THE DAIRY MOVIE REVIEW: एक डायरी, ढेरो रहस्य, क्या ये डायरी सभी राज खोल पायेगी ?

Written by: Arshi
Publish On: September 12, 2025 5:13 PM (IST)
एक डायरी, ढेरो रहस्य, क्या ये डायरी सभी राज खोल पायेगी???

एक डायरी, ढेरों रहस्य, क्या ये डायरी सभी राज खोल पाएगी? 4 अक्टूबर 2024 को एक स्पेनिश फिल्म “The Diary” हिंदी में अमेज़न प्राइम के प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ की गई है। इस फिल्म की कहानी हॉरर जॉनर में बनाई गई है, जिसे देखकर आपको डर का एक अलग एहसास होने वाला है। एक डायरी जिस पर पूरी फिल्म की कहानी आधारित है।

डर और रहस्य की ये पूरी कहानी जानने के लिए आपको 1 घंटा 22 मिनट का समय अपने व्यस्त शेड्यूल से निकालना होगा। फिल्म की IMDb रेटिंग की बात करें तो 4.5* की है।

आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे हॉरर मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म द डायरी के बारे में, यह फिल्म कैसी है, इस हॉरर फिल्म को आपको अपना कीमती समय देना चाहिए या नहीं, जिसके डायरेक्टर हैं एम्मा बरट्रान।

फिल्म की कहानी

इस फिल्म की कहानी मुख्य रूप से एक माँ-बेटी की लाइफ से शुरू होती है जो एक नए घर में रहने के लिए जाती है। असल में फिल्म की मुख्य किरदार ओलगा (आइरीन अजुएला) अपने पति कार्लोस (मौरिसियो ओचमैन) से तलाक लेकर अलग रहने का फैसला करती है और अपनी बेटी को भी अपने साथ ही रखती है। अब ओलगा अपनी बेटी के साथ एक नए घर में रहने के लिए चली जाती है जो बहुत ही खूबसूरत और आलीशान है।

इस नए घर में जाते ही इन माँ-बेटी के साथ एक डायरी को लेकर अजीबो-गरीब असामान्य गतिविधियाँ शुरू हो जाती हैं जिनसे पूरी फिल्म एक हॉरर रूप ले लेती है। पूरे घर का हिलना, अजीब-अजीब सी घटनाएँ होना, सब फिल्म को एक अच्छी कहानी की तरह प्रस्तुत करते हैं।

इस डायरी का राज क्या है, क्यों फिल्म में इतने सारे राज छिपे हुए हैं, ये जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा।

फिल्म की कमियाँ

इस फिल्म का कॉन्सेप्ट तो अच्छा है लेकिन जिस तरह कहानी आगे बढ़ती है उसमें आपको थ्रिलर बिलकुल भी अनुभव करने को नहीं मिलेगा। फिल्म की कहानी को थोड़ा और बेहतर किया जा सकता था, ताकि सभी किरदार और स्टोरी एक-दूसरे के साथ अच्छे से जुड़ पाते।

फिल्म को बनाया गया है हॉरर जॉनर में लेकिन फिल्म में आपको कुछ भी डराने जैसे तत्व नज़र नहीं आएँगे। एक हॉरर फिल्म के नाते आपको इसमें कई कमियाँ नज़र आएँगी।

फर्स्ट हाफ, सेकेंड हाफ से बेहतर है जिसमें आप किरदारों से जुड़ पाएँगे, कहानी भी ठीक तरह से आगे बढ़ती है, डायरी वाली कहानी भी आपको पसंद आएगी, आप ये जानने के लिए बेचैन हो जाएँगे कि आगे क्या होने वाला है, इस डायरी के पीछे कौन है और ये सब पैरानॉर्मल गतिविधियों के पीछे कारण क्या है।

लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है आपको कुछ भी सीधे तौर पर समझ में नहीं आएगा। जैसे कहानी कहीं खो गई है, मेकर्स सिर्फ़ कहानी को पूरा करने में लगे हैं, कहानी में कौन सा प्रभाव कहाँ लाना है, ये सब मेकर्स के दिमाग से निकल चुका है।

निष्कर्ष

बस एक सामान्य कहानी है जिसे आप सिर्फ़ टाइमपास के लिए देख सकते हैं। कहानी में कुछ नया या फिर असाधारण की अपेक्षा के साथ फिल्म को न देखें, यहाँ तक कि हॉरर फिल्म है लेकिन आप इस फिल्म में हॉरर भी अपेक्षा न करें। इस फिल्म को फिल्मीड्रिप की तरफ़ से 5 में से 2* दिए जाते हैं।

READ MORE

The Curse Of The Necklace Movie Review: द कर्स ऑफ़ द नेकलेस मूवी रिव्यू: एक भूतिया फिल्म जो आपको रोंगटे खड़े कर देगी”

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment