तमिल इंडस्ट्री की ओर से एक नई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की गई है, जिसका नाम ‘ब्लैक’ है। मूवी की लंबाई एक घंटा 57 मिनट की है, जिसका жанр हॉरर, थ्रिलर और साइंस फिक्शन कैटेगरी से आता है। इसका डायरेक्शन ‘के.जी. बालासुब्रमणि’ ने किया है, जिन्होंने इससे पहले कोई और फिल्म डायरेक्ट नहीं की थी, यह उनकी पहली फिल्म है। फिल्म की स्टोरी क्वांटम टेक्नोलॉजी और ब्लैकहोल जैसे गंभीर मुद्दों पर बनी है।
ब्लैक मूवी कास्ट 2024
जीवा, प्रिया भवानी शंकर, विवेक प्रसन्ना, योगी बाबू, स्वयं सिद्धा, शाह रा।
कहानी
मूवी की स्टोरी ‘वसंत’ (जीवा) और ‘अरण्या’ (प्रिया भवानी शंकर) नाम के दो किरदारों पर आधारित है, जो छुट्टी मनाने के लिए एक सुनसान गेटेड कम्युनिटी में अपने नए विला में जाते हैं, जहां पहले कोई नहीं आया था। तभी एक रात उनके इस विला में जोरदार रोशनी का गोला दिखाई देता है, जिसकी रोशनी उनके पूरे अपार्टमेंट में फैल जाती है।
इसे देखने के लिए अरण्या अपने रूम से बाहर आती है और बाहर नजर दौड़ाती है, तो उसे खुद के ही जैसी शक्ल-सूरत वाली एक लड़की दिखाई देती है। यह सब देखकर अरण्या के होश उड़ जाते हैं। फिल्म की आगे की कहानी में इसी तरह के बहुत सारे ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलते हैं, जिसमें वसंत का भी हमशक्ल दिखाई देता है।
डायरेक्टर के.जी. बालासुब्रमणि की यह फिल्म उनकी अन्य फिल्मों से अलग है, जिसमें थ्रिलर और हॉरर से हटकर साइंस फिक्शन एलिमेंट दिखाया गया है। और साथ ही साथ ब्लैकहोल थ्योरी को भी हमारे सामने रखा है, जिसके कारण आप इसे देखकर सन्न रह जाते हैं। फिल्म की कहानी आपके दिमाग को जकड़ने में पूरी तरह से कामयाब होती है, जिसे देखकर आप अंत तक फिल्म से जुड़े रहते हैं।
टेक्निकल एस्पेक्ट
फिल्म में बहुत सारे सीजीआई इफेक्ट डाले गए हैं, जो देखने में एकदम रियल फील होते हैं। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक काफी लाउड है, जिसमें रात के सभी सीन काफी डरावने दिखते हैं।
खामियां
फिल्म का कॉन्सेप्ट काफी नया है, जो साइंस फिक्शन चीजों पर आधारित है। जिससे नॉर्मल ऑडियंस कनेक्ट नहीं कर सकेगी, हालांकि मूवी की इस चीज को नेगेटिव वे में नहीं लिया जाए, तो बेहतर होगा। क्योंकि इस फिल्म की कहानी ही इसे यूनिक बनाती है।
फाइनल वर्डिक्ट
अगर आपको साइंस फिक्शन फिल्में देखना पसंद है, तो आप इस फिल्म को बेझिझक देख सकते हैं। इसमें आपको हॉलीवुड की वेब सीरीज स्ट्रेंजर थिंग्स जैसे साइंस फिक्शन एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे। फिल्म का कॉन्सेप्ट नया और काफी दमदार है, जिसे देखकर आप बिल्कुल भी निराश नहीं होंगे। फिर चाहे फिल्म में जीवा की एक्टिंग हो या फिर प्रिया का वह इनोसेंट अंदाज। यह फिल्म सभी पैमानों पर खरी उतरती है।
फिल्म को मेरी तरफ से 5 में से 3.5* की रेटिंग दी जाती है।







