ब्रेकअप के बाद अपने एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को किया प्यार भरा बर्थडे विश

Written by: Anam
Publish On: October 1, 2025 3:28 PM (IST)
after-breakup-malaika-arora-wished-her-ex-boyfriend-arjun-kapoor-a-loving-birthday

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और ब्यूटीफुल एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के बीच प्यार का रिश्ता किसी से छुपा नहीं था। दोनों ने कई साल एक दूसरे को डेट किया और सुर्खियों में बने रहे हालांकि कुछ समय पहले दोनों की ब्रेकअप की खबरें आने लगी थी। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने एक बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को बर्थडे विश किया जिससे एक बार फिर से वह चर्चा में आ गई है।

एक्स बॉयफ़्रेंड को किया विश:

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की खूबसूरत और फिट अभिनेत्रियों में से एक है।जो अपनी खूबसूरती और फिटनेस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है साथ ही उनकी लव लाइफ भी चर्चा में रहती है।एक बार फिर से अपने एक्स बॉयफ्रेंड को बर्थडे विश करने पर मलाइका चर्चा में आ गई है।

उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को आज 26 जून 2025 को बर्थडे की मुबारकबाद देते हुए अर्जुन को एक वीडियो क्लिप शेयर की साथ ही हार्ट इमोजी टैग करते हुए लिखा’ हैप्पी बर्थडे अर्जुन कपूर’।इतने दिन से दोनों के रिश्ते को लेकर कोई अपडेट नहीं आ रही थी मलाइका के इस पोस्ट से यह साफ जाहिर हो गया है कि दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता बरकरार है।

कभी को था यह रिश्ता खास:

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता बी टाऊन के सबसे चर्चित रिश्तों में से एक था उम्र के फर्क की वजह से दोनों को काफी ज्यादा ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा।इस कपल ने एक दूसरे को लगभग 6 साल तक डेट किया और 2024 में दोनों का ब्रेकअप हो गया,हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया और अब अपनी अपनी लाइफ में व्यस्त है।

मलाइका के साथ और भी हसीनाएं कर रही विश:

मलाइका अरोड़ा के अलावा और भी हसीनाएं अर्जुन कपूर को बर्थडे विश करती नजर आई।करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे की मुबारकबाद देते हुए अपनी और अर्जुन कपूर की चेहरे पर केक लगी फोटो शेयर की।इसके अलावा भी अर्जुन की कई फीमेल फैंस उन्हें विश करती और ढेरों प्यार लुटाती नजर आई।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Son of sardaar 2 Teaser: धमाकेदार टीजर के साथ अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 की दिखी झलक

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts