नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 4 अक्टूबर को एक नई फिल्म रिलीज़ की गई है जिसका नाम सीटीआरएल है। फिल्म का жанр साइबर थ्रिलर है, जिसकी लंबाई 1 घंटा 39 मिनट की है।
इसका निर्देशन ‘विक्रमादित्य मोटवाने’ ने किया है जिन्होंने इससे पहले ‘जुबली’ और ‘उड़ान’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। स्टोरी के मेन लीड रोल में अनन्या पांडे नज़र आती हैं, जो कि चंकी पांडे की बेटी हैं। अनन्या ने इससे पहले ‘कॉल’ जैसी वेब सीरीज़ में काम किया है जो कि नेटफ्लिक्स पर ही देखने को मिलती है, लेकिन इस बार आई फिल्म सीटीआरएल एक नए कॉन्सेप्ट पर आधारित है जो कि इंटरनेट प्राइवेसी के मुद्दे से रूबरू कराती है। फिल्म यूथ के लिए एक बढ़िया संदेश भी देती है।
कहानी
फिल्म की स्टोरी शुरू होती है ‘नैला’ और ‘जो’ से जो कि फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। क्योंकि वे सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, जिस कारण से उन्हें ब्रांड प्रमोशन के भी बड़े-बड़े ऑफर्स आते रहते हैं।
लेकिन कहानी में नया मोड़ तब आता है जब नैला और जो का ब्रेकअप हो जाता है। इससे उबरने के लिए नैला इंटरनेट पर बने एक नए ‘ए.आई’ टूल ‘एलन’ की हेल्प लेती है, जो कि एक टेक यूनिकॉर्न ग्रुप: मंत्रा की एक कंपनी ‘अनलिमिटेड’ के द्वारा बनाया गया है, जिसके मालिक ‘करण दिसूजा’ हैं।
यह टूल नैला के पर्सनलाइज़्ड ए.आई असिस्टेंट के रूप में काम करता है, जिसे नैला अपनी यादों से एक्स-बॉयफ्रेंड जो को मिटाने के लिए कमांड देती है ताकि वह नॉर्मल जिंदगी जी सके। हालांकि बाद में होता भी कुछ ऐसा ही है।
तभी कहानी में एक नया ट्विस्ट आता है और नैला का बॉयफ्रेंड मिसिंग हो जाता है, जिसके कुछ दिन बाद उसकी डेड बॉडी मिलती है। इसके बाद नैला को शक के आधार पर जेल की सजा हो जाती है।
आगे की स्टोरी में कैसे नैला खुद को इन सब झमेलों से निकाल पाती है और कौन जो के मर्डर के पीछे है, उसका पता लगाती है। इसके लिए आपको देखनी पड़ेगी यह फिल्म जो कि नेटफ्लिक्स पर हिंदी में उपलब्ध है।
टेक्निकल एस्पेक्ट
फिल्म में जिस तरह से आने वाले ए.आई युग की टेक्नोलॉजी को हमारे सामने रखा है, वह काबिले तारीफ है, जिसमें डार्क वेब जैसे कॉन्सेप्ट को भी सरल तरीके से दिखाया है। इसका बैकग्राउंड म्यूजिक बढ़िया है जो कि फिल्म की स्टोरी में पिलर का काम करता है।
खामियां
इस फिल्म की कमियों की बात की जाए तो इसमें दिखाया गया टेक्निकल कॉन्सेप्ट उन लोगों को पसंद नहीं आएगा जो टेक्निकल जानकारी नहीं रखते। हालांकि इसे फिल्म की कमी न माना जाए तो बेहतर होगा।
फाइनल वर्डिक्ट
अगर आपने 2023 में आई हॉलीवुड फिल्म ‘मिसिंग’ को देखा है तो यह मूवी आपके लिए एकदम परफेक्ट है।
यह फिल्म सोशल मीडिया से होने वाली परेशानियों को उजागर करती है, जिसमें हमें यह बताने की भी कोशिश की गई है कि इंटरनेट और सोशल मीडिया पर अगर आपको लगता है कि आपकी प्राइवेसी बनी रहेगी और आपका सब कुछ निजी है, तो यह मात्र आपका सिर्फ एक वहम है। क्योंकि फिल्म में दिखाया गया है- ‘कैसे बड़ी-बड़ी टेक कंपनियों द्वारा अपने यूज़र्स का डेटा यूज़र्स को बिना बताए बेच दिया जाता है’, जो कि आने वाले समय के लिए बहुत बड़ा प्राइवेसी कंसर्न है। फिल्म में किसी भी तरह का कोई एडल्ट सीन नहीं है, आप इसे अपनी पूरी फैमिली के साथ देख सकते हैं।
“यह फिल्म अनन्या पांडे के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है क्योंकि उन्होंने इस फिल्म में फाइनली काफी बढ़िया एक्टिंग की है और इनोसेंट लड़की के रूप में काफी सुंदर भी नज़र आई हैं।
READ MORE
Highway Love Season 2 Review: असल ज़िंदगी के प्यार को दिखाती







