It’s What’s Inside Netflix Review: बॉडी स्वैप टेक्नोलॉजी पर आधारित फिल्म

Written by: Arslan
Publish On: September 12, 2025 5:15 PM (IST)
It's What's Inside Netflix Review: बॉडी स्वैप टेक्नोलॉजी पर आधारित फिल्म

नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 5 अक्टूबर को एक नई हिंदी डब्ड फिल्म रिलीज की गई है जिसका नाम ‘It’s What’s Inside’ है। जिसके जॉनर की बात करें तो यह हॉरर साइ-फाइ है।

फिल्म की लंबाई तकरीबन एक घंटा 43 मिनट की है, जिसे ग्रेग जार्डिन ने डायरेक्ट किया है। जिन्होंने इससे पहले काउबॉय और फ्लोटिंग जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। फिल्म की कहानी बॉडी स्वैप टेक्नोलॉजी पर आधारित है जिसमें कोई भी इंसान किसी दूसरे की बॉडी में जा सकता है और खुद की अदला-बदली कर सकता है।

स्टोरी

फिल्म की कहानी ‘निक्की’ (एलिसिया डेबनम-कैरी) और ‘डेनिस’ (गेविन लेदरवुड) की जिंदगी पर बुनी गई है जिनकी जल्द ही शादी होने वाली है और यह दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं।

जिसमें आगे ये सभी दोस्त रीयूनियन प्लान करते हैं और एक साथ मिलने का प्लान बनाते हैं। लेकिन इसी ग्रुप में दो ऐसे दोस्त भी हैं जिनकी आपस में नहीं बनती जो कि डेनिस और फोर्ब्स हैं। जब ये सारे लोग एक साथ मिलते हैं,

तो फोर्ब्स सभी दोस्तों को बताता है कि वे बोरिंग गेम्स खेलना छोड़ कर उसका बनाया हुआ एक नया खेल खेलें। जिस पर बाकी सभी लोग काफी सहमत हो जाते हैं और इसे शुरू करने की गुहार लगाते हैं।

लेकिन फोर्ब्स सभी को बताता है कि इस गेम में हम एक दूसरे की बॉडी को बदल सकते हैं। जिसके बाद ये मजेदार खेल शुरू होता है लेकिन बाद में कहानी में कुछ नया ट्विस्ट देखने को मिलता है जिसमें चीजें खराब होने लग जाती हैं। जिसे जानने के लिए आपको देखनी पड़ेगी यह फिल्म जो कि नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

टेक्निकल एस्पेक्ट

फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक काफी लाइट है जिसे सुनकर आपको अच्छी फीलिंग आती है और आगे की कहानी देखने के लिए दर्शक उत्साहित फील करते हैं। मूवी की पटकथा काफी सधी हुई है जिस पर मेकर्स ने काफी अतिरिक्त मेहनत की है।

खामियां

फिल्म की सबसे बड़ी कमी इसका खराब एक्जीक्यूशन है जिसमें एक बेहतरीन कहानी होने के बाद भी मेकर्स इसे उस लेवल का नहीं बना सके। इसकी पूरी शूटिंग एक घर के ही अंदर की गई है जिसके कारण कई बार देखकर बोरियत महसूस होने लगती है।

फाइनल वर्डिक्ट

अगर आपको साइंस फिक्शन फिल्में देखना पसंद है तो यह फिल्म सिर्फ आपके लिए है जिसमें आपको एक अलग तरह का बॉडी स्वैप कॉन्सेप्ट देखने को मिलेगा।

फिल्म में दोस्तों के बीच जलन का एंगल भी देखने को मिलता है जो इसे और भी दिलचस्प बनाता है। इससे पहले इस तरह की स्टोरी आपने किसी और फिल्म में नहीं देखी होगी।

जिसके कारण जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है दर्शकों का फोकस इस पर बना रहता है। मूवी में कुछ एडल्ट सीन भी हैं जिसके कारण आप इसे अपनी फैमिली के साथ इंजॉय नहीं कर सकते।

read more

THE DAIRY MOVIE REVIEW: एक डायरी, ढेरो रहस्य, क्या ये डायरी सभी राज खोल पायेगी ?

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment