Upcoming Punjabi Movies October: इन पंजाबी सिनेमा का अक्टूबर माह में दिखेगा शानदार प्रदर्शन

Written by: Amir khan
Publish On: September 11, 2025 3:22 PM (IST)
Upcoming Punjabi Movies October

आगामी पंजाबी फिल्में अक्टूबर 2025

हम अपने इस लेख में उन पंजाबी फिल्मों के बारे में बात करेंगे जो अक्टूबर 2025 में रिलीज होने जा रही हैं। इन सभी फिल्मों की रिलीज डेट, सिनेमाघरों में या OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जानकारी नीचे दी गई है।

सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पंजाबी फिल्में

शाहकोट

शाहकोट, गुरु रंधावा की फिल्म है, जो 4 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद इसकी चर्चा काफी बढ़ गई है। फिल्म का संगीत पहले ही हिट हो चुका है और दर्शकों के बीच इसके गाने खूब पसंद किए जा रहे हैं। यह फिल्म देश के अधिकांश सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए लगता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

और सुन बंबी बो अस्सी नब्बे पूरे सौ

4 अक्टूबर 2025 को ही एक और फिल्म रिलीज हो रही है। रॉयल सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में गुरप्रीत गुग्गी, परमिंदर गिल और करम कौर जैसे कलाकार नजर आएंगे। “और सुन बंबी बो अस्सी नब्बे पूरे सौ” आजकल के ढोंगी बाबाओं के अंधविश्वास पर आधारित है। यह फिल्म उन बाबाओं पर पर्दा उठाएगी जो भोले-भाले लोगों को ठगते हैं। अब देखना यह है कि यह फिल्म शाहकोट के सामने कितना टिक पाती है।

चोर दिल

जंगवीर सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म “चोर दिल” में जंगवीर सिंह और जगजीत सिंधु जैसे कलाकार दिखाई देंगे। यह फिल्म 25 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

गोरियां नाल लगदी ज़मीन जट्ट दी

निर्देशक सुख संधेरा की नई फिल्म “गोरियां नाल लगदी ज़मीन जट्ट दी” 25 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी। ट्रेलर से पता चलता है कि इस फिल्म का प्रोडक्शन और निर्देशन काफी शानदार है। फिल्म में अरमान बेदिल, प्रीत औजला और तरपाल जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म पूरी तरह खेती-बाड़ी पर आधारित है।

OTT पर रिलीज होने वाली पंजाबी फिल्में

लंबरान दा लाना

“लंबरान दा लाना” एक ऐसी फिल्म है जो 2024 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। 2 घंटे 10 मिनट की यह फिल्म 2 अक्टूबर 2025 से चौपाल टीवी OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जा सकेगी।

मोह

2022 में रिलीज हुई फिल्म “मोह” को जगदीप सिद्धू ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में अमन सूतधर, अमृत अम्बी और प्रभा बैंस जैसे कलाकार हैं। 2 घंटे 29 मिनट की इस फिल्म को 4 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म नवंबर 2025 में OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।

वार्निंग

प्रिंस कंवलजीत सिंह की वेब सीरीज “वार्निंग” 4 अक्टूबर 2025 को केबल वन OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

पोस्ती

फिल्म “पोस्ती” 11 अक्टूबर 2025 को केबल वन OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी।

चेता सिंह

“चेता सिंह” को 18 अक्टूबर 2025 से केबल वन OTT प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा।

चिड़िया द चम्पा

चौपाल टीवी की ओरिजिनल फिल्म “चिड़िया द चम्पा” अक्टूबर 2025 के आखिरी सप्ताह में चौपाल टीवी पर रिलीज होगी। इसकी आधिकारिक रिलीज डेट अभी घोषित नहीं हुई है।

जे जट्ट बिगड़ गया

“जे जट्ट बिगड़ गया” ने पंजाबी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। यह फिल्म चौपाल टीवी पर रिलीज होगी, लेकिन इसकी आधिकारिक रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।

रोस रोज़ी दे गुलाब

“रोस रोज़ी दे गुलाब” ने बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं किया था। यह फिल्म 10 अक्टूबर 2025 को चौपाल टीवी पर रिलीज होगी।

READ MORE

A Serbian Movie: भारत के साथ 8 देशो में बैन है ये फिल्म देख कर आपको खुद पर शर्म आने लगेगी

मौला जट्ट जैसी विवादित और बरोज़ जैसी हिस्टोरिक फ़िल्में होगी रिलीज

Previously Saved Version Review: जापानी साइंस फिक्शन ड्रामा फिल्म

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment