एक एडवेंचर थ्रिलर फिल्म, जिसे साल 2021 में रिलीज़ किया गया था, फिल्म की कहानी रूस की एक सच्ची घटना पर आधारित है, जहाँ एक प्लेन क्रैश में कई लोगों की जान चली गई थी। फिल्म की कहानी हिस्टोरिकल इवेंट पर आधारित है।
एक सामान्य सी लव स्टोरी भी आपको इस फिल्म में देखने को मिलेगी, जो ढेर सारे एडवेंचर से भरी हुई है। कहानी मुख्य रूप से दो किरदारों पर घूमती है, जो एक प्रेमी जोड़ा है और ये दोनों एक-दूसरे को बहुत प्यार करते हैं। फिल्म के डायरेक्टर हैं दिमित्री सुवोरोव और फिल्म की कहानी के लेखक हैं आंद्रेई गेलासिमोव, सर्गेई कालुझानोव और दिमित्री सुवोरोव।
आइए जानते हैं फिल्म की कहानी के बारे में, कैसी है ये फिल्म, क्या आपको इस फिल्म को देखना चाहिए या नहीं।
फिल्म की कहानी
इस एडवेंचर से भरी हुई पीरियड ड्रामा फिल्म की कहानी की शुरुआत 1981 के समय से होती है, जहाँ एक प्रेमी युगल, जो एक-दूसरे को बहुत प्यार करते हैं, दिखाए गए हैं। बेहतरीन डायरेक्शन वाली इस फिल्म की कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब ये दोनों एक हवाई सफर पर निकलते हैं।
लेकिन जिस हवाई जहाज़ (एयरोफ्लोत फ्लाइट 811) में ये जोड़ा सफर कर रहा होता है, वो क्रैश हो जाता है और दुर्भाग्यवश उस फ्लाइट में सफर कर रहे सभी लोग मर जाते हैं, सिवाय फिल्म की लीड फीमेल किरदार लरिसा (नादेज़्दा कालगानोवा) के। इसका प्रेमी भी मर गया है और जो भी हवाई जहाज़ में इसके सह-यात्री थे, वो भी सब मर गए हैं।
लरिसा, फिल्म की मुख्य किरदार, जो इस दुर्घटना के दौरान 5 किलोमीटर की ऊंचाई से गिरती है और एक पहाड़ी पर आकर रुक जाती है, लेकिन फिर भी जीवित रहती है। लेकिन उसके आगे एक बड़ी चुनौती है, उस पहाड़ पर जंगली जानवरों और रात की बेहद ठंडी हवा से खुद को बचाना।
क्या लरिसा सरवाइव कर पाएगी या मिलिट्री की बचाव टीम इस लड़की को ढूंढ पाएगी, ये सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा। एक बेहतरीन फिल्म है, जिसकी कहानी में आपको एक एडवेंचरस कॉन्सेप्ट के साथ एक खूबसूरत लव स्टोरी भी देखने को मिलेगी।
फिल्म की प्रोडक्शन वैल्यू
ये एक बेहतरीन प्रोडक्शन वाली फिल्म है, जिसका डायरेक्शन, स्क्रीनप्ले, म्यूज़िक और किरदारों का चित्रण सब कुछ शानदार देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी 1981 की है, तो आपको इसमें सबकुछ उस समय को दर्शाते हुए ही देखने को मिलेगा। फिल्म के दृश्यों को इतने अच्छे से शूट किया गया है, जो एकदम वास्तविक महसूस होंगे, जैसे आप दिखाई जा रही जगह पर खुद मौजूद हैं।
निष्कर्ष
अगर आप एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म देखना चाहते हैं, जिसमें आपको ढेर सारा रोमांस, एक नवविवाहित जोड़ा, एडवेंचरस दृश्य और घने जंगल वाले पहाड़ों पर सर्वाइव करती हुई लड़की की कहानी और बेहतरीन डायरेक्शन वाली फिल्म देखने को मिले, तो आप इस फिल्म को ज़रूर देखें। फिल्म का रनिंग टाइम है 1 घंटा 48 मिनट और फिल्म की IMDb रेटिंग है 6.6। मेरी तरफ से इस फिल्म को दिए जाते हैं 5 में से 3।
READ MORE







