ए वर्किंग मैन जो की एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है फाइनली अब यह फिल्म इंग्लिश में VOD पर स्ट्रीम कर दी गई है। कहानी में हमें पूर्व मरीन कमांडो देखने को मिलता है। ये कमांडो अब शिकागो में एक कंस्ट्रक्शन वर्कर बनकर आम नागरिक की जिंदगी गुज़ार रहा है। कहानी उस समय एक नया मोड़ ले लेती है। जब इसके बोस की बेटी को कुछ लोग अगवा कर लेते हैं अब इस पूर्व कमांडर को उन किडनैपरों को ढूंढना है और अपने बॉस की बेटी को बचाना है।
क्या है फिल्म में खास
कहानी वैसे तो कुछ ज्यादा खास हमारे सामने पेश नहीं करती। वही टिपिकल स्टोरी है जो बहुत सारी फिल्मों में हम पहले भी देख चुके हैं जैसे कि एक लड़की का अपहरण होता है और हीरो उस लड़की की जान बचाता है यहां पर मानव तस्करी का भी मुद्दा दिखाया गया हैं पर इसकी डिटेलिंग में थोड़ी कमी दिखाई पड़ती है।
जेसन स्टेथम के अगर आप फैन है तो यह आपको एक शानदार फिल्म जैसी लगेगी जहा काफी ट्विस्ट टर्न के साथ रोमांच वाले सीन दिखाई देते हैं फिल्म की कोरियोग्राफी थोड़ी और बेहतर की जा सकती थी।
अगर आपको एक्शन फिल्में देखना पसंद है तब यहां आपको बहुत सारा एक्शन देखने को मिलेगा यह सारा एक्शन इस तरह से है जैसे आज की मास मसाला एक्शन फिल्मों में दिखाया जाता है, यहां बहुत नया या शानदार एक्शन देखने को नहीं मिलता। फिल्म के सभी कलाकारों ने अच्छा काम किया है फिल्म देखकर लगता है कि इसकी प्रोडक्शन वैल्यू भी ठीक-ठाक होगी।
निष्कर्ष
बहुत कम एक्सपेक्टेशन के साथ इस वीकेंड यह फिल्म देखी जा सकती है। जहां आपको भरपूर एक्शन के डोज़ के साथ-साथ जैसन भैया का एक अलग ही तरह का टशन देखने को मिलेगा। अगर आप परिवार के साथ इसे देखना चाहते हैं तो देख सकते हैं यहां पर किसी भी तरह का एडल्ट सीन का इस्तेमाल नहीं हुआ है। पर हां थोड़ी बहुत एडल्ट लैंग्वेज जरूर सुनाई पड़ती है जिसे आसानी से इग्नोर किया जा सकता है। मेरी तरफ से इस फिल्म को दिए जाते हैं पांच में से ढाई स्टार की रेटिंग।
READ MORE







