दोस्तों अक्टूबर के इस पहले हफ्ते में आपको 5 बेस्ट साउथ फ़िल्में हिंदी डब में मिलने वाली हैं, जो आपके इस पूरे हफ्ते को एंटरटेनमेंट से भर देंगी।
आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए इन्हीं साउथ फिल्मों की कन्फर्म हिंदी डब रिलीज डेट से जुड़ी सारी इनफॉर्मेशन लेकर आए हैं, कौन-सी फिल्म कब और किस प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी।
1- GOAT ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम
विजय थलापति की ये फिल्म, जिसे IMDb पर 6.6 की रेटिंग मिली हुई है, दर्शकों के द्वारा खूब पसंद की गई। इस फिल्म ने थिएटर्स में भी खूब कमाल दिखाया है और अच्छा-खासा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। अब फिल्म के OTT रिलीज का इंतजार भी खत्म हो चुका है।
साउथ की इस बेस्ट फिल्म गोट को नेटफ्लिक्स के प्लेटफॉर्म पर हिंदी के साथ साउथ की सभी लैंग्वेज में 3 अक्टूबर 2024 को रिलीज कर दिया गया है। जिसे आप घर बैठे एन्जॉय कर सकते हैं।
2- Last World War लास्ट वर्ल्ड वॉर (Kadaisi Ulaga Por)
ये तमिल की एक पॉलिटिकल कन्फ्लिक्ट डिस्टोपियन ड्रामा है। इस फिल्म में आपको भारतीय अर्थव्यवस्था पर अंतरराष्ट्रीय ताकतें कैसे कब्जा कर रही हैं, और कैसे इन ताकतों से खुद को बचाने के लिए भारतीय इसका विरोध करते हैं, दिखाया गया है।
फिल्म का तमिल टाइटल Kadaisi Ulaga Por है और हिंदी टाइटल “लास्ट वर्ल्ड वॉर” रखा गया है। फिल्म को थिएटर्स में पहले ही 20 सितंबर 2024 को रिलीज किया जा चुका है और अब इसका हिंदी डब 4 अक्टूबर 2024 को थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की IMDb रेटिंग है 7.7। फिल्म का हिंदी ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है, जिसे आप फिल्म कैसी है ये जानने के लिए देख सकते हैं।
3- Vaazhai वाज़हई
ये फिल्म इस साल की बेस्ट साउथ फिल्मों में से एक है, जिसे IMDb पर 8.5 की रेटिंग मिली है। फिल्म की कहानी लिखी है मैरी सेल्वराज ने और डायरेक्टर भी यही हैं। फिल्म की कहानी 12 साल के एक बच्चे पर आधारित है, जिसे अब आप हिंदी डब में भी देख पाएंगे।
वाज़हई फिल्म को आप डिज्नी+ हॉटस्टार के प्लेटफॉर्म पर हिंदी के साथ सभी साउथ लैंग्वेज में देख सकेंगे। फिल्म की कहानी इंट्रेस्टिंग है, जो आपको इमोशनली टच करेगी।
4- Martin मार्टिन
ए. पी. अर्जुन के डायरेक्शन में बनी साउथ की फिल्म मार्टिन, जिसे कन्नड़ लैंग्वेज में बनाया गया है, इस फिल्म को आप बहुत जल्द, 11 अक्टूबर 2024 को थिएटर्स में हिंदी, इंग्लिश, तमिल, तेलुगु लैंग्वेज में देख सकेंगे। उदय के. मेहता प्रोडक्शन के द्वारा फिल्म को बनाया गया है, जो एक एक्शन थ्रिलर ड्रामा है।
मार्टिन फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति पर बनाई गई है, जो अपने प्यार के लिए, साथ ही खुद की तलाश में और अपनी फैमिली के लिए लड़ता है। क्या ये अकेला सभी चीजों के लिए लड़ाई को जीत पाएगा? जानने के लिए आपको फिल्म को देखना होगा।
5- Vettaiyan वेट्टैयन
ये फिल्म रजनीकांत की मुख्य भूमिका वाली फिल्म है, जिसमें आपको अमिताभ बच्चन और फहद फासिल भी नजर आएंगे। दोनों सुपर स्टार, अमिताभ और रजनीकांत सालों बाद एक बार फिर से साथ में नजर आने वाले हैं, लेकिन ये जोड़ी क्या पहले जैसा कमाल कर पाएगी?
ये जानने के लिए आपको 10 अक्टूबर 2024 तक इंतजार करना होगा, जब फिल्म को हिंदी के साथ सभी साउथ लैंग्वेज में थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की कहानी एक रिटायर्ड ऑफिसर पर बनी है, जो सिस्टम में फैले करप्शन को खत्म करने के लिए लड़ता है।
READ MORE
Vettaiyan Trailer: अमिताभ बच्चन और रजनीकांत 33 साल बाद एक साथ










