Deceitful Love Netflix Review:”सॉफ्ट पोर्न” कहानी जो एक सभ्य फिल्म बनते बनते रह गयी

Written by: Amir khan
Publish On: September 13, 2025 1:02 AM (IST)
Deceitful Love Netflix Review Hindi Dubbed

Deceitful Love का मतलब होता है धोखेबाज़ प्यार। ये एक अमेरिकी रोमांटिक ड्रामा मिनी सीरीज़ है। इसको डायरेक्ट किया है पप्पी कोर्सिकाटो ने। सीरीज़ को नेटफ्लिक्स पर 9 अक्टूबर 2024 को रिलीज़ कर दिया गया है। सीरीज़ की कहानी दीवानगी भरे रिश्ते की कहानी है।

ये कहानी समाज और संस्कृति पर आधारित है। सीरीज़ के स्टार कास्ट में हमें लुइगी चिओका, जियाकोमो जियानियोटी, मोनिका गुरिटोर दिखाई देने वाले हैं। ये एक मिनी सीरीज़ है जिसके 6 एपिसोड हैं और सभी एपिसोड की लगभग लंबाई 45 से 50 मिनट की है।

कहानी

कहानी को आप एक नॉर्मल सीरीज़ समझकर देखना शुरू करते हैं पर आपको आगे चलकर मिलता कुछ और ही है। कहानी 60 वर्ष की एक बूढ़ी औरत से शुरू होती है जिसका नाम है गैब्रिएला। ये अमेरिकी बूढ़ी औरत दिखने में 60 साल की नहीं लगती है। गैब्रिएला काफी प्रभावी व्यक्तित्व की प्रतीत होती है। गैब्रिएला काफी पैसे वाली है, दौलत-शोहरत और होटल की मालकिन है। गैब्रिएला के दो लड़के होते हैं, एक शादीशुदा है और छोटा लड़का गे (समलैंगिक) दिखाया गया है।

इस औरत को अपने बेटे से थोड़े बड़े उम्र के लड़के से प्यार हो जाता है। अब किस तरह से ये दोनों आपस में मिलते हैं, ये सब आपको सीरीज़ देखकर ही पता लगाना होगा। पर धीरे-धीरे इन दोनों का प्यार चरम सीमा पर पहुंच जाता है और एक-दूसरे के मोहब्बत के धागों में खुद को बांध लेते हैं। इनके बड़े लड़के को इन सब चीज़ों को देखकर बहुत परेशानी होती है। उसे अपनी माँ को ये सब करते बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है।

गैब्रिएला का बड़ा लड़का इस बात का पता लगाने में लग जाता है कि ये लड़का, जिससे गैब्रिएला प्यार करने लगती है, ये अचानक से इसकी माँ गैब्रिएला की ज़िंदगी में कैसे आ जाता है। क्या इसके पीछे इसकी कोई साज़िश है? क्या ये लड़का पैसों के लिए आया है? आखिर वो कौन-सी वजह है कि ये लड़का 60 साल की महिला से प्यार करने लगता है?

अब गैब्रिएला का बड़ा लड़का हर बात का पता लगाकर अपनी माँ को बताता है, पर गैब्रिएला कुछ भी समझने को राज़ी नहीं होती है। गैब्रिएला जिससे प्यार करती है, क्या वो लड़का सही है या ये गैब्रिएला की दौलत हड़पना चाहता है या ये किसी प्रकार का बदला लेने की साज़िश कर रहा है? इन सब सवालों के जवाब आपको इस मिनी सीरीज़ को देखकर मिल जाएंगे।

क्या इस सीरीज़ को परिवार के साथ देखा जा सकता है?

इस सीरीज़ को परिवार के साथ हरगिज़ नहीं देखा जा सकता है। अगर आपको ये सीरीज़ देखनी है तो अकेले में देखें या दोस्तों के साथ बैठकर देखें। इसकी वजह सिर्फ ये है कि सीरीज़ में एडल्ट सीन्स की भरमार है। सब कुछ सीरीज़ में खुल्लम-खुल्ला दिखाया गया है। ये समझ लें कि ये सॉफ्ट पोर्न है।

सीरीज़ के नकारात्मक पहलू

इस सीरीज़ की स्टोरी बहुत अच्छी थी, पर मेकर ने अगर इसमें एडल्ट सीन्स नहीं डाले होते तो शायद इसको फैमिली के साथ भी देखा जा सकता था और ये खूब पसंद भी की जाती। बहुत से लोग नॉर्मली एडल्ट कंटेंट वाली सीरीज़ देखना पसंद नहीं करते। हालांकि इस सीरीज़ को एक डिसेंट सीरीज़ बनाया जा सकता था, पर मेकर ने अपनी मन की ठरक को पूरी तरह से सीरीज़ में डाल दिया है।

सीरीज़ की कहानी काफी एंगेजिंग है, जो पूरी सीरीज़ से हमें जोड़कर रखती है। आखिर वो लड़का एक बूढ़ी महिला के पीछे क्यों पड़ा है? क्या वजह है इसके पीछे के सस्पेंस का? ये लड़का आखिर क्यों आया है? क्या करना चाहता है? इसकी क्या प्लानिंग है? ये सब जानने के लिए आपको नेटफ्लिक्स पर जाना होगा।

निष्कर्ष

ये एक डिसेंट सीरीज़ है, न ही बहुत अच्छी कही जा सकती है और न ही बुरी। सीरीज़ में थोड़ा बहुत सस्पेंस दिखाने की कोशिश की गई है, पर उसमें ये अपने आप को सफल साबित नहीं कर पाती है। इसे एक एवरेज रोमांटिक ड्रामा कहा जा सकता है, जिसमें आपको ऐज गैप की लव स्टोरी देखने को मिलती है। ये सीरीज़ आपको बोर नहीं करती है, पर ये सीरीज़ बहुत ज़्यादा उम्मीद के साथ नहीं देखी जा सकती है।

हमारी तरफ से इस सीरीज़ को दिए जाते हैं पांच में से दो स्टार।

READ MORE

Who Is Succha Singh Soorma: कैसे बना सुच्चा सिंह, सुच्चा सिंह से सूरमा? यहां जानिए सब कुछ

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment