बॉबी देओल एनिमल फ़िल्म के बाद इन फिल्मों में भी विलेन का किरदार निभाएंगे।

Written by: Arslan
Publish On: September 12, 2025 4:28 PM (IST)
Bobby deol upcoming movies 2024 2025

बीते दिनों आई बॉबी देओल की फिल्म एनिमल जिसमें उन्होंने नेगेटिव रोल किया था, जिससे दर्शकों के बीच बॉबी देओल ने विलेन की भूमिका निभाने की छवि छोड़ दी है।

जिसके कारण बॉबी देओल के पास नई-नई फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं। जहां बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे जैसे शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान की एक साल में सिर्फ एक या दो फिल्में देखने को मिलती हैं, वहीं बॉबी देओल के खाते में इस साल तकरीबन 6 से 7 फिल्में हैं, जिनमें से कुछ फिल्में अगले साल देखने को मिलेंगी और कुछ इसी साल 2024 में धमाका करेंगी। हालांकि इन सभी फिल्मों में अधिकतर नेगेटिव रोल ही बॉबी कर रहे हैं।

बॉबी देओल की आने वाली फिल्में

1- NBK 109

बॉबी देओल की यह फिल्म 2024 में रिलीज हो सकती है। जिसमें हमें सीरियल किसर का तमगा हासिल कर चुके बेहतरीन एक्टर इमरान हाशमी मेन लीड रोल में नजर आएंगे और अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के साथ-साथ दुलकर सलमान भी स्क्रीन शेयर करेंगे।

सोशल मीडिया पर फैली खबरों के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। हालांकि इसके नाम को फिलहाल सीक्रेट रखा गया है। अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है, जिसकी पुष्टि जल्द ही कर दी जाएगी और इसका ट्रेलर देखने को मिलेगा।

2- हरिहर वीरमल्लु

इस फिल्म में बॉबी देओल इतिहास के बहुत प्रसिद्ध किरदार औरंगजेब के रूप में स्क्रीन पर नजर आएंगे। हालांकि यह फिल्म पहले 2024 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ कारणों के चलते अब यह 2025 के मार्च महीने में देखने को मिलेगी। फिल्म का फर्स्ट लुक पहले ही सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। बात करें मेन किरदार की, तो इस फिल्म में पवन कल्याण हीरो के रूप में देखने को मिलेंगे।

3- अल्फा

यह फिल्म वाईआरएफ के बैनर तले प्रोड्यूस की गई है, जिसमें उर्वशी रौतेला और शरवरी जैसी अभिनेत्रियां शामिल हैं। बात करें बॉबी देओल के रोल की, तो इस फिल्म में भी वे नेगेटिव रोल में नजर आएंगे। हालांकि फिलहाल इसकी कोई भी रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज की जा सकती है।

4- थलपति 69

यह फिल्म बॉलीवुड और हिंदुस्तान के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म साबित होने वाली है, क्योंकि यह बहुत खास है। जैसा कि आप जानते हैं, तमिल सुपरस्टार थलपति विजय जल्द ही फिल्मों से अलविदा कहने वाले हैं और राजनीति में शामिल हो जाएंगे, और यह उनकी आखिरी फिल्म है।

फिल्म कितनी खास है, इस बात का अंदाजा आप इसके बजट से लगा सकते हैं, जो कि पूरे 400 करोड़ रुपये है। जिस कारण से बॉबी देओल के करियर पर भी इसका गहरा प्रभाव पड़ेगा। फिलहाल थलपति 69 की शूटिंग शुरू नहीं हुई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही इसका फर्स्ट लुक देखने को मिलेगा।

READ MORE

House Of Spoils Review: बेस्ट शेफ, सर्व करने लगती है सड़ा खाना,कैसे!देख कर हिल जायेगा दिमाग

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Leave a Comment