पाकिस्तान में जैसे शोले, DDLJ और Sultan को पसंद किया जाता है, इंडिया में पसंद किये जाने वाले पाकिस्तानी शो

Written by: Arshi
Publish On: September 7, 2025 12:08 PM (IST)
5 Pakistani TV Series Most Watched In India

इस बात में कोई शक नहीं कि पाकिस्तान के मुकाबले में भारत हमेशा से ही बॉलीवुड फिल्मों के मामले में बेहतर रहा है। बॉलीवुड की फिल्में पाकिस्तानी फिल्मों के आगे हमेशा अच्छी रही हैं। इसी वजह से पाकिस्तान में DDLJ, सुल्तान, चेन्नई एक्सप्रेस और शोले जैसी फिल्मों को पसंद करने वाले लोगों की एक बड़ी तादाद है और इन फिल्मों को पाकिस्तान में ऑल-टाइम हिट माना जाता है।

लेकिन बात अगर टीवी शोज की आती है, तो इस मामले में पाकिस्तान ही हमेशा से आगे रहा है। पाकिस्तानी टीवी शोज को भारत में बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। अब एक बार फिर ऑनलाइन के जमाने में लोग घर बैठकर इन शोज को एंजॉय करना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं टॉप पाकिस्तानी टीवी शोज के बारे में जो आपको भी एक बार जरूर देखने चाहिए।

1. Mere Humsafar

हाला की मुख्य भूमिका वाला यह पाकिस्तानी शो भारत में देखे जाने वाले टॉप शोज में शामिल है। इस शो की कहानी अपने समय की बेहतरीन कहानी है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। इस शो को ARY डिजिटल पर दिसंबर 2021 से सितंबर 2022 तक स्ट्रीम किया गया था। इस शो की मुख्य स्टार कास्ट में हानिया आमिर, फरहान सईद, ज़ोया नासिर, अली खान, और सबा हमीद जैसे कलाकार शामिल हैं।

शो की कहानी हाला से शुरू होती है, जिसका पिता उसे बचपन में ही अपने घरवालों के पास कराची में छोड़कर दूसरी पत्नी के पास लंदन चला जाता है। अब हाला कराची में अपने चाचा-चाची द्वारा किस तरह प्रताड़ित की जाती है, उसे सिर्फ उसकी दादी माँ का सपोर्ट और प्यार मिलता है। कैसे उसका बचपन गुजरता है और बड़ा होकर उसका चचेरा भाई उसके सारे दुखों को खत्म करता है, उसका हमसफर बनकर, यह सब देखना आपको बहुत ज्यादा इंट्रेस्टिंग लगेगा।

2. Zindagi Gulzar Hai

यह पाकिस्तानी ड्रामा अपने समय का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला शो है। इस शो के मुख्य कलाकार हैं पाकिस्तान के टॉप एक्टर फवाद खान, सनम सईद, आयशा उमर, और शहयार मुनव्वर। इस शो की कहानी लिखी है पाकिस्तान की मशहूर नोवेलिस्ट उमेरा अहमद ने, जिनकी स्क्रिप्ट हमेशा से लोगों द्वारा पसंद की जाती है।

शो में आपको कशफ और जरून की कहानी देखने को मिलेगी, जो वीमेन एम्पावरमेंट पर आधारित है। कहानी आपको सनम सईद द्वारा निभाए गए कशफ के किरदार के माध्यम से अपने सपने पूरे करने के लिए हर कोशिश करने पर आधारित है। इस शो में आपको कशफ और जरून की खूबसूरत जोड़ी के बीच एक शानदार केमिस्ट्री भी देखने को मिलेगी। अच्छे अनुभव के लिए आप इस पाकिस्तानी शो को एक बार जरूर देख सकते हैं।

इस शो को भारत में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया था और इसी शो के बाद फवाद खान को कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम मिला। फवाद खान भारत में भी एक चमकता हुआ सितारा बन गए।

3. Hum Safar

साल 2011 का एक पाकिस्तानी शो जो सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला शो था, जिसे डायरेक्शन दिया था सर्मद सुल्तान खोसट ने और इस कहानी के लेखक थे फरहत इश्तियाक, जिन्होंने हाल ही में टॉप पर चल रहे Kabhi Main Kabhi Tum की स्टोरी भी लिखी है। इस शो की स्टार कास्ट में आपको फवाद खान, माहिरा खान, नवीन वकार, और बेहरोज़ सब्ज़वारी देखने को मिलेंगे।

शो की कहानी के साथ इसका सॉन्ग “वो हमसफर था” भी खूब वायरल हुआ था। इस शो को भारत में ज़िंदगी चैनल पर टेलीकास्ट किया गया था, उसके बाद नेटफ्लिक्स पर 2017 से 2021 तक इस शो को स्ट्रीम किया गया।

4. Tere Bin

अगर आप टीवी सीरीज के शौकीन हैं, तो आप इस ड्रामे के नाम से जरूर परिचित होंगे, जो साल 2023 का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला टॉप शो था। इस शो में आपको वहाज़ अली, युम्ना ज़ैदी, सबीना फारूक, और बुशरा अंसारी देखने को मिलेंगे।

शो की कहानी मुख्य रूप से एक आक्रामक मिजाज वाले हीरो और इमोशंस से भरी हीरोइन की कहानी देखने को मिलेगी। दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं, लेकिन दोनों की शादी हो जाती है। अब इन दोनों की जोड़ी कैसे और क्या-क्या गुल खिलाती है, यह जानने के लिए आपको इस शो को देखना होगा। यह शो यूट्यूब के जरिए भारत पहुंच गया और लोगों ने इसे इतना पसंद किया कि टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गया।

5. Kabhi Main Kabhi Tum

दोस्तों, हाल ही में यह पाकिस्तानी शो भारत में कामयाबी की नई बुलंदियों पर पहुंच चुका है। न सिर्फ भारत और पाकिस्तान, बल्कि बांग्लादेश के ट्विटर पर भी यह शो इस समय ट्रेंडिंग पर है। इस शो में आपको रियलिटी दिखाई गई है। शो के किरदार बेहतरीन हैं और उनकी एक्टिंग भी शानदार है। किरदारों को रिप्रेजेंट करने का तरीका बहुत उम्दा है। शो का डायरेक्शन बहुत अच्छे से किया गया है।

इसके मुख्य कास्ट में आपको हानिया आमिर, फहद मुस्तफा, माया खान, इमाद इरफानी, और जावेद शेख जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। शो की कहानी एक बुक लवर, टॉपर, और स्वभाव से अच्छी लड़की पर आधारित है, जिसका सामना शादी के लिए एक ऐसे लड़के से होता है जो उसके बिल्कुल विपरीत है। इसके 34 एपिसोड आ चुके है

READ MORE

किल मूवी की अभिनेत्री तान्या मनिकतला कर चुकी है कई हिट वेबसीरीज

नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन प्लान लिया और ये न देखा “धिक्कार” है

Stree 2 Teaser Review: आगयी है स्त्री, इसबार मारने नहीं रक्षा करने

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment