प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आज 17 अक्टूबर को हॉलीवुड की एक नई फिल्म हिंदी में रिलीज़ की गई है, जिसका नाम ‘ब्रदर्स’ है। बात करें इसके जॉनर की तो यह कॉमेडी और एडवेंचर है। फिल्म की लेंथ तक़रीबन 1 घंटा 29 मिनट की है।
इसका डायरेक्शन ‘मैक्स बारबाकोव’ ने किया है। जिन्होंने इससे पहले 2020 में आई फिल्म ‘पाम स्प्रिंग्स’ का निर्देशन किया था। फिल्म की कहानी दो जुड़वां भाइयों की है जो कि क्रिमिनल फैमिली से आते हैं। इसके मेन किरदार में गेम ऑफ थ्रोन्स के पीटर डिंक्लेज भी नज़र आते हैं जिन्हें इस फिल्म की यूएसपी के तौर पर देखा जाएगा।
कहानी
फिल्म की स्टोरी दो जुड़वां भाइयों की है जिनके नाम ‘मॉक’ (पीटर डिंक्लेज) और ‘जेडी’ (जोश ब्रोलिन) हैं। यह दोनों भाई ऐसे खानदान से ताल्लुक रखते हैं जिनके सभी लोग क्रिमिनल हैं। जिनकी मां ‘कैथ मंगर’ (ग्लेन क्लोज) और उसका मंगेतर ‘जोशुआ माइकल’ यह दोनों भी क्रिमिनल एक्टिविटीज में इन्वॉल्व हैं।
फिल्म की कहानी की शुरुआत मॉक और जेडी के बचपन से होती है। जहां पर उनकी मां कैथ और जोशुआ चोरी का माल लेकर अपने घर पर आते हैं और बच्चों से मिलने के बाद यह दोनों पुलिस से बचते-बचाते भागते हैं, और यहां पर कैमरा ब्लर हो जाता है।
इसके बाद हमें आगे की कहानी देखने को मिलती है जिसमें मॉक और जेडी अब बड़े हो चुके हैं। लेकिन यह दोनों अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आते और यह भी अपनी फैमिली को ही फॉलो करके चोरी का प्लान बनाते हैं, जिसमें फेल होने पर जेडी पुलिस के हत्थे चढ़ जाता है।
जिस कारण से इसे 4 साल की सजा हो जाती है। जेल से वापस आने के बाद जेडी अपने भाई से मिलता है, हालांकि तब तक मॉक की शादी और बच्चे हो चुके थे। और तभी इन दोनों जुड़वां भाइयों की मुलाकात अपनी मां से होती है जो कि कुछ साल पहले इन दोनों से बिछड़ चुकी थी।
कैथ अपने बच्चों को बताती है जब वो और उसका मंगेतर पुलिस से बचकर भाग रहे थे। तब उसके मंगेतर ने कुछ नशे की गोलियों को खा लिया था। इसके बाद कैथ ने अपने मंगेतर को दफना दिया था और पुलिस से बचकर भाग गई। लेकिन वह सभी गोलियां अभी भी उसके मंगेतर के पेट में हैं।
जो कि फिलहाल कब्र के अंदर दफन हैं। जिसे सुनकर मॉक अपने भाई जेडी को वह नशे की गोलियां ढूंढने के लिए मना लेता है। क्या यह दोनों भाई और उनकी मां वह खोई हुई नशे की गोलियों को ढूंढ पाते हैं? जिनकी कीमत ब्लैक मार्केट में करोड़ों रुपये की है। या यह तीनों पुलिस के हत्थे चढ़ जाते हैं यह सब जानने के लिए आपको देखनी पड़ेगी यह फिल्म जो कि अमेज़न प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी में उपलब्ध है।
टेक्निकल एस्पेक्ट
फिल्म का बैकग्राउंड म्यूज़िक काफी दमदार है, जो कि इसकी लाइट कॉमेडी थीम को सूट करता है। बात करें इसकी सिनेमैटोग्राफी की तो वह भी ठीक-ठाक की गई है। फिल्म में दिखाए गए सभी कैमरा एंगल्स काफी शार्प हैं और सभी सीन्स काफी ब्राइट और क्रिस्प नज़र आते हैं।
खामियां
फिल्म की सबसे बड़ी कमी यह थी कि इसकी कहानी में इमोशन्स की कमी है, जिसके कारण आप इसके किसी भी किरदार से इमोशनली कनेक्ट नहीं हो पाते। इसकी दूसरी सबसे बड़ी कमी यह है कि फिल्म को और ज्यादा रोमांचित बनाने के लिए फिल्म के मेकर्स ने इसमें कुछ एक्स्ट्रा किरदारों को जोड़ दिया है, जिनमें ‘फरफुल’ नाम का कैरेक्टर शामिल है जो कि एक पुलिस ऑफिसर है।
“मूवी में कॉमेडी एंगल्स को डालने के चक्कर में इसकी स्टोरी ऐसे फैल जाती है,” जैसे मानो रायता फैला हो”।
फाइनल वर्डिक्ट
अगर आपको लाइट कॉमेडी फिल्मों के साथ-साथ क्राइम और थ्रिलर देखना पसंद है तो आप यह फिल्म जरूर देखें। “जिसे देखते वक्त आपको साल 1994 में आई कॉमेडी फिल्म ‘डंब एंड डंबर’ की याद जरूर आएगी”।
फिल्म में सेंसिबल कॉमेडी को दिखाया गया है जिसके साथ एक बढ़िया थ्रिलिंग कहानी भी हमारे सामने रखने की कोशिश की गई है। जिसमें फिल्म के मेकर्स कुछ हद तक कामयाब भी हुए हैं।
फिल्म पूरी तरह से मनोरंजन से भरी हुई है, जिसे देखकर आप बिल्कुल भी निराश नहीं होंगे। इसकी स्टोरी में किसी प्रकार की वल्गैरिटी या न्यूडिटी नहीं है जिसका प्लस पॉइंट यह है कि आप इसे अपनी पूरी फैमिली के साथ देख और इंजॉय कर सकते हैं।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
खुशखबरी ‘जे जट्ट विगढ़ ग्या’ और ‘सुच्चा सूरमा’ की ओटीटी रिलीज डेट्स का खुलासा







