Noryang Deadly Sea Review: देवरा जैसी एक कोरियन फिल्म, समुद्री किनारों और जहाजों पर बनी

Written by: Arshi
Publish On: September 12, 2025 4:37 PM (IST)
Noryang Deadly Sea Review In Hindi

Noryang: Deadly Sea नाम की एक कोरियन हिस्टोरिकल एक्शन वार फिल्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की गयी है जिसे आप हिंदी डब में भी देख सकते हैं। इस फिल्म को इनिशियली 20 दिसंबर 2023 में रिलीज किया गया था और अब हिंदी डब में ये फिल्म आपको प्राइम वीडियो पर देखने को मिल जाएगी। फिल्म की कहानी किम हान-मिन द्वारा निर्देशित है।

आइये जानते हैं फिल्म के बारे में –

इस फिल्म की कहानी एक कोरियन ट्रायोलॉजी से जुड़ी है और ये उस ट्रायोलॉजी का तीसरा और अंतिम पार्ट है। इस फिल्म को देखने से पहले आपको इसके दो पार्ट और देखने होंगे जो दो अलग-अलग फ़िल्में हैं।

Admiral: Roaring Currents – 2014 की जापान और कोरिया की लड़ाई वाली ट्रायोलॉजी की ये पहली किस्त है जिसमें एडमिरल यी सन-सिन को जापान के 330 युद्ध जहाजों का सामना सिर्फ 12 युद्धपोतों की सहायता से करना होता है अपने देश को जापानियों से बचाने के लिए। फिल्म की IMDb रेटिंग है 7.1।

Hansan: Rising Dragon – 2022 में आई ये फिल्म 2014 की फिल्म एडमिरल का अगला पार्ट है जिसमें हंसन नाम के एक द्वीप पर होने वाले जापानी और कोरियाई युद्ध को दिखाया गया है। जब जापानी सेना बड़ी तादाद में कोरिया पर हमला करती है तब एडमिरल यी सन-सिन अपने गुप्त कछुआ जहाजों की मदद से कोरियाई सेना का मददगार बनता है।

क्या है इसके तीसरे पार्ट Noryang: Deadly Sea की कहानी?

इस हिस्टोरिकल फिल्म की कहानी हंसन नाम के एक द्वीप पर होने वाले युद्ध के आगे की कहानी है जिसमें हीरो एडमिरल को ये पता चल गया है कि ये जापानी लोग अब कोरिया को छोड़कर भागने वाले हैं। तो हीरो एडमिरल अब प्लानिंग बनाता है कि किस तरह इन लोगों को पूरी तरह से तोड़कर ही कोरिया से भेजना है ताकि अगली बार कोरिया या किसी और देश की तरफ देखने से पहले इन्हें एडमिरल के द्वारा दिया गया सबक अच्छी तरह से याद रहे।

अगर आपने इसके दोनों पहले पार्ट देखे हैं तो ये कहानी आपको पूरा मजा देगी। फिल्म में दिखाया गया एक्शन और थ्रिलर सीन्स, जो समुद्री किनारे और समुद्र में फिल्माए गए हैं, वो आपको पसंद आने वाले हैं। ये फिल्म आपको हाल ही में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म देवारा की याद दिलाने वाली है।

फिल्म की प्रोडक्शन

इस फिल्म में आपको जो सीन्स देखने को मिलेंगे वो आपको बहुत पसंद आने वाले हैं जैसे समुद्री किनारे पर युद्ध का होना, बड़े-बड़े जहाजों का इस्तेमाल करना युद्ध में, साथ ही जिस तरह का फिल्म में विजुअल दिखाया गया है वो आपको दीवाना बना देगा।

फिल्म की कमियाँ

अगर आपने इसके पिछले दो पार्ट को नहीं देखा है तो इस फिल्म की कहानी आपको बिलकुल भी समझ में नहीं आने वाली है। आपको इस फिल्म के दोनों पार्ट देखना ज़रूरी है। दूसरी चीज है फिल्म का रनिंग टाइम, 2 घंटे 33 मिनट की इस फिल्म की लेंथ आपको फील होगी। क्योंकि कहानी में युद्ध के अलावा कुछ दिखाया ही नहीं गया है। तो अगर आपको मार-धाड़ वाली फ़िल्में देखना पसंद है तो आप इस फिल्म को देख सकते हैं।

निष्कर्ष

अगर आपको हिस्ट्री से रिलेटेड एक्शन पॉलिटिकल वार ड्रामा देखना पसंद है तो आप इस फिल्म को एक बार ट्राय कर सकते हैं। इस फिल्म की पूरी कहानी आपको एक समुद्री किनारे पर दिखाई जाएगी जिसका नाम है नोरयांग, और किस प्रकार ये समुद्र का किनारा डेडली साबित होता है दिखाया गया है। इस कोरियाई फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर हिंदी डब में देख सकते हैं।

READ MORE

Cookie Movie Review: रेप पीड़िता की जिंदगी की सच्ची कहानी

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment