THE SIGNATURE REVIEW: बागबान जैसी , खूबसूरत कपल की कहानी हसीं और आंसू के साथ

Written by: Arshi
Publish On: September 12, 2025 4:45 PM (IST)
The Signature Movie Review In Hindi

जी 5 के प्लेटफॉर्म पर एक इमोशनल ड्रामा स्ट्रीम किया गया है जिसका नाम है “सिग्नेचर”, ये फिल्म आपको बहुत पसंद आने वाली है।

फिल्म की कहानी, एक्टर्स की एक्टिंग सब एक दूसरे को अच्छे से प्रेजेंट करते हैं। गजेंद्र विट्ठल अहिरे ने इस फिल्म को निर्देशित किया है और मुख्य कलाकार हैं अनुपम खेर, महिमा चौधरी, रणवीर शौरी, स्नेहा पॉल, अन्नू कपूर, मनोज जोशी, नीना कुलकर्णी, मायरा खान आदि।

फिल्म की कहानी इमोशंस और एक दूसरे के लिए सच्चे प्यार को दर्शाती है। इस फिल्म को 4 अक्टूबर 2024 से जी 5 के प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए स्ट्रीम कर दिया गया है। इस फिल्म को आपको अपना टाइम देना चाहिए या नहीं, आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे।

फिल्म की कहानी

इस फिल्म की कहानी की शुरुआत लखनऊ एयरपोर्ट के एक बहुत ही हैप्पी सीन के साथ होती है। फिल्म के मुख्य कलाकार अनुपम खेर और उनकी पत्नी का रोल कर रही नीना कुलकर्णी शादी के 35 सालों के बाद अपनी सारी जिम्मेदारियों को पूरा करके, बच्चों को पढ़ा-लिखाकर सेटल करने के बाद, अब अपनी रिटायरमेंट की बची हुई लाइफ को एक दूसरे के साथ एन्जॉय करने के लिए कुछ दिनों की विदेशी यात्रा के लिए निकलते हैं।

इन दोनों को सी-ऑफ करने के लिए इनके बहू-बेटे और बेटी-दामाद भी आते हैं जो मिलकर वापस चले जाते हैं और ये दोनों एयरपोर्ट की तरफ अपने मोमेंट्स को कैमरे में कैद करते हुए बढ़ते हैं। तभी अचानक अनुपम की पत्नी मधु को चक्कर आ जाता है और वो बेहोश हो जाती है।

उसके बाद आपको एक हफ्ते के बाद का सीन दिखाया जाएगा जिसमें मधु हॉस्पिटल में एडमिट है और कोमा में चली गई है। अनुपम खेर जो फिल्म में अरविंद के रोल में हैं, परेशान हाल हैं क्योंकि बेटे ने भी माँ के इलाज के लिए पैसे देने से मना कर दिया है। तो अब वो अपने दोस्तों और पुरानी गर्लफ्रेंड से सबसे मदद माँगता है।

और अपनी बीवी को हर हाल में बचाने की कोशिश करता है। क्या अरविंद अपने प्यार, अपनी बीवी को बचा पाएगा और उसके लिए उसे कैसी-कैसी सिचुएशन से गुजरना होगा, ये सब जानने के लिए आप इस फिल्म को देख सकते हैं।

क्यों है फिल्म का टाइटल सिग्नेचर?

फिल्म की कहानी एक मराठी फिल्म अनुमति से ली गई है जिसका मतलब होता है परमिशन। इसी पर पूरी फिल्म की कहानी घूमती है कि अस्पतालों में कैसे हमारे सिग्नेचर लेकर पेशेंट को बचाने की आस में हमसे क्या-क्या करवाया जाता है, किस हद तक मजबूर किया जाता है एक सिग्नेचर के दम पर।

फिल्म का प्रोडक्शन

फिल्म को बहुत ही अच्छी तरह से प्रोड्यूस किया गया है। म्यूजिक, कैरेक्टर प्रेजेंटेशन, स्टोरी, एक्टर्स की एक्टिंग सब बेस्ट है। फिल्म की कहानी शुरू से ही इंगेजिंग फील होगी जो आपको लास्ट तक बाँध कर रखेगी। फिल्म का बीजीएम सीन्स को इफेक्टिव बनाने का काम कर रहा है।

एक अच्छी फिल्म बनकर तैयार की गई है जिसमें आपको फैमिली ड्रामा, इमोशंस, एक कपल के बीच का प्यार जो सच में प्यार को परिभाषित करता है, ऐसी कहानी देखने को मिलेगी।

महिमा चौधरी और अनुपम की दोस्ती, है फिल्म का प्लस पॉइंट

इस फिल्म में आपको अनुपम खेर और महिमा चौधरी के बीच एक कॉलेज फ्रेंडशिप दिखाई गई है। यह दोस्ती अरविंद के उस समय काम आती है जब उसे पत्नी को बचाने के लिए अपनी एक्स, जो कि महिमा चौधरी दिखाई हैं, से मदद लेनी पड़ती है। इस फिल्म में आपको कुछ-कुछ अमिताभ बच्चन की बागबान फिल्म की झलक देखने को मिलेगी।

क्यों देखें ये फिल्म?

अगर आपको इमोशनली टच करने वाला ड्रामा पसंद है जिसमें आपको एक अच्छी कहानी जो कि फैमिली बेस्ड हो, उसमें खूब सारे जीवन के उतार-चढ़ाव देखने को मिलें, जो आपकी आँखों को बार-बार नम कर दें, ऐसी फिल्मों को देखना पसंद है तो इस फिल्म को आप जरूर ट्राई करें। यह फिल्म आपके लिए ही बनी है।

निष्कर्ष

The Signature एक अच्छी फिल्म है जिसे आप अपनी फैमिली के साथ 1 घंटा 50 मिनट का समय निकालकर देख सकते हैं जिसमें आपको बीच-बीच में इमोशनल सीन्स भी मिलेंगे जिनसे आपकी आँखें नम हो जाएँगी।

अगर आपको 2003 में आई फिल्म बागबान पसंद आई थी तो ये फिल्म भी आपको खूब हँसाने और रुलाने वाली है। इस फिल्म को आप जी 5 के प्लेटफॉर्म पर एन्जॉय कर सकते हैं जिसे मेरी तरफ से 10 में से 9* दिए जाते हैं।

READ MORE

Amar Prem Ki Prem Kahani Review: अपवित्र इश्क को पाकीज़ा बनाती अमर प्रेम की प्रेम कहानी रिव्यू

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment