जिगरा फिल्म को 11 अक्टूबर 2024 से सिनेमाघरों में रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर जितना प्रभावशाली था, कुछ उसी तरह से यह फिल्म भी प्रभावशाली है। इस फिल्म से कुछ बहुत ज़्यादा उम्मीदें नहीं थीं, पर फिर भी यह फिल्म उन उम्मीदों से कहीं आगे दिखाई पड़ती है। अगर आपके पास कोई वजह नहीं है इस फिल्म को देखने की, तो हम बता रहे हैं वो चार वजहें, जिनके कारण आप इस फिल्म को सिनेमाघरों में देख सकते हैं।
जिगरा फिल्म के पॉजिटिव रिव्यू
इस फिल्म को ज्यादातर सभी क्रिटिक्स के पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं। कोमल नाहटा के अनुसार, जिगरा मास मसाला इंटरटेनमेंट फिल्म नहीं है। यह फिल्म आम जनता से कम कनेक्ट करेगी। यह सिर्फ क्लास ऑडियंस के लिए है, जो कि बड़े शहरों के मल्टीप्लेक्स में देखी जाने वाली है। क्लास ऑडियंस वो होती है, जो थोड़ी अलग तरह की फिल्में देखना पसंद करती है।
एनडीटीवी की तरफ से इस फिल्म को पांच में से तीन स्टार दिए गए हैं, और फर्स्टपोस्ट ने जिगरा को दिए हैं पांच में से साढ़े तीन स्टार। टाइम्स नाउ की तरफ से इस फिल्म को दिए जाते हैं पांच में से तीन स्टार। अगर ओवरऑल यूट्यूब, न्यूज़, बॉलीवुड वेबसाइट, सोशल मीडिया, टीवी चैनल, इन सब के रिव्यू का औसत निकले, तो यह एक औसत फिल्म की श्रेणी में आती है।
इसका मतलब है कि अगर आप मास मसाला एक्शन फिल्मों को छोड़कर कुछ अलग हटकर फिल्में देखने का शौक रखते हैं, तब आप इस फिल्म को एक बार देख सकते हैं, वो भी पूरी फैमिली के साथ बैठकर।
फिल्म की प्रोडक्शन वैल्यू
जिगरा फिल्म की प्रोडक्शन वैल्यू काफी अच्छी है। फिल्म का बजट 80 करोड़ का है, और यह 80 करोड़ कहाँ खर्च किए गए हैं, वो हमें फिल्म में दिखाई पड़ता है। फिल्म की सेट डिजाइन, कैमरा वर्क, कास्टिंग, स्पेशल इफेक्ट्स जो ज्यादा नहीं हैं, पर जितने भी हैं, सब परफेक्ट हैं। फिल्म की एडिटिंग, डायरेक्शन, सब कुछ शानदार है। इसे देखकर लगता है कि धर्मा प्रोडक्शन ने फिल्म पर खुलकर पैसा खर्च किया है।
कहानी
जिगरा एक भावनात्मक कहानी है, जो आपके दिल को छू सकती है, जिसमें भाई-बहन के प्यारे रिश्ते को दिखाया गया है, वो भी तनावपूर्ण परिस्थितियों में। राजी, गंगूबाई, डार्लिंग्स जैसी फिल्मों को देखें, तो आलिया भट्ट अपनी कुछ फिल्मों से खुद को इम्प्रूव करती दिखाई दे रही हैं। जिगरा में आलिया की एक्टिंग को आप एक लेवल ऊपर की तरफ जाते देखेंगे।
कहानी में दिखाया गया है कि आलिया और इसके भाई ने अपने माँ-बाप को बचपन में ही खो दिया है। अब छोटे भाई की जिम्मेदारी आ जाती है बड़ी बहन पर। इन दोनों को देखकर ऐसा लगता है कि दुनिया के सभी भाई-बहन की जोड़ी इसी तरह की होनी चाहिए। जिगरा की स्टोरी यूनिक और फ्रेश है, आजकल की मसाला फिल्मों को देखते हुए।
इसमें आपको मसाला नहीं, बल्कि इमोशन को दिखाया गया है। बड़ी बहन अपने छोटे भाई के लिए जान पर खेलने को तैयार है। कहानी शुरू से ही रफ्तार पकड़ लेती है। आलिया के भाई को झूठे ड्रग्स के केस में फँसा दिया जाता है। अब आलिया को अपने भाई को जेल से छुड़ाना है, वो भी किसी भी कीमत पर। आलिया की टेंशन को देखकर आप वो टेंशन खुद भी फील करने लग जाते हैं। कहानी काफी आकर्षित करती है, जिसे एक बार तो देखा जा सकता है।
निर्देशन
फिल्म में वासन बाला का कमाल का निर्देशन हमें देखने को मिलता है। इनके निर्देशन को देखकर किसी भी तरह से ऐसा नहीं लगता कि कुछ कमी रह गई हो। इन्होंने स्क्रीनप्ले को बहुत अच्छे ढंग और एक सिनेमैटिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया है, उसकी जितनी भी सराहना की जाए, वो कम है। फिल्म में कैमरा एंगल का इस्तेमाल इस तरह से किया गया है, ताकि कहानी प्रभावी दिखाई पड़े। जितना बजट था, फिल्म को देखकर ऐसा लगता है कि उसका पूरा और सही से इस्तेमाल हुआ है।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Black Movie 2024 Review: साइंस फिक्शन और हॉरर का अद्भुत मेल,क्या यह फिल्म आपको डरा पाएगी?










