The Wasp Movie Review: प्यार में धोखा, हत्या की साजिश: द वासप फिल्म की समीक्षा

Written by: Arslan
Publish On: September 12, 2025 11:44 PM (IST)
the wasp movie review psychological thriller prime video

प्राडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक नई फिल्म रिलीज़ की गई है जिसका नाम ‘द वास्प’ है। फिल्म के जॉनर की बात करें तो यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर सस्पेंस है। मूवी की लंबाई 1 घंटा 35 मिनट की है। फिल्म का निर्देशन ‘गिलेम मोरालेस’ ने किया है, जिन्होंने इससे पहले टीवी शो ‘इनसाइड नंबर 9’ और ‘बैक रूम’ जैसी शॉर्ट फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म की कहानी 2 बेस्ट फ्रेंड की जिंदगी पर आधारित है जिसमें प्यार में धोखा और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को दिखाया गया है।

कहानी

फिल्म की कहानी दो बेस्ट फ्रेंड और ‘साइमन’ नाम के इंसान की जिंदगी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। बात करें फिल्म की स्टोरी की, जिसमें ‘हीदर’, जो कि 2 बच्चों की मां है, जिसे इसका पति ‘साइमन’ धोखा दे रहा होता है और उसी की बेस्ट फ्रेंड ‘कार्ला’ से अफेयर चला रहा होता है।

जिसके बाद इन दोनों के अफेयर के बारे में हीदर को पता चल जाता है, जो कि गुस्से में बहुत भड़क जाती है और खुद को संभालते हुए वह एक प्लान बनाती है।

जिसमें वह अपने पति की हत्या उसी की बेस्ट फ्रेंड कार्ला से करवाने के बारे में सोचती है और खुद को इस काम को करने के लिए मना लेती है, जिसके बाद वह कार्ला को कन्विंस कर लेती है और वह दोनों साइमन की हत्या का ब्लू प्रिंट तैयार करते हैं।

क्योंकि ये दोनों बेस्ट फ्रेंड हैं, जिसके कारण एक-दूसरे के घर आसानी से आ-जा सकते हैं। इसी का फायदा उठाकर दोनों घर का मुआयना करते हैं और प्लान बनाते हैं कि किस तरह से साइमन का मर्डर करना है और रोज़ की दिनचर्या के बारे में भी डिस्कस करती हैं।

क्या कार्ला से हीदर अपने पति साइमन का मर्डर करवा पाती है, यह सब जानने के लिए आपको देखनी पड़ेगी यह फिल्म, जो कि प्राइम वीडियो पर इंग्लिश में उपलब्ध है।

टेक्निकल एस्पेक्ट

इस फिल्म का सिर्फ एक हिस्सा ही बेहतरीन कहा जा सकता है और वह है इसका बैकग्राउंड म्यूजिक।

खामियां

इस फिल्म में बहुत सारी बड़ी-बड़ी कमियां हैं, जिनमें से कुछ मुख्य खामियां इस प्रकार हैं: फिल्म की स्टोरी काफी बोरियत भरी और सुस्त है, जिसको देखकर सिर्फ और सिर्फ उबासी फील कर सकते हैं। इसकी पटकथा काफी कमजोर है, जिस पर इसके मेकर्स ने बिल्कुल भी काम नहीं किया है। यह फिल्म पूरी तरह से डेढ़ घंटे का टॉर्चर है।

फाइनल एस्पेक्ट

अगर आपको फ्लैट स्टोरी और लंबी-लंबी कन्वर्सेशन वाली फिल्में देखना पसंद है, जिनमें ना तो रोमांस और ना ही एक्शन थ्रिलर देखने को मिले, तो यह फिल्म सिर्फ आपके लिए है। फिल्म में कोई भी एडल्ट सीन नहीं है, जिसके कारण आप इसे अपनी फैमिली के साथ भी देख सकते हैं।

फिलहाल इसे इंग्लिश में ही रिलीज़ किया गया है, जिसका हिंदी डब आने की संभावना बहुत कम है, क्योंकि यह फिल्म बहुत ज्यादा स्लो स्टोरी पर आधारित है, जो कि दर्शकों को अपनी तरफ अट्रैक्ट करने में नाकामयाब रहती है।

READ MORE

From Season 3: कब आएगा हिंदी में यहां है पूरी जानकारी

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment