बिग बॉस 18 में सिर्फ 18 प्रतियोगी हैं, पर यूथ सिर्फ रजत दलाल को ही जानते होंगे क्योंकि इनके साथ बहुत सी कॉन्ट्रोवर्सी जुड़ी हैं। बहुत से लोगों का ये मानना है कि एक क्रिमिनल को इतना बड़ा प्लेटफॉर्म देना क्या सही है।
पर शायद आपको ये पता नहीं होगा कि रजत अकेले ऐसे प्रतियोगी नहीं हैं जिनके साथ बहुत सी कॉन्ट्रोवर्सी और लीगल केस जुड़े हुए हैं। इनके साथ शो में इनके जैसे दो और प्रतियोगी भी हैं जिनका नाता विवादों से जुड़ा है और ये जेल भी जा चुके हैं।
तजेंद्र पाल सिंह बग्गा
तजेंद्र ने 2013 में बीजेपी जॉइन की थी और महज 14 साल की उम्र से ये आरएसएस से जुड़ गए थे। आरएसएस हिंदू संस्कृति और मूल्यों को प्रमोट करता है।
तजेंद्र 14 साल की कम उम्र में पहली बार जेल गए थे, जेल जाने की वजह क्या थी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। सन 2011 में ये पहली बार सुर्खियों में आए जब इन्होंने प्रशांत भूषण, जो कि सीनियर वकील और समाजसेवी हैं, उनके साथ तजेंद्र पाल सिंह बग्गा ने पंगा लिया था जिसकी वजह से प्रशांत भूषण पर अटैक भी किए गए थे और इन अटैक की जिम्मेदारी तजेंद्र पाल सिंह बग्गा ने अपने सिर ली थी।
तजेंद्र पाल सिंह बग्गा सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखने के लिए भी जाने जाते हैं। और कई बार इन्होंने कुछ ऐसा लिख दिया जो कि वायरल भी हो गया, जैसे कि एक बार दीपिका पादुकोण ने जब जेएनयू के एक ग्रुप को सपोर्ट किया था, इसकी भी बग्गा ने आलोचना की थी। दो अलग-अलग धर्मों में भेदभाव वाला पोस्ट डालने की वजह से तजेंद्र को 2022 में जेल भी जाना पड़ा था।
इन्हीं सब कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से वो आज बिग बॉस में शामिल हुए हैं।
गुणरत्न सदावर्ते
गुणरत्न सदावर्ते पेशे से एक वकील हैं, ये सामाजिक न्याय और पब्लिक के राइट्स की लड़ाई लड़ते हैं। 2022 में गुणरत्न सदावर्ते पर इसलिए एफआईआर हुई थी क्योंकि इन्होंने एक टीवी चैनल पर महाराष्ट्र के एक नेता के लिए कुछ गलत भाषा का प्रयोग कर दिया था। 2022 में ही गुणरत्न सदावर्ते को एक और केस के चलते दोबारा से अरेस्ट किया गया था। दो साल के लिए इनका वकील का लाइसेंस भी जब्त कर लिया गया था। इन्हीं सब कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से ये आज बिग बॉस में हैं।
हेमा शर्मा
इन्होंने कुछ नहीं किया, पर इनके साथ बहुत कुछ हुआ है। इन्होंने सलमान खान और उनके सुरक्षा कर्मियों पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया था। ये सामाजिक कार्यकर्ता, सोशल मीडिया का चेहरा और एक एक्टर हैं। इनको लोग वायरल भाभी के नाम से भी जानते हैं। दबंग 3, यमला पगला दीवाना जैसी फिल्मों में भी आप इन्हें देख सकते हैं। इन्हें सेट पर सलमान खान के साथ फोटो लेनी थी। पर इनके मुताबिक सलमान खान की टीम ने इनके साथ बदतमीजी की और इन्हें सेट से बाहर निकाल दिया था। इसी कॉन्ट्रोवर्सी के बाद आज ये बिग बॉस में दिखाई दे रही हैं।
किन लोगों को बुलाता है बिग बॉस
सबको पता है कि बिग बॉस सिर्फ उन लोगों को बुलाता है जिनके पास्ट में कोई कॉन्ट्रोवर्सी हो, पर अब टाइम के अनुसार बिग बॉस ने खुद को बदल लिया है। 2023 में बिग बॉस ओटीटी आता है जिसमें फुकरा इंसान और पूनम पांडे जाते हैं।
इस शो को जियो सिनेमा के ओटीटी पर स्ट्रीम किया जा रहा था और फुकरा और पूनम ये दोनों ही सोशल मीडिया पर बहुत फेमस थे। जिससे बिग बॉस में सोशल मीडिया के दर्शक भी जुड़ने लगे। पहले ही दिन पूनम पांडे को घर से निकाल दिया जाता है, जिससे एक नई कॉन्ट्रोवर्सी जन्म लेती है और यही सब तो बिग बॉस को चाहिए रहता है।
पूनम को बाहर निकालने के चक्कर में जियो सिनेमा की रेटिंग गिरने लगती है। एल्विश यादव की एंट्री के बाद इस शो की टीआरपी में बहुत तेजी से इजाफा होता नजर आता है। तब जो लोग बिग बॉस को नहीं भी देखते थे, उन लोगों ने भी बिग बॉस को देखना शुरू कर दिया।
जब बिग बॉस में एल्विश यादव जीता था, उस दिन की लाइव स्ट्रीमिंग 7.5 करोड़ की गई थी। इसी तरह से धीरे-धीरे बिग बॉस की वॉचिंग बढ़ती गई और ये वॉचिंग बढ़कर रोज के एक से दो करोड़ के बीच पहुंच गई।
अब अगर आपको लगता है कि बिग बॉस को कौन देखता है, ये तो एक फ्लॉप शो है, पर ऐसा नहीं है, इस शो के दर्शक दिन-दूने रात-चौगुने होते जा रहे हैं। सलमान खान जहां पहले 40 से 50 करोड़ इस शो के लिए चार्ज किया करते थे, वहीं आज ये 60 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। इस सीजन से सलमान खान 250 करोड़ रुपये कमाने वाले हैं।
पहले लोगों को ये नहीं पता था कि बिग बॉस में कैसे जाया जाता है क्योंकि ज्यादातर टीवी एक्टर ही बिग बॉस में आया करते थे। अब इनको पता है कि इन्फ्लुएंसर को लाने से इनकी टीआरपी में इजाफा होता है, तब इन्होंने इन्फ्लुएंसर को बिग बॉस में एंट्री देना शुरू कर दिया है।
अब अगर आपको बिग बॉस जैसे शो में जाना है तो फेम होना चाहिए और फेम के लिए आपके पास फॉलोअर होने चाहिए। शो को इससे कोई मतलब नहीं कि आपके फॉलोअर कहां से आ रहे हैं, आपका कंटेंट क्या है, शो को बस अपना फायदा लगेगा तो आपको बिग बॉस में बुला लिया जाएगा।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Napad (Justice) Movie Review: सस्पेंडेड पुलिस की वापसी, खोई नौकरी पाने की कहानी !







