Border 2 New Cast: सुनील शेट्टी की तर्ज पर बेटा अहान शेट्टी दिखेगा border 2 में

Written by: Arshi
Publish On: September 13, 2025 12:23 AM (IST)
Border 2 New Cast Announcment:सुनील शेट्टी की तर्ज पर बेटा अहान शेट्टी दिखेगा border 2 में

बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर, जिनके अभिनय के लोग दीवाने हैं, ने अपने करियर में अनगिनत फ़िल्में दी हैं, जिनमें इनका बेस्ट वर्क देखने को मिलता है। उन्हीं बेस्ट फिल्मों में से एक है सुनील शेट्टी की फिल्म बॉर्डर। साल 1997 में जब बॉर्डर फिल्म रिलीज़ हुई थी, तब सुनील शेट्टी ने बेहतरीन अभिनय दिया था उस पैट्रियोटिक फिल्म में, जिसकी छाप अभी भी दर्शकों के दिलों में है। और उसी छाप को एक बार और ताज़ा करने आ रहे हैं अहान शेट्टी, सुनील शेट्टी की जगह पर।

इस खबर को एक्सप्लोर करने के लिए मेकर्स की तरफ से एक अनाउंसमेंट वीडियो जारी किया गया है। आइए जानते हैं इस वीडियो के बारे में –

4 अक्टूबर को हुई अहान शेट्टी की बॉर्डर 2 में एंट्री

मेकर्स की तरफ से एक 37 सेकंड का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें आपको वही 1997 वाला बॉर्डर फिल्म का आइकॉनिक म्यूजिक सुनाई देगा, जिसके साथ एक डायलॉग भी सुनाया जा रहा है कि, “जिसे पार नहीं कर पाता दुश्मन, वो न तो कोई लकीर है, न दीवार है, न खाई है, और क्या है बॉर्डर? बस एक फौजी है और उसके भाई हैं।”

इस डायलॉग के खत्म होने पर आपको स्क्रीन पर अहान शेट्टी इन बॉर्डर 2 लिखा हुआ दिखेगा। बहुत ही इंट्रेस्टिंग वे में इस अनाउंसमेंट को किया गया है, जिसके बाद फैन्स का इस फिल्म के लिए दीवानापन और भी ज्यादा बढ़ गया है।

1997 की बॉर्डर के बाद 2026 के दर्शकों के लिए एक इन्नोवेशन है अहान शेट्टी

बॉर्डर पार्ट 1 में सुनील शेट्टी की एक विशेष भूमिका थी। इस फिल्म में सुनील शेट्टी ने भैरव सिंह का रोल किया था, जो खुद एक फौजी के बेटे दिखाए गए थे, जिसकी वजह से उनकी एक्टिंग भी एक अच्छे बैकअप को फॉलो करती है। अब 2026 की बॉर्डर 2 फिल्म में आपको पुरानी बॉर्डर के एक कर्मठ अभिनेता के बेटे अहान शेट्टी नजर आएंगे।

अहान की डेब्यू के बाद क्या रंग लाएगी ये दूसरी फिल्म

ये फिल्म अहान के करियर की दूसरी फिल्म होने वाली है। इससे पहले 2021 में कोरोना के समय इनकी एक फिल्म आयी थी, जिसका नाम था तड़प। ये फिल्म महामारी के टाइम पर आयी थी, तो लोग इससे कनेक्ट नहीं हो पाए थे। जबकि अहान वो स्टार किड थे, जिन्हें अपनी इस डेब्यू फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू ऑफ द ईयर का ख़िताब भी मिला। ये फिल्म 2021 में आयी एक एक्शन रोमांटिक फिल्म थी, जिसमें अहान के साथ तारा सुतारिया लीड रोल में थीं।

क्या बॉर्डर 2 अहान के करियर के लिए लकी साबित होगी?

अब देखना ये होगा कि क्या अहान के करियर की ये दूसरी फिल्म, जो एक अलग लेवल की है हर मामले में, लकी साबित होगी। अभिनय की दुनिया में अहान इस फिल्म से एक नया मुकाम हासिल करेंगे। इन सब सवालों का जवाब तो आपको 23 जनवरी 2026 को मिलेगा, बॉर्डर 2 के रिलीज़ होने पर।

READ MORE

Here After Review: मां-बेटी की जिंदगी में घुसा शैतानी साया,क्या यह हॉरर फिल्म आपको डरा पाएगी?

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Leave a Comment