझाने का मौका मिलेगा।मेकर्स ने एक अच्छा कॉन्सेप्ट लिया है जिसपर काम तो अच्छा किया गया है लेकिन थोड़ा सुधार और किया जा सकता था।जिस तरह की स्टोरी है एक बहुत ही बेहतरीन फिल्म बन सकती थी।

फिल्म आपको कॉमेडी से भरपूर एक पावरपैक की तरह फील होगी। एक इंट्रेस्टिंग मुद्दा जिसे खूब सारे ट्विस्ट और टर्न्स के साथ आगे बढ़ाया गया है।एक पुरानी मान्यता जिसके टूटने का दुख और साथ में इस फिल्म के लीड रोल करैक्टर तीर्थ का एक ऐसे क्राइम में फस जाना जो उसने किया ही नहीं है फिल्म को बहुत ज्यादा इंट्रेस्टिंग बनाता है।

फिल्म की कहानी –
तीर्थ प्रसाद जो फिल्म के लीड रोल है एक दिन सत्यनारायण की कथा में जाते वक्त एक लड़की के बलात्कार के अपराध में फंस जाते है जो असल में उन्होंने किया ही नहीं है साथ ही एक पुरानी पैतृक परम्परा को खत्म करना, ब्राह्मणों के द्वारा पहने जाने वाली लंगोट को त्याग कर अंडरवियर का इस्तेमाल, इन दोनों परिस्थितियों से कैसे निपटेगा तीर्थ प्रसाद ये सब देखकर आपको मजा आएगा।

फिल्म की कहानी में ट्विस्ट और टर्न्स –
लंगोटी मैन की कहानी तीर्थ प्रसाद से शुरू होती है जो पुराने ब्राह्मणों वाले रीती रीवाज़ों से बंधे हुए है जब पिता की मृत्यु होती है तब भी उनके पिता ने इन परम्पराओं को आगे तक निभाने का वादा लिया था। लेकिन फिल्म में दिखाया गया है कि जिस प्रकार तीर्थ बचपन से ही लंगोट की वजह से जो अपमान झेलता हुआ आया है उससे अब वो छुटकारा पाना चाहता है।

तो क्या तीर्थप्रसाद लंगोट और बलात्कार के इस झूठे इल्जाम से खुद को बचा पायेगा या नहीं ये जानने के लिए आप इस फिल्म को देख सकते है।

फिल्म के निर्देशक है संजोथा और कलाकारों की बात करें तो साउथ के बेस्ट एक्टर्स जैसे आकाश रैंबो, स्नेहा खुशी,संहिता विन्यास आदि कलाकार देखने को मिलेंगे।फिल्म की लेंथ को लेकर आप थोड़ा निराश हो सकते है कहानी बहुत लम्बी फील होगी जो शुरुआत से तो इंगेजिंग होती है लेकिन लास्ट तक एक नीरस कहानी में बदल जाती है।

निष्कर्ष :
अगर आपके पास कुछ अच्छा देखने को नहीं है और आप एक ऐसी कहानी देखना चाहते है जिसमें आपको कॉमेडी, एक्शन, मिस्ट्री, लव स्टोरी और क्राइम सब कुछ मिले तो ये फिल्म आपके लिए है आप इसे एक बार ज़रूर देखें।ये फिल्म आपको थिएटर्स में मिल जाएगी जिसे 20 सितम्बर 2024 को रिलीज किया गया है।

READ MORE

Beyond The Bar Trailer Release: जानिए कब कहां और किस भाषा में रिलीज होगा यह कोरियन शो

Biggboss 19 contestant entry : “मिले जब हम तुम” की यह एक्ट्रेस हो सकती है बिगबॉस 19 का हिस्सा

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment