आर. माधवन और फातिमा सना शेख का रोमांस आप जैसा कोई, नेटफ्लिक्स पर जाने कब होगा रिलीज़

Written by: Amir khan
Publish On: October 1, 2025 12:29 PM (IST)
Release date Aap Jaisa Koi

अजय देवगन की शैतान फिल्म में विलन की भूमिका निभाने वाले आर. माधवन की फिल्म ओटीटी पर रिलीज़ होने वाली है। फिल्म का नाम है “आप जैसा कोई” यहाँ आर. माधवन के साथ फातिमा सना शेख देखने को मिलेगी। फातिमा सना शेख की अनुराग बसु के निर्देशन में बनने वाली फिल्म मेट्रो इन डिनो भी 4 जुलाई 2025 से सिनेमा घरों में रिलीज़ की जाएगी। आर. माधवन और फातिमा सना पहली बार दोनों एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। डायरेक्टर विवेक सोनी, प्रोड्यूसर्स करण जौहर, अपूर्व मेहता, और सोमेन मिश्रा की फिल्म ‘आप जैसा कोई’ कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होनी है आइये जानते हैं।

आप जैसा कोई ओटीटी प्लेटफॉर्म रिलीज़ डेट

आर. माधवन और फातिमा सना शेख की अपकमिंग फिल्म आप जैसा कोई पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार धर्माटिक एंटरटेनमेंट की फिल्म आप जैसा कोई को 11 जुलाई 2025 से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध करा दिया जायेगा। इससे पहले भी धर्माटिक एंटरटेनमेंट पहले भी नेटफ्लिक्स पर अजीब दास्ताँस, मीनाक्षी सुंदरेश्वर, गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल, लस्ट स्टोरीज, घोस्ट स्टोरीज जैसी फिल्में रिलीज़ कर चुका है।

नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर आप जैसा कोई फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा

‘इस रोमकॉम को आप जैसा कोई का इंतज़ार था 🥰
माधवन और फातिमा को आप जैसा कोई में प्यार ढूंढते देखें, 11 जुलाई को, केवल नेटफ्लिक्स पर 💕’

आप जैसा कोई प्लॉट

यह दिल को सुकून देने वाली रोमांटिक कहानी है श्रीनेनु और मधु की। श्रीनेनु संस्कृत के टीचर हैं तो वहीं मधु फ्रेंच पढ़ाती है। इन दोनों की एक भी चीज़ आपस में मेल नहीं खाती फिर भी एक दूसरे को दिल दे बैठते हैं। यह रोमांटिक कहानी एक बार फिर से दिल को छूने वाली है।इससे पहले आर. माधवन रोमांटक अंदाज़ में रहना है तेरे दिल में दिखाई दिए थे जो दर्शकों को खूब पसंद आयी थी। इसके कुछ दिन पहले फातिमा सना शेख की फिल्म मेट्रो इन डिनो जो कि एक रोमांटिक कहानी है रिलीज़ होगी। अब देखना होगा कि दर्शकों को यह जोड़ी कितनी पसंद आती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Splendid Days Upcoming Drama: फील गुड वाली फीलिंग के साथ,आपके दिमाग़ को तनावमुक्त करने वाला शो, जल्द आरहा है

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts