कहानी
फिल्म की स्टोरी ‘लौरा’ और ‘फ्रैंक’ नाम के कपल्स की जिंदगी पर आधारित है जो कि अपने दो बच्चों के साथ रहते हैं। उनकी आपस में ब बिल्कुल भी नहीं बनती और वे जल्दी तलाक लेने वाले हैं। तभी एक दिन फ्रैंक अपनी वाइफ लौरा को एक नेकलेस गिफ्ट करता है।
वह इसे लेने से मना कर देती है, पर फ्रैंक के ज्यादा कन्विंस करने पर वह इस नेकलेस को लेने से मना नहीं कर पाती। इसके बाद इन दोनों की जिंदगी में उथल-पुथल शुरू हो जाती है क्योंकि यह हार कोई मामूली नहीं, बल्कि एक श्रापित हार था।
इसके बाद उनका सामना एक ऐसी डेविल एंटिटी से होता है जिसके सामने डेविस परिवार खुद को बहुत असहज पाता है। फिल्म में आपको भरपूर जंप स्केयर मोमेंट देखने को मिलते हैं, जिसमें ‘झूले वाला सीन’ काफी रोंगटे खड़े कर देने वाला है। फिल्म में दिखाया गया हॉरर एलिमेंट काफी डार्क है, जिसके कारण इसके हर एक डरावने सीन में खूब सारा डर और दहशत देखने को मिलता है।
टेक्निकल एस्पेक्ट
भले ही फिल्म की प्रोडक्शन क्वालिटी कम है, लेकिन फिर भी इसका हॉरर एलिमेंट काबिले तारीफ है, फिर चाहे बात हो इसके बैकग्राउंड म्यूजिक की या फिर एक के बाद एक आते हुए गूसबंप्स मोमेंट की।
खामियां
फिल्म की प्रोडक्शन क्वालिटी बहुत ज्यादा कम है, जो कि इसके कई सारे सीन्स में दिखाई भी देता है। बहुत सारे दृश्यों को ओवर हाइप किया गया है, यानी बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया है, जिसकी कोई जरूरत नहीं थी।
फिल्म का थीम काफी डार्क माहौल पर आधारित है, जिसके कारण कई बार कैमरा एंगल्स शेक करते हैं, जिससे दर्शकों को बहुत सारे सीन क्लियर नहीं दिख पाते।
फाइनल वर्डिक्ट
अगर आपको ‘द कर्स ऑफ चकी’ जैसी भूतिया फिल्में देखना पसंद है और आप फिल्म ‘लाइट्स आउट’ जैसे डार्क हॉरर को हजम कर सकते हैं, तो यह फिल्म सिर्फ आपके लिए है। फिल्म पूरी तरह से पारिवारिक है, जिसके कारण आप इसे अपनी पूरी फैमिली के साथ बेझिझक देख सकते हैं। हालांकि, फिलहाल यह फिल्म सिर्फ इंग्लिश भाषा में ही उपलब्ध है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही इसे हिंदी भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।
READ MORE
“देवरा” के OTT रिलीज़ डेट का खुलासा जानें कब देख सकेंगे नेटफ्लिक्स पर







